फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   दो अपहृत किशोरी सकुशल बरामद

दो अपहृत किशोरी सकुशल बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली, 10 जनवरी
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पश्चिम बंगाल और कर्नाटक से सकुशल बरामद कर लिया है। पश्चिम बंगाल से पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है। जबकि कर्नाटक के मामले में शामिल आरोपी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने कापसहेड़ा इलाके से गायब दो नाबालिगों को भी 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि पालम इलाके से 16 साल की किशोरी के गायब होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी के पड़ोस में रहने वाला एक युवक प्रतीक जाना भी गायब है। पुलिस ने आरोपी के गांव का पता लगाया और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस को पता चला कि उसका लोकेशन पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में है। एएसआई रोहतास लांबा के नेतृत्व में एक टीम को बंगाल भेजा गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके चंगुल से किशोरी को सकुशल मुक्त करा लिया। जांच में पता चला कि आरोपी किशोरी को अगवा करने के बाद पश्चिम बंगाल ले गया और वहां उससे शादी कर ली। पुलिस टीम आरोपी और किशोरी को लेकर दिल्ली पहुंच रही है।
दूसरे मामले में पुलिस को कापसहेड़ा थाना पुलिस को 17 साल की किशोरी को अगवा किए जाने की शिकायत मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को किशोरी का लोकेशन कर्नाटक के चिकमंगलूर का आया। पुलिस की एक टीम चिकमंगलूर पहुंचकर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी के दिल्ली पहुंचने के बाद उसका काउंसलिंग की जाएगी, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि किशोरी किसके साथ और किस मकसद से वहां पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 8 जनवरी से घर से गायब हुए 10 साले के बच्चे को बिजवासन से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे के पिता ने इस बाबत थाने में शिकायत दी थी। इसी तरह कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 17 साल के किशोर को बामनोली गांव से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों घरवालों से नाराज होकर चले गए थे।
विज्ञापन
------ राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed