फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   जम्मू पुलिस ने लश्कर ई तौइबा के एक आतंकी को बाईपास से पकड़ा

जम्मू पुलिस ने लश्कर ई तौइबा के एक आतंकी को बाईपास से पकड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाईपास पर एसओजी और पुलिस ने नाकेबंदी की थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ऐसे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यकित घूम रहा था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की मगर वह भागने लगे। ऐसे में एसओजी के जवानों ने उसे दबोच लिया और उसकी तलाशी ली तो उससे दो ग्रनेड बरामद हुए। ग्रनेड उसने एक थैले में डाले हुए थे। आतंकी रविवार शाम साढ़े सात बजे दबोचा गया है। पुलिस आतंकी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलनर्स के संपर्क में था। साथ ही जम्मू शहर को दहलाने की कोशिश में था। एसओजी ने आतंकी के मनसूबों को पूरा नहीं होने दिया। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने शहर में दहशत फैलाने का काम सौंपा था। आतंकी के संपर्क में रहने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई आरंभ कर दी है। हाल ही में दो आतंकियों को भी गोला बारुद्ध के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed