फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका मध्यावधि चुनाव LIVE: सीनेट के बाद डेमोक्रेट्स ने हाउस में भी हासिल किया बहुमत; इल्हान उमर फिर जीतीं

Wed, 04 Nov 2026 07:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Nov 2026 07:27 PM IST
खास बातें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को (स्थानीय समय) मतदान कराए गए। नियमों के मुताबिक वोटिंग खत्म होने के साथ गिनती भी शुरू हो गई। मतदाताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा देखी गई। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफल प्रत्याशियों को बधाई देनी शुरू कर दी है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के लिए मतदान कराए गए हैं। अमेरिका में वोटिंग के बाद अब नतीजों से जुड़े अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
us midterm elections 2026 live updates voting trump republicans democrats house senate
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

07:27 PM, 04-Nov-2026

ट्रंप से बदला लेने के बजाय महंगाई पर ध्यान देंगे डेमोक्रेट्स, जेफ्रीज बोले- प्रशासन की गड़बड़ियों की जांच भी होगी

अमेरिका में संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा है कि डेमोक्रेट्स का मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से राजनीतिक बदला लेना नहीं, बल्कि लोगों की बढ़ती जीवनयापन लागत को कम करने पर ध्यान देना होगा। जनवरी में सदन का नियंत्रण मिलने के बाद जेफ्रीज के स्पीकर बनने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पार्टी ट्रंप प्रशासन में किसी भी संभावित गड़बड़ी की जांच से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर जांच करना, कानून और संविधान के मुताबिक कार्रवाई करना तथा दोषियों को जवाबदेह ठहराना उनकी जिम्मेदारी होगी। वहीं, हाउस ओवरसाइट कमेटी के संभावित नए अध्यक्ष और कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने ट्रंप के करीबियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा, 'वकील कर लीजिए।'
06:05 PM, 04-Nov-2026

स्पेन के प्रधानमंत्री ने किया डेमोक्रेट्स की जीत का स्वागत; बोले- जनता ने नफरत को नकारा

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रदर्शन पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने खुशी जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर मतभेद रखने वाले सांचेज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अमेरिकी जनता ने ऐसी नीतियों के खिलाफ मतदान किया है, जो लोगों को सिर्फ गरीबी की ओर धकेलती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने नफरत, लिंगभेद, जलवायु परिवर्तन को नकारने वाली सोच और अभिजात वर्ग के विशेषाधिकारों के खिलाफ अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
06:04 PM, 04-Nov-2026

अमेरिकी चुनाव का असर: दुनिया के शेयर बाजारों में लौटी तेजी, डॉलर संभला; AI कंपनियों पर बढ़ सकती है सख्ती

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त के बाद दुनिया के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आई और डॉलर भी संभल गया। दरअसल, निवेशकों को आशंका थी कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली अमेरिकी संसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र पर निगरानी और नियमन बढ़ा सकती है। इसी चिंता के चलते मंगलवार रात एशियाई बाजारों में एआई कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई थी और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्पों का रुख किया था। हालांकि, चुनाव नतीजे सामने आने के बाद यूरोपीय बाजारों में तेजी दिखी। एमएससीआई का ऑल-वर्ल्ड इंडेक्स 0.13 प्रतिशत और यूरोप का स्टॉक्स 600 इंडेक्स 0.5 प्रतिशत चढ़ गया। अमेरिकी शेयर बाजार के वायदा कारोबार में भी तेजी लौटी, जो रात में दो प्रतिशत तक गिर गया था।
06:00 PM, 04-Nov-2026

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की हार से यूरोप में खुशी की लहर

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कमजोर पड़ने से यूरोपीय देशों में खुशी का माहौल है। यूरोप के राजनयिकों को उम्मीद है कि चुनाव नतीजों से ट्रंप के कार्यकाल का अंत करीब आ सकता है। ब्रसेल्स में राजनयिकों ने नतीजों का स्वागत किया है। एक राजनयिक ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि यूरोप में इस बात को लेकर राहत है कि यह ट्रंप युग के अंत की शुरुआत हो सकती है और यूरोपीय देशों से ज्यादा खुश कोई नहीं है। दरअसल, ट्रंप की टैरिफ नीतियों, यूक्रेन के प्रति उनके रुख और ग्रीनलैंड को लेकर दी गई धमकियों से यूरोपीय देश चिंतित रहे हैं। हालांकि, चुनाव नतीजों के बाद भी अमेरिकी नीतियों में बड़े बदलाव की कोई गारंटी नहीं है।

05:58 PM, 04-Nov-2026

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत से दुनिया के शेयर बाजारों में उछाल, ट्रंप को झटका लगने के बाद तेल के दाम गिरे

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत मिलने के बाद बुधवार को दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी शेयर बाजार के वायदा कारोबार में भी बढ़त दर्ज की गई। एसएंडपी 500 का वायदा कारोबार 0.2 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज का वायदा 0.4 प्रतिशत ऊपर रहा, जबकि तेल की कीमतों में गिरावट आई। चुनाव नतीजों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के शासन के खिलाफ जनता के बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इससे अब अमेरिकी संसद में ट्रंप के फैसलों और नीतियों का विरोध बढ़ने की संभावना है।

05:16 PM, 04-Nov-2026

'अमेरिका में डीईआई की वापसी': डेमोक्रेट्स की जीत पर रो खन्ना बोले- मुझे इस अमेरिका से प्यार है

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कि अमेरिका में विविधता, समानता और समावेश (डीईआई) की वापसी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया। खन्ना ने कहा कि अमेरिका में अब तीन अश्वेत गवर्नर हैं। टेक्सास को पहली लैटिना महिला गवर्नर मिली हैं। इसके अलावा देश को पहला मुस्लिम अमेरिकी सीनेटर और पहला खुले तौर पर समलैंगिक सीनेटर भी मिला है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इस अमेरिका से प्यार है।'

दरअसल, डीईआई का पूरा नाम डायवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूजन है, जिसका मतलब विविधता, समानता और समावेश से है। इसके तहत समाज और कार्यस्थलों पर अलग-अलग नस्ल, धर्म, लिंग और समुदाय के लोगों को समान अवसर देने पर जोर दिया जाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सरकारी संस्थानों में डीईआई से जुड़ी कई पहलों को खत्म करने के कदम उठाए थे। ऐसे में चुनाव में अल्पसंख्यक समुदायों के उम्मीदवारों की जीत को रो खन्ना ने इन नीतियों के खिलाफ एक अहम संदेश के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 PM, 04-Nov-2026

अमेरिकी चुनाव नतीजों पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा बोले- दुनिया के रिश्तों में नए दौर की होगी शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव के नतीजे दुनिया के देशों के आपसी रिश्तों को प्रभावित करेंगे और वैश्विक संबंधों में नया अध्याय शुरू हो सकता है।

01:23 PM, 04-Nov-2026

अब्दुल अल-सईद बने अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर

अमेरिका के मिशिगन राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराकर अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। अब्दुल अल-सईद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं। अब्दुल अल-सईद ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की सेवा उसी प्यार, खुले विचारों, मेहनत और ईमानदारी के साथ करना चाहते हैं, जो उन्हें जनता से मिली है। अब्दुल ने कहा कि उनके जीवन के सबसे मुश्किल समय में लोगों ने उनका साथ दिया। जनता ने उन्हें हिम्मत, भरोसा और आगे बढ़ने की उम्मीद दी। अब वे इस प्यार और विश्वास को वाशिंगटन तक लेकर जाना चाहते हैं और वहां लोगों की आवाज बनकर काम करना चाहते हैं।
 

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से उनका चुनावी अभियान मिशिगन के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक चला। इस दौरान उन्होंने लोगों के सामने एक बेहतर, विकसित और उम्मीदों से भरे मिशिगन का सपना रखा। अब्दुल ने विरोधी पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ बड़े कारोबारी समूहों के पैसों से प्रचार अभियान चलाया गया। इसका मकसद लोगों को गुमराह करना और असली मुद्दों से ध्यान हटाना था।
 
12:14 PM, 04-Nov-2026

सीनेट के बाद हाउस में भी डेमोक्रेट्स ने हासिल किया बहुमत

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 224 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 128 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक रिपब्लिकन की 27 सीटों पर भी जीत दर्ज कर ली है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने कुल 53 सीटें जीतकर सीनेट पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में अपना बहुमत खो दिया है।
11:56 AM, 04-Nov-2026

डेमोक्रेट्स की जीत पर ट्रंप ने दी बधाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी है। चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप का यह संदेश सामने आया है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed