{"_id":"5f71c9c58ebc3e9bcf5c6091","slug":"east-delhi1601292741","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पड़ोसी ने घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
नई दिल्ली। कमला मार्केट इलाके में शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर करने पर पड़ोसी ने रेलवे कर्मचारी के घर में घुसकर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे लोकनायक अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक सरकारी कार्यालय में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है।
प्रेम प्रकाश चौधरी(४०) सपरिवार मिंटो रोड कम्प्लेक्स रोड इलाके में रहता है और नार्दन रेलवे बड़ौदा हाउस में नौकरी करता है। शनिवार रात वह कार्यालय से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला शैलेंद्र ने शराब के नशे में प्रेम प्रकाश को गाली देने लगा। प्रेम प्रकाश उसकी बातों को अनसुना कर अपने घर आ गया। रात करीब १० बजे अचानक शैलेंद्र चाकू लेकर प्रेम प्रकाश के घर में घुस गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। काफी बचाव के बावजूद आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। प्रेम प्रकाश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया। उधर जगुआर टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शैलेंद्र को लोकनायक अस्पताल के पास दबोच लिया। उसके हाथ से खून निकल रहा था। प्रेम प्रकाश पर हमला के दौरान उसे चोट लगी थी। शनिवार रात प्रेम प्रकाश बयान देने की स्थिति में नहीं था। रविवार को पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि शैलेंद्र शराब पीने का आदी है और नशे में सभी से गाली गलौज करता है। प्रेम प्रकाश ने उसकी कई बार झगड़ा हो चुका था, इसलिए उसने गुस्से में आकर उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने शैलेंद्र को जेल भेज दिया है।
----
(राजीव कुमार)
विज्ञापन