{"_id":"61e6b658b86ce022d91ce087","slug":"east-delhi1642509912","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला को चॉक कर एक शख्स के साथ लूटपाट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गला को चॉक कर एक शख्स के साथ लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली 18 जनवरी
विज्ञापन
मोहन गार्डन इलाके में बदमाशों ने एक शख्स का गला चॉक कर लूटपाट कर भागने लगे। पीड़ित ने लोगों की मदद से एक नाबालिग को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नाबालिग के निशानदेही पर आरोपियों की पहचान कर नाबालिग समेत दो बदमाशोें को दबोच लिया। पुलिस एक बदमाश के कब्जे से पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया है।
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार एक बदमाश की पहचान ककरौला निवासी मनसुख ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि पकड़े गए दो नाबालिग चौदह और पंद्रह साल के हैं। 16 जनवरी की रात सिलाई का काम करने वाला राकेश(49) बाजार से खरीदारी करने के बाद विपिन गार्डन अपने घर जा रहा था। रास्ते में दो बदमाशों ने पीछे से उसका गला दबा दिया जबकि दो युवक सामने से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। एक बदमाश उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और भागने लगा।
पीड़ित का शोर सुनकर आस पास मौजूद लोगों ने 15 साल के बदमाश को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ करने के बाद वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान की और फिर दबिश देेकर 14 वर्षीय नाबालिग और बाद में मनसुख ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बदमाश नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-------
राजीव कुमार