SCO Summit: पीएम मोदी चीन दौरे और एससीओ सम्मेलन के बाद दिल्ली लौटे; रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी की मुलाकात
PM Modi China Visit Live SCO Summit Updates: चीन के तियानजिन में हुआ शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया है। सम्मेलन के घोषणा पत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई है। सम्मेलन में अपने उद्घाटन संबोधन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने अमेरिका के आधिपत्यवाद पर सख्त संदेश दिया। वहीं पीएम मोदी ने आतंकवाद और संप्रभुता का मुद्दा प्रमुख तौर पर उठाया। राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन और जापान की अपनी यात्रा समाप्त करके दिल्ली लौट आए हैं। जापान में प्रधानमंत्री ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जबकि चीन में पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi returns to Delhi after concluding his visit to China and Japan.
— ANI (@ANI) September 1, 2025
In Japan, PM Modi participated in the 15th India-Japan Annual Summit, and in China, PM Modi attended the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/Z0c42aVb31
दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी अपना चीन का सफल दौरा पूरा कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की अपील पीएम मोदी ने की और साथ ही भारत और रूस के रिश्तों को खास बताया। पीएम मोदी का चीन दौरा इसलिए खास रहा क्योंकि इस दौरे से भारत और चीन के रिश्तों में गरमाहट लौटी है और दोनों देश विवाद सुलझाने पर सहमत हुए। साथ ही एससीओ शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई, जो भारत की कूटनीतिक जीत है। अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी के चीन दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें थीं।पुतिन बोले- भारत-रूस के संबंध बहुआयामी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, 'आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। एससीओ वैश्विक दक्षिण और पूर्व के देशों को एकजुट करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। 21 दिसंबर, 2025, भारत-रूस संबंधों को 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के रूप में विकसित करने की 15वीं वर्षगांठ है। हमारे बीच बहुआयामी संबंध हैं। आज की बैठक से भारत-रूस संबंधों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रूस और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।''हमारी रूस के साथ विशेष साझेदारी'
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि 'मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार अनुभव रहा है। हमें कई विषयों पर जानकारी का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला है। हम निरंतर संपर्क में रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं। 140 करोड़ भारतीय इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है।'पीएम मोदी ने पुतिन से कहा- जल्द से जल्द यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का रास्ता खोजना होगा
चीन के तियानजिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। हम शांति के लिए हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा। यह पूरी मानवता का आह्वान है।'#WATCH | During his bilateral meeting with Russian President Vladimir Putin in Tianjin, China, Prime Minister Narendra Modi says, "...We have been continuously discussing the ongoing conflict in Ukraine. We welcome all the recent efforts for peace. We hope that all parties will… pic.twitter.com/QhTR2t2X2U
— ANI (@ANI) September 1, 2025