फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   कोविड-19 की मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

कोविड-19 की मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
(संशोधित फाइल)
विज्ञापन
कोविड-19 की मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक - नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बृहस्पतिवार 11 बजे होने वाली बैठक के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत दूसरे दलों को बुलाया गया है। इसमें दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा करेगी। साथ ही विपक्षी पार्टियों से बेहतर सुझाव भी मांगेगी। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक है। उधर, दिल्ली सरकार की इस पहल को देर से उठाया गया कदम बताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदर्श गुप्ता का कहना है कि वह बैठक में शामिल होंगे। गुप्ता के मुताबिक, उनकी सरकार को सलाह होगी कि सरकार कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करे। लॉकडाउन लगाने की जगह यह सुनिश्चित किया जाए कि बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो और लोग मास्क लगाकर ही बाजार जाएं। इसके अलावा सरकार को सलाह होगी कि वह अस्पतालों में आईसीयू बेड समेत दूसरी सुविधाएं विकसित करे, जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
दूसरी तरह बैठक में शामिल होने की बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि कांग्रेस बैठक में अपर्याप्त टेस्टिंग का मसला उठाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की बंदिश पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा से पहले बुलाई गई बैठक खासा अहम है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विपक्षी दल छठ आयोजन की छूट देने की मांग दिल्ली सरकार से कर रहे हैं। जबकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस पर पाबंदी लगा रखी है। छठ पर्व पर दिल्ली में सियासत गरम है। ऐसे में अगर मुख्यमंत्री विपक्षी दलों को इस मसले पर सहमत कर लेते हैं तो सियासी घमासान थम सकता है।
--- संतोष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed