Sri Lanka Crisis LIVE: इसी सप्ताह होगी नए पीएम और नई कैबिनेट की नियुक्ति, राष्ट्रपति व्यवस्था खत्म करने को भी तैयार गोटबाया राजपक्षे
{"_id":"627b5090e87e2c2bc762c4e6","slug":"sri-lanka-economic-crisis-live-updates-know-reason-why-sri-lanka-is-facing-crisis-news-explained-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Crisis LIVE: इसी सप्ताह होगी नए पीएम और नई कैबिनेट की नियुक्ति, राष्ट्रपति व्यवस्था खत्म करने को भी तैयार गोटबाया राजपक्षे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 12 May 2022 12:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 May 2022 12:28 AM IST
खास बातें
Sri Lanka Economic Crisis Live Updates in Hindi: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के हालात एक बार फिर से बेकाबू हो चले हैं। यहां आए दिन स्थिति बदतर होती जा रही है। जनता सड़क पर प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। हालात को काबू करने के लिए थलसेना, वायुसेना और नौसेना को उतारा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि उपद्रवियों को देखते ही गोली मार दी जाए। इस बीच यहां आठ लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
श्रीलंका सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:26 AM, 12-May-2022
हिंसा फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ाई से कानून लागू करने का आदेश
राष्ट्रपति के बड़े भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफा देने के बाद पिछले दो दिनों से श्रीलंका में कोई सरकार नहीं है। उनके इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति को बिना मंत्रिमंडल के ही देश को चलाने के लिए अधिकार प्राप्त हैं। इस सप्ताह के प्रारंभ में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए गोटबाया ने कहा कि नौ मई को जो कुछ हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा, ‘‘हत्याओं, हमले, धौंसपट्टी, संपत्ति को नष्ट करना और उसके बाद के जघन्य कृत्यों को बिल्कुल ही सही नहीं ठहराया जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका पुलिस एवं सैन्यबल को हिंसा फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ाई से कानून लागू करने का आदेश दिया गया है।
10:41 PM, 11-May-2022
पोप फ्रांसिस ने की श्रीलंका के नेताओं से अपील
पोप फ्रांसिस ने बुधवार को श्रीलंका के लोगों से अपील की कि वह अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाएं और राजनेताओं से कहा कि वह लोगों की मांगों को सुनें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। पोप ने कहा कि मैं श्रीलंका के लोगों और खास तौर पर युवाओं से अपील करता हूं कि वह शांतिपूर्ण रुख अपनाएं और इसे हिंसा में न बदलने दें। इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) ने भी श्रीलंका सरकार से जवाब मांगा है। यूएनएचआरसी की प्रमुख मिशेल बैश्लेट ने सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सत्ताधारी दल के सदस्यों द्वारा किए गए हमलों की व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की। बैश्लेट ने श्रीलंका में अधिकारियों से हिंसा रोकने की अपील की और कहा कि वे संयम बरतें और देश में भीषण आर्थिक संकट के बीच लोगों की शिकायतों को बातचीत के जरिए हल करें।
विज्ञापन
09:39 PM, 11-May-2022
इसी सप्ताह होगी नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा है कि वह इसी सप्ताह नए प्रधानमंत्री और नई कैबिनेट की नियुक्ति करेंगे, जो संवैधानिक सुधार पेश करेगा। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह देश के हालात स्थिर होने के बाद कार्यकारी राष्ट्रपति के पद को समाप्त करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में गोटबाया ने यह भी कहा कि नए प्रधानमंत्री एवं सरकार को नियुक्त करने के बाद संविधान में 19वें संशोधन की सामग्री तैयार करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन पेश किया जाएगा जो संसद को और शक्तियां प्रदान करेगा। गोटबाया ने कहा, ‘‘मैं युवा मंत्रिमंडल नियुक्त करूंगा जिसमें राजपक्षे परिवार का कोई सदस्य नहीं होगा।’’ वहीं संकट के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले महिंदा राजपक्षे अपने करीबियों पर हमले के मद्देनजर एक नौसेना अड्डे पर सुरक्षा घेरे में हैं।
08:20 PM, 11-May-2022
श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने दी इस्तीफे की चेतावनी
श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अगर देश के नेता यहां राजनीतिक स्थिरता नहीं कायम कर पाए तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरासिंघे ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता ने बैंक की रिकवरी योजना को पटरी से उतार दिया है।
07:38 PM, 11-May-2022
महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे पर चीन ने नहीं की टिप्पणी
संकट में घिरे श्रीलंका में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए चीन ने बुधवार को द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राजपक्षे ने चीन के लिए श्रीलंका में रणनीतिक निवेश की राह तैयार की थी। चीन ने श्रीलंका की सरकार और विपक्षी दलों से अपील की कि संकट से निपटने के लिए काम करें।
04:42 PM, 11-May-2022
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने की हिंसा की निंदा
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेते ने श्रीलंगा में हिंसा की घटनाओं में आई तेजी की निंदा की है और सरकार विरोधी प्रदर्शकों और सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों पर हुए इन हमलों के लिए एक विस्तृत और पारदर्शी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:32 PM, 11-May-2022
त्रिंकोमाली नौसैनिक बेस पर की जा रही है महिंदा राजपक्षे की सुरक्षा
श्रीलंका के रक्षा सचिव कमल गुणरत्ने ने बुधवार को कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की त्रिंकोमाली नौसैनिक बेस पर सुरक्षा की जा रही है। दो दिन पहले ही महिंदा राजपक्षे के इस्तीफा देने की वजह से देश में हिंसा और उपद्रव की कई घटनाएं हुई थीं।
02:06 PM, 11-May-2022
महिंदा राजपक्षे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी तलब
श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के घर पर हुए हमले और हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को तलब किया। वह बुधवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा। दरअसल, प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में कम से कम आठ लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए।
01:37 PM, 11-May-2022
सड़काें पर उतरे सैनिक और सैन्य वाहन
आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में अराजकता और हिंसा से निपटने के लिए सेना सड़कों पर उतर गई है। आदेश के बाद सैन्य वाहनों को सड़क पर उतारा गया है। गौरतलब है कि हालातों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं को मोर्चा संभालने का आदेश एक दिन पहले दिया गया था।
12:54 PM, 11-May-2022
श्रीलंका की मदद जारी रखेगा आईएमएफ
आर्थिक उथल-पुथल का सामना कर रहे श्रीलंका की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद कोष अपनी मदद जारी रखेगा। बुधवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक, मुद्रा कोष की ओर से कहा गया है कि वह श्रीलंका के साथ तकनीकी स्तर की बातचीत जारी रखेगा, जिससे नई सरकार बनने के बाद नीतिगत चर्चा की जा सके। पिछली बैठक में, आईएमएफ ने श्रीलंका को 300 मिलियन अमरीकी डॉलर से 600 मिलियन डॉलर की मदद करने का आश्वासन दिया था।