फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UK Election Results 2024: ब्रिटेन के नए पीएम बने कीर स्टार्मर, किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने के बाद संभाला पदभार

Sat, 06 Jul 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Jul 2024 03:25 PM IST
खास बातें

UK General Elections Results 2024 Live News in Hindi: लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर बकिंघम पैलेस पहुंचे। बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय ने कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने के लिए कहा। किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद कीर स्टार्मर आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।

विज्ञापन
UK General Election Results 2024 Live Updates: Labour Party vs Rishi Sunak Conservative Party Winning Seats
ब्रिटेन में वोटों की गिनती जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:44 PM, 05-Jul-2024

रचेल रीव्स को ब्रिटेन की लेबर सरकार का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया

रचेल रीव्स को ब्रिटेन की लेबर सरकार का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ रीव्स इस पद पर नियुक्त होने वाली ब्रिटेन की पहली महिला बनीं हैं।
05:31 PM, 05-Jul-2024

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर

किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद कीर स्टार्मर आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। 
विज्ञापन
04:51 PM, 05-Jul-2024

बकिंघम पैलेस पहुंचे कीर स्टार्मर

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर बकिंघम पैलेस पहुंचे हैं। बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने के लिए कहेंगे।
03:11 PM, 05-Jul-2024

पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के आम चुनावों में जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'ब्रिटेन के आम चुनाव में उल्लेखनीय जीत के लिए कीर स्टार्मर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं।'
03:10 PM, 05-Jul-2024

पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'ब्रिटेन में आपके सराहनीय नेतृत्व और अपने कार्यकाल के दौरान भारत-ब्रिटेन के बीच संबंधों को गहरा करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए ऋषि सुनक को धन्यवाद। आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
02:27 PM, 05-Jul-2024

'ये कंजर्वेटिव पार्टी के अंत की शुरुआत'

रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फरेज ने क्लैक्टन सीट से जीत हासिल की है। फरेज के साथ ही उनकी पार्टी के तीन अन्य नेताओं ने भी जीत हासिल की है। जिसके साथ दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके पार्टी चार सीटें जीतने में सफल रही है। 60 वर्षीय फरेज ने कंजर्वेटिव उम्मीदवार जाइल्स वाटलिंग को हराया। फरेज को 21,225 वोट मिले, जबकि वाटलिंग को 12,820 वोट मिले, जिससे उन्होंने वाटलिंग को 8,405 वोटों के अंतर से हराया। अपनी जीत के बाद फरेज ने कहा कि उनकी पार्टी लेबर पार्टी पर निशाना साधेगी, जिसने चुनावों में भारी बहुमत हासिल किया। टोरी पार्टी की हार पर फरेज ने ये भी कहा, 'यह कंजर्वेटिव पार्टी के अंत की शुरुआत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 PM, 05-Jul-2024

पूर्व पीएम लिज ट्रस की हुई हार

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस को भी हार का सामना करना पड़ा है। कंजर्वेटिव पार्टी की हार के लिए लिज ट्रस के 45 दिन के अशांत कार्यकाल को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 
12:29 PM, 05-Jul-2024

कंजर्वेटिव पार्टी को तगड़ा झटका, कई सीटों पर तीसरे स्थान पर खिसकी

लेबर पार्टी की जीत का आंकड़ा 410 तक पहुंचा। वहीं पिछले चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने जहां जीत हासिल की थी, वहां कई सीटों पर कंजर्वेटिव पार्टी इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गई है। 
12:03 PM, 05-Jul-2024

पूर्व गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने पार्टी की हार के लिए मांगी माफी

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने अपनी जीत के बाद कहा कि 'देशभर के परिणामों को बताते हुए मैं इतना ही कह सकती हूं कि मैं माफी मांगती हूं, मुझे खेद है। ब्रिटेन के महान लोगों ने 14 वर्षों तक हमारा साथ दिया, लेकिन हमने अपने वादे पूरे नहीं किए। हमने ऐसे व्यवहार किया, जैसे आपके वोटों पर हमारा अधिकार है। मुझे खेद है कि मेरी पार्टी ने आपकी बात नहीं सुनी।'
11:28 AM, 05-Jul-2024

लेबर पार्टी ने पार किया चार सौ सीटों का आंकड़ा

ब्रिटेन आम चुनाव के नतीजों में अभी तक लेबर पार्टी ने 406 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी 112 सीटों पर जीती है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 67 सीटें मिली हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed