फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   कानून के छात्रों ने एनएलयू दिल्ली पर लगाया मूट कोर्ट प्रतियोगिता के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप

कानून के छात्रों ने एनएलयू दिल्ली पर लगाया मूट कोर्ट प्रतियोगिता के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
कानून के छात्रों ने एनएलयू दिल्ली पर लगाया मूट कोर्ट प्रतियोगिता के नतीजों में गड़बड़ी का आरोप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी लाॅ काॅलेज (यूएलसी), उत्कल यूनिवर्सिटी भुबनेश्वर के कानून के तीन छात्रों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता (माॅक प्रतियोगिता) के नतीजों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता छात्रों ने इस प्रतियोगिता के नतीजों में हासिल हुए अंक बताने का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता छात्रों देबाशीश कुमार पांडा, दीप कुमार मोहंती और दिनेश कुमार सामंता ने वकील सत्या रंजन स्वैन के जरिए याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता में पहले उनकी टीम को ओरल राउंड के लिए विजेता घोषित किया गया था, लेकिन बाद में एनएलयू ने इसे तकनीकी कारण की वजह से गलत बताकर उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया। इसी फैसले के विरोध में छात्रों ने हाईकोर्ट से मांग की है कि एनएलयू को निर्देश दिया जाए कि उनकी टीम को इस प्रतियोगिता में कितने अंक मिले और पहले उन्हें अगले राउंड के लिए विजेता बताने के बाद बाहर क्यों निकाला गया।
विज्ञापन
छात्रों की मांग है कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित करने वाली कमेटी को निर्देश दिया जाए कि वह प्रतियोगिता में पारदर्शिता रखने के लिए उनके प्राप्तांक का विवरण दे। छात्रों ने दावा किया कि एनएलयू ने छात्रों को इस संबंध में कोई ठोस कारण नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
------ अरुण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed