Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   करिए योग-प्रणायाम, बढ़ाइए इम्यूनिटी, हारेगा कोरोना

करिए योग-प्रणायाम, बढ़ाइए इम्यूनिटी, हारेगा कोरोना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क योग और प्राणायाम कराने जा रही है। दिल्ली की योगशाला मुहिम के तहत बुधवार से दिल्लीवासी योग व प्राणायाम की ऑन लाइन कक्षाएं कर सकेंगे। अपने इस अभियान से सरकार की कोशिश लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की है। सरकार का मानना है कि बेहतर प्रतिरोधक क्षमता से कोरोना को शिकस्त देना ज्यादा आसान रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका पूरा खाका जारी कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की योगशाला में सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक एक-एक घंटे की 8 कक्षाएं चलेंगी। कोरोना मरीजों को इसका लिंक मिलेगा। इस पर जाकर वह अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी एक क्लास में पंजीकरण करा सकते हैं। एक साथ 40 हजार लोग योग की क्लासेज कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज ही होंगे। केजरीवाल का दावा है कि पूरी दुनिया में पहली बार कोई सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना मरीजों के लिए इस किस्म का कार्यक्रम कर रही है। योग से लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इससे होम आइसोलेशन के मरीजों का काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
--- दिल्ली में डेढ़ से दो हजार मरीज ही बेड पर हैं, बाकी सब होम आइसोलेशन में  अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देश की तरह दिल्ली में भी केस बढ़ रहे हैं। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से हम देख रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। यह अच्छी बात है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यह ट्रेंड जारी रहेगा और संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस समय दिल्ली में करीब दो हजार बेड पर मरीज हैं। बाकी सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम लांच हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- योग-ध्यान कोरोना की काट तो नहीं, लेकिन इससे बढ़ेगी इम्यूनिटी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योग और प्राणायाम से इम्युनिटी बहुत बढ़ती है। यह कोरोना की काट तो नहीं है, लेकिन अगर व्यक्ति योग और प्राणायाम करे, तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे वह कोरोना से लडऩे में ज्यादा सक्षम होगा। इस समय जो-जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके लिए योग और प्राणायाम के विशेष क्लासेज हम लोग शुरू कर रहे हैं। यह क्लासेज ऑनलाइन होंगी। कोरोना मरीज घर बैठे हमारे इंस्ट्रक्टर के साथ योग कर पाएंगे। इसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। इंस्ट्रक्टर की एक बहुत बड़ी टीम तैयार की गई हैं, जिनको कोरोना से संबंधित कौन-कौन से आसन हैं और कौन-कौन से प्राणायाम हैं, उसकी स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। होम आइसोलेशन में जितने भी लोग हैं, उनको एक लिंक जाएगा। वह उस लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकें। उस लिंक पर जाकर वे बता सकेंगे कि वे कितने बजे योग कर पाएंगे। 
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने इतने इंस्ट्रक्टर को तैयार किए हैं कि 40 हजार लोग एक साथ योग की क्लासेज कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज होंगे। इससे इंस्ट्रक्टर एक-एक मरीज पर नजर रख सकेगा। विकल्प तो यह भी था कि एक इंस्ट्रक्टर दस हजार लोग एक साथ उसकी क्लास दे दे, लेकिन मरीजों को व्यक्तिगत ध्यान नहीं दे पाएगा। इसलिए 15 की लिमिट तय की गई है। केजरीवाल के मुताबिक, वैसे तो ओमिक्रोन काफी माइल्ड है, लेकिन उम्मीदन जो लोग घर में योग कर रहे हैं, उनकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी और साथ-साथ योग करने से मानसिक व आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी।  ---- संतोष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed