West Asia Conflict LIVE: मोजतबा खामेनेई ने नवरोज की दी शुभकामनाएं, कहा- ईरान ने तुर्किए-ओमान पर नहीं किए हमले
{"_id":"69bc4baeab36d73bae04b846","slug":"west-asia-conflict-live-updates-21-day-iran-israel-us-gulf-countries-trump-netanyahu-news-in-hindi-2026-03-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict LIVE: मोजतबा खामेनेई ने नवरोज की दी शुभकामनाएं, कहा- ईरान ने तुर्किए-ओमान पर नहीं किए हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 20 Mar 2026 11:37 PM IST
Shubham Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shubham Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:37 PM IST
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:17 PM, 20-Mar-2026
खामेनेई ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान से संबंध सुधारने का किया आह्वान
अपने बयान में, खामेनेई ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लड़ाई समाप्त करने का आह्वान किया और कहा कि वह सहायता के लिए तत्पर हैं। ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने कहा, 'हम अपने पूर्वी पड़ोसियों को अपने बहुत करीब मानते हैं। मैं अपने दो मित्र देशों, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने की अपील करता हूं… और मैं स्वयं आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार हूं।'11:00 PM, 20-Mar-2026
ईरान ने तुर्किये या ओमान को निशाना नहीं बनाया- मोजतबा
एक बयान में, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि तुर्किये और ओमान को निशाना बनाकर किए गए हालिया हमले किसी भी तरह से ईरान के सशस्त्र बलों या सहयोगी समूहों द्वारा नहीं किए गए थे। उन्होंने कहा कि ये झूठे हमले थे, जिनका इस्तेमाल ईरान के दुश्मन ने पड़ोसियों के बीच फूट डालने के लिए किया था, और ऐसा अन्य देशों में भी हो सकता है।
विज्ञापन
10:47 PM, 20-Mar-2026
हिजबुल्ला ने UAE में नेटवर्क होने के आरोपों का खंडन किया
संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों द्वारा हिजबुल्ला और उसके समर्थक ईरान से जुड़े एक आतंकवादी नेटवर्क के कम से कम पांच सदस्यों की गिरफ्तारी की घोषणा के बाद, हिजबुल्ला ने देश में अपनी उपस्थिति से इनकार किया है। एक बयान में, लेबनानी समूह ने कहा कि वह 'संयुक्त अरब अमीरात के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लगाए गए मनगढ़ंत आरोपों का खंडन करता है... हिजबुल्ला की संयुक्त अरब अमीरात या किसी अन्य देश में किसी भी रूप में, व्यावसायिक नाम से या किसी अन्य तरीके से कोई उपस्थिति नहीं है।'इस सप्ताह की शुरुआत में, हिजबुल्ला ने कुवैत में भी अपने सदस्यों के होने से इनकार किया, जब कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा की कि उसने लेबनानी समूह से जुड़े 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने देश में तोड़फोड़ की साजिश रची थी।
09:53 PM, 20-Mar-2026
अमेरिका पश्चिम एशिया में तीन और युद्धपोत, 2,500 नौसैनिक भेज रहा
ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच अमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में तीन और युद्धपोत और लगभग 2,500 नौसैनिक तैनात कर रही है। अमेरिका के तीन अधिकारियों ने शुक्रवार को इस नौसैनिकों को भेजे जाने की पुष्टि की। एक अधिकारी ने बताया कि यूएसएस बॉक्सर और दो अन्य युद्धपोत, साथ ही 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के लगभग 2,500 नौसैनिक सैन डिएगो बंदरगाह से रवाना हो चुके हैं। ये पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहे हैं। पश्चिम एशिया में पहले से ही 50,000 अमेरिकी नौसैनिक तैनात हैं।09:07 PM, 20-Mar-2026
मोजतबा खामेनेई ने ईरानियों को दी नवरोज की शुभकामनाएं
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने नवरोज का संदेश जारी किया है। अपन संदेश में, खामेनेई ने आगामी वर्ष को 'प्रतिरोध अर्थव्यवस्था' का वर्ष बनाने का आह्वान किया है, जिसे 'राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय सुरक्षा की छत्रछाया में मनाया जाए।'09:06 PM, 20-Mar-2026
नाटो ने इराक से अपने कर्मियों को वापस बुलाया
इराकी अधिकारी का बयान क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच नाटो ने इराक से अपने कर्मियों को वापस बुला लिया है। इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सईद अल जयशी ने अल जज़ीरा को बताया कि नाटो ने इराक से अपने कर्मियों को वापस बुला लिया है। उन्होंने कहा कि यह वापसी अस्थायी है और ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने और इराक में स्थिति स्थिर होने के बाद नाटो कर्मी इराक लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:55 PM, 20-Mar-2026
अमेरिका के युद्ध संबंधी दावे ‘हकीकत से परे’ हैं- अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरान की वायु सेना और नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाने के अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह बयान हकीकत से परे है। अराघची ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'अमेरिकी सरकार कुछ और कहती है, हकीकत कुछ और। जैसे ही अमेरिकी अधिकारी ईरान की वायु सेना के ध्वस्त होने का दावा करते हैं, एक F-35 विमान पर हमला होता है। जैसे ही वे ईरान की नौसेना को खत्म घोषित करते हैं, यूएसएस गेराल्ड फोर्ड वापस लौट आता है, और यूएसएस अब्राहम लिंकन और दूर चला जाता है।' ईरान के शीर्ष राजनयिक ने अमेरिकी युद्ध संबंधी उपलब्धियों के अमेरिकी दावे की तुलना 1960 और 1970 के दशक में वियतनाम युद्ध के अमेरिकी दावे से की। उन्होंने लिखा, 'अलग दशक, वही ‘हम जीत रहे हैं’।'08:36 PM, 20-Mar-2026
ईरानी खुफिया मंत्रालय का प्रमुख कमांडर ढेर- IDF
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया है कि ईरानी खुफिया मंत्रालय का एक प्रमुख कमांडर, मेहदी रस्तामी श्मस्तान को उसने मार गिराया है। आईडीएफ के अनुसार, श्मस्तान दुनिया भर में इस्राइली और यहूदी नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों और हमलों को बढ़ावा देने में एक प्रमुख व्यक्ति था। इसके साथ यह भी कहा गया है कि खुफिया मंत्रालय ईरानी आतंकी शासन का प्राथमिक खुफिया संगठन है और दमन और आतंक के शासन के केंद्रीय तंत्रों में से एक के रूप में कार्य करता है।🔴ELIMINATED: Mehdi Rastami Sh'mastan, a key commander in the Iranian Ministry of Intelligence.
— Israel Defense Forces (@IDF) March 20, 2026
Sh'mastan was a key figure in promoting terrorist activities and attacks against Israeli and Jewish civilians around the world.
The Ministry of Intelligence is the Iranian terror…
07:42 PM, 20-Mar-2026
यूक्रेन ने पश्चिम एशिया में बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर यूनिट तैनात कीं
सुरक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने कहा है कि यूक्रेन ने पांच पश्चिम एशियाई देशों में महत्वपूर्ण और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर यूनिट तैनात की हैं। उमेरोव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'कवरेज क्षेत्रों का विस्तार करने का काम भी चल रहा है।'07:06 PM, 20-Mar-2026