West Asia LIVE: खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता; होर्मुज पर निगरानी के लिए तेहरान ने बनाया नया प्राधिकरण
{"_id":"6a34d93836cfb0f32a027f49","slug":"west-asia-tension-live-update-israel-idf-lebanon-strike-iran-us-geneva-talks-trump-deal-vance-visit-hindi-news-2026-06-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता; होर्मुज पर निगरानी के लिए तेहरान ने बनाया नया प्राधिकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 19 Jun 2026 07:09 PM IST
Jyoti Bhaskar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:09 PM IST
खास बातें
West Asia Tension Israel Lebanon US Iran News LIVE Updates: इस्राइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इस हवाई हमले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या इस्राइल अमेरिका और ईरान के बीच हुए इस्लामाबाद समझौते को ठेंगा दिखा रहा है? हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले के दौरान आईडीएफ के चार सैनिक बलिदान हुए हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए इस क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में तनाव
- फोटो : @PTI/अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:07 PM, 19-Jun-2026
'इस्राइल सिर्फ स्थायी युद्ध में रुचि रखता है': ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने साधा निशाना
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्राइल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें उन्होंने दक्षिणी लेबनान में चार इस्राइली सैनिकों की मौत के बाद लेबनान को जलाने की बात कही थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अराघची ने लिखा कि यह किसी आम सिरफिरे का बयान नहीं, बल्कि इस्राइली सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री का आधिकारिक पोस्ट है। उन्होंने तेल अवीव को नरसंहार करने वाला संप्रदाय करार देते हुए कहा कि यह पूरी मानवता के लिए खतरा बन चुका है और इसकी एकमात्र दिलचस्पी केवल स्थायी युद्ध को जारी रखने में है।This is not a rant by a random genocidal lunatic. It's a public post by the national security minister of the Israeli regime.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) June 19, 2026
The genocidal death cult headquartered in Tel Aviv is a threat to all of humanity. It threatens all humans. Its only interest is permanent war. pic.twitter.com/7t5bcpafs0
06:14 PM, 19-Jun-2026
होर्मुज पर निगरानी के लिए ईरान ने बनाया नया प्राधिकरण, जहाजों से पंजीकरण कराने को कहा
ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य पर निगरानी रखने के लिए पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी नाम से एक नया सरकारी विभाग यानी प्राधिकरण बनाया है। इस नए विभाग ने शुक्रवार को एक गाइडलाइन जारी कर सभी व्यापारिक समुद्री जहाजों से कहा है कि वे इस रास्ते से गुजरने से पहले अपना पंजीकरण जरूर कराएं। हालांकि, फिलहाल इस रास्ते से आने-जाने के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है और यह बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन जानकारों का मानना है कि रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का ईरान का यह कदम साफ इशारा करता है कि वह आने वाले समय में यहां से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स या भारी फीस वसूलने की तैयारी में है।
विज्ञापन
03:53 PM, 19-Jun-2026
खुला होर्मुज जलमार्ग, टोल टैक्स पर फंसा पेंच; शिपिंग इंडस्ट्री की थमी सांसें
अमेरिका और इरान के बीच हुए समझौते के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है, लेकिन भविष्य में इरान की ओर से टोल टैक्स लगाए जाने की आशंका पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल, शिपिंग और ऊर्जा सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि, दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत शुरुआती 60 दिनों के लिए जहाजों को 'बिना किसी शुल्क के सुरक्षित मार्ग' की गारंटी दी गई है, लेकिन इस अवधि के बाद जलमार्ग के स्थायी प्रशासन और समुद्री सेवाओं को तय करने के लिए इरान, ओमान और अन्य खाड़ी देशों के बीच होने वाली आगामी त्रिपक्षीय वार्ता पर दुनिया भर के जहाज मालिकों और ऊर्जा कंपनियों की नजरें टिकी हुई हैं।12:31 PM, 19-Jun-2026
आम लोगों पर ड्रोन से हमले कर रहा इस्राइल; 18 की मौत 33 घायल
दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले में एक और व्यक्ति की मौत के बाद मरने वाले लोगों की संख्या 18 पहुंच गई है। लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी (NNA) की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार आधी रात से हमले जारी हैं। इस्राइली ड्रोन से हमले कर रहा है। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आधी रात के बाद हमलों में 33 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।12:21 PM, 19-Jun-2026
लेबनान के साथ टकराव में इस्राइली सेना के चार सैनिक बलिदान
इस्राइल और लेबनान के बीच ताजा संघर्ष के दौरान चार सैनिक मारे गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई पर एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक इस्राइली सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई तेज हो गई है। भीषण गोलाबारी के दौरान चार सैनिक बलिदान हुए हैं।11:18 AM, 19-Jun-2026
लेबनान को लेकर क्या मांग कर रहा ईरान?
ईरान का कहना है कि दक्षिणी लेबनान पर इस्राइल के हमले बंद होने के साथ कब्जा भी खत्म होना चाहिए। दूसरी तरफ इस्राइल का कहना है कि ईरान समर्थित शिया मिलिशिया हिजबुल्लाह के कारण खतरा बना हुआ है। इस कारण सेना पीछे नहीं हटेगी। इस्राइल की दलील है कि हिजबुल्ला से लड़ने के लिए उसे पूरी आजादी चाहिए, क्योंकि इसके लड़ाके उत्तरी इस्राइल पर हमले करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 19-Jun-2026
जिनेवा में होने वाली बातचीत क्यों टली?
बातचीत टलने की यह खबर तब आई जब हिजबुल्ला से राजनीतिक रूप से जुड़े पैन-अरब सैटेलाइट चैनल 'अल-मायादीन' पर इससे जुड़ी खबर प्रसारित हुई। इसमें बताया गया कि लेबनान में इस्राइल के सैन्य अभियान की वजह से ईरान अपना प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड भेजने में देरी कर रहा है।111 दिनों की जंग में कितना नुकसान हुआ?
इसी साल 28 फरवरी को शुरू हुई जंग में इस्राइल ने अमेरिका के साथ मिलकर तेहरान में कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। बीते 111 दिनों की लड़ाई के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत अधिकांश उच्च पदस्थ लोगों की जान गई। बाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति बहाल करने को लेकर बातचीत शुरू हुई। इसमें इस्राइल की तरफ से लगातार किए जा रहे हमले का मुद्दा अहम रहा है।
10:28 AM, 19-Jun-2026
West Asia LIVE: खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता; होर्मुज पर निगरानी के लिए तेहरान ने बनाया नया प्राधिकरण
लेबनान में इस्राइली सेना की कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से भड़कने की आशंका है। दरअसल, 111 दिनों के संघर्ष के बाद ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर समझौता हुआ है। इस्लामाबाद एमओयू के नाम से हुए इस समझौते को मानने से इस्राइल ने इनकार कर दिया है। इस्राइली सेना ने शुक्रवार को रात भर दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्राइल की तरफ से हमला होने के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल पर जबरदस्त पलटवार भी किया है।जेडी वेंस के स्विट्जरलैंड जाने को लेकर अमेरिका ने क्या कहा?
इस्राइली सेना ने लेबनान में ये हमले ऐसे समय में किया है जब ईरान और अमेरिका के बीच ईरान युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होने वाली बातचीत टल गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे के संबंध में अमेरिका ने कहा है कि कार्यक्रम का एलान बाद में किया जाएगा। खास बात ये भी है कि पश्चिम एशिया में साढ़े तीन महीने से अधिक समय से तनाव बना हुआ है।