फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में सभी परियोजनाओं को रोका, ब्लिंकेन बोले- पुतिन का युद्धकोष खत्म हो गया

Thu, 03 Mar 2022 07:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मास्को/ कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Mar 2022 07:26 AM IST
खास बातें

Russia Ukraine News: कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है। यह सब तब हो रहा है, जब पुतिन की ओर से कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में अपने छात्रों को तुरंत शहर से निकलने के लिए कहा है। इसी बीच विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Russia Ukraine war live updates: vladimir putin vs volodymyr zelensky kyiv attack joe biden state of the union address Nato news in Hindi
कीव में हालात - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:35 AM, 03-Mar-2022

हवाई हमलों की चेतावनी दी

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, कीव और कीव ओब्लास्ट, मायकोलाइव, ल्वीव, जाइटॉमिर, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, चेर्निहाइव और चेर्निहाइव ओब्लास्ट, वोलिन ओब्लास्ट, चर्कासी ओब्लास्ट, किरोवोह्रद ओब्लास्ट, पोल्टावा ओब्लास्ट, खमेलनित्स्की ओब्लास्ट, जापोरिज्जिया और ओडेसा में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।
06:03 AM, 03-Mar-2022

बुडापेस्ट के स्वदेश लौट 220 भारतीय

भारतीय वायुसेना का एक और सी-17 विमान हंगरी के बुडापेस्ट से सवार हुए 220 भारतीय नागरिकों को लेकर हिंडन हवाई अड्डे पर उतरा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की। भट्ट ने इस दौरान कहा कि जो विमान पहले छात्रों को लेकर आया था, उसे निकासी के लिए वापस भेज दिया गया है और जैसे ही छात्र इस विमान से उतरेंगे, यह फिर से यूक्रेन की दिशा में उड़ान भरेगा। हर एक छात्र को लाना हमारा कर्तव्य है; मैं हर दल को दिन-रात काम करने के लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन
05:44 AM, 03-Mar-2022

आम लोगों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल करने की रिपोर्ट सत्यापित नहीं : अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने ऐसी कोई सत्यापित रिपोर्ट नहीं देखी है जिसमें आम नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया हो; रूसी आमतौर पर दुष्प्रचार के लिए ऐसी रिपोर्ट का उपयोग करते हैं। यूक्रेन पर आक्रमण और देश के नागरिकों और निवासियों को हिंसा में धकेले जाने की अमेरिका निंदा करता है।
05:26 AM, 03-Mar-2022

तीसरे और चौथे विस्फोट की आवाज सुनी गई

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार कीव के ड्रूज़बी नारोदिव मेट्रो स्टेशन के पास तीसरे और चौथे विस्फोट की आवाज सुनी गई है।
05:09 AM, 03-Mar-2022

हमें धैर्य रखने की जरूरत: ममता भूपेश

राजस्थान की मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि मैं यहां राजस्थान के कई छात्रों को घर वापस लाने आई हूं। मुझे खुशी है कि हमारे बच्चे इतनी भयानक स्थिति से बाहर आ गए हैं, इसलिए मैं राजस्थान के सीएम (अशोक गहलोत) के निर्देशन में एक अभिभावक के रूप में मौजूद हूं। हमें धैर्य रखने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इंडिगो स्पेशल फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली लौटे लगभग 200 भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की। चंद्रशेखर ने कहा कि रोमानियाई सीमाओं को पार करने के बाद इन छात्रों को बुखारेस्ट से एयरलिफ्ट किया गया था; केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निकासी प्रक्रिया का समन्वय कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर भारतीय घर वापस आए और परिवारों से मिले। 
04:23 AM, 03-Mar-2022

कीव के दक्षिणी क्षेत्रीय इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण: खेरसान के मेयर

द कीव इंडिपेंडेंट ने खेरसान के मेयर इगोर कोल्यखेव के हवाले से बताया है कि दक्षिणी क्षेत्रीय राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश कर रहे हैं और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 AM, 03-Mar-2022

437 भारतीय नागरिकों को लेकर पोलैंड से दिल्ली के लिए दो विमान रवाना

पोलैंड के वारसॉ में स्थित भारतीय दूतावास के एक ट्वीट के अनुसार, 437 भारतीय नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ दो और उड़ानें आज पोलैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।
04:09 AM, 03-Mar-2022

विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में सभी परियोजनाओं को रोका

विश्व बैंक ने रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं पर रोक लगा दी है।
04:04 AM, 03-Mar-2022

रूस ने रॉकेट दागे, यूक्रेन ने मार गिराया: द कीव इंडिपेंडेंट

यूक्रेन के समाचार पोर्टल द कीव इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि रूस ने रॉकेट दागे हैं जिसका मलबा रेलवे स्टेशन के पास गिरा है। रूसी रॉकेट कथित तौर पर रक्षा मंत्रालय को निशाना बना रहा था, जिसे यूक्रेन ने वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराया गया है और इसका मलबा कीव के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास गिरा है।
03:50 AM, 03-Mar-2022

रूस-यूक्रेन के बीच कूटनीतिक समाधान के लिए भारत किसी का पक्ष नहीं ले रहा

भारत के प्रति अमेरिकी नीति पर अमेरिकी सीनेट समिति की सुनवाई के दौरान दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि "रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने कूटनीतिक समाधान की दिशा में काम करने वाला भागीदार बनने के लिए दोनों देशों में किसी का भी पक्ष नहीं लेने के अपने फैसले को बरकरार रखा है। हमने उन्हें दोनों देशों से बातचीत करते देखा है ... दुर्भाग्य से, वे अभी तक प्रभावी नहीं हुए हैं।" भारत-रूस रक्षा साझेदारी के बारे में पूछे जाने पर डोनाल्ड लू ने कहा, "रूस और इसकी रक्षा बिक्री के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध को देखते हुए हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम भारत के साथ साझा कर रहे रक्षा तकनीक को पर्याप्त रूप से सुरक्षित कर सकते हैं।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed