फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: रूस ने कुछ देशों से आयात-निर्यात रोका, रूसी सेना ने नष्ट कर दिए यूक्रेन के 61 अस्पताल

Wed, 09 Mar 2022 06:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Mar 2022 06:44 AM IST
खास बातें

Russia and Ukraine War Reason, Ceasefire News Update: यूक्रेन में रूसी सेना के हमले मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहे। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के 61 अस्पतालों को नष्ट कर दिया है। साथ ही राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया रूस के भविष्य में विश्वास नहीं करती है, इसके बारे में बात नहीं करती है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates: Putin vs Zelensky, Reason Behind Russia vs Ukraine War, Ceasefire Today and NATO Countries News in Hindi
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

05:12 AM, 09-Mar-2022

दुनिया रूस के भविष्य में विश्वास नहीं करती: जेलेंस्की

कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के हवाले से कहा कि दुनिया रूस के भविष्य में विश्वास नहीं करती है, इसके बारे में बात नहीं करती है। वे हमारे बारे में बात करते हैं, वे हमारी मदद कर रहे हैं। दुनिया हमें समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
03:22 AM, 09-Mar-2022

रूस ने विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर लगाई रोक

एएफपी न्यूज एजेंसी ने सेंट्रल बैंक के हवाले से कहा कि रूस ने नौ सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगाई।
विज्ञापन
02:42 AM, 09-Mar-2022

रूस ने कर दिए यूक्रेन के 61 अस्पताल नष्ट

13वें दिन भी रूस और यूक्रेन के बीच जारी है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको का कहना है कि रूसी सेना ने इमारतों और चिकित्सा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया है। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के 61 अस्पतालों को नष्ट कर दिया है।
01:59 AM, 09-Mar-2022

पुतिन ने लगाई कुछ देशों में कच्चे माल के आयात और निर्यात पर रोक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ देशों में उत्पादों और कच्चे माल के आयात और निर्यात पर रोक लगाने वाले एक आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
01:01 AM, 09-Mar-2022

सभी भारतीय यूक्रेन के सूमी से निकले

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी भारतीय छात्रों को बाहर निकाल लिया गया है और ऑपरेशन गंगा के तहत उन्हें स्वदेश वापस लाने के लिए उड़ानें तैयार की जा रही हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सुमी से बाहर निकाले गए भारतीय छात्रों को पोल्टावा ले जाया जा रहा है, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेनों में सवार होंगे। पोल्टावा सुमी से लगभग 175 किमी की दूरी पर है।
12:45 AM, 09-Mar-2022

अमेरिका ने यूक्रेन को एक अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता दी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया कि हमने यूक्रेन को एक अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता प्रदान की है। साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ जमीनी स्थिति पर चर्चा की और यूक्रेनी लोगों के लिए अमेरिकी समर्थन जारी रखने पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:50 PM, 08-Mar-2022

मैकडॉनल्ड्स रूस में सभी रेस्तरां करेगा बंद

मैकडॉनल्ड्स ने कहा है कि वह रूस में अपने सभी रेस्तरां बंद कर रहे हैं।
10:52 PM, 08-Mar-2022

ब्रिटिश सांसदों से बोले जेलेंस्की, हम अपना देश नहीं खोना चाहते

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हाउस ऑफ कॉमंस में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अपना देश नहीं खोना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह नाजियों के हमले के दौरान ब्रिटिश अपना देश नहीं खोना चाहते थे वैसे ही हम भी अपना देश नहीं खोना चाहते हैं।

 
10:07 PM, 08-Mar-2022

ब्रिटेन इस साल के अंत तक खत्म करेगा रूस से गैस आयात

अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए रूस से तेल, गैस और ऊर्जा का आयात बंद कर दिया है। इस बीच ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि हम इस साल के अंत तक रूस से तेल आयात समाप्त कर देंगे। ब्रिटेन के कारोबार मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने कहा कि हम रूसी गैस आयात को समाप्त करने के लिए विकल्पों पर नजर डाल रहे हैं। ब्रिटेन में गैस आयात में रूस की हिस्सेदारी करीब चार फीसदी है।
09:56 PM, 08-Mar-2022

नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री से की पीएम मोदी ने बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड्स के अपने समकक्ष मार्क रूट से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने और वार्ता व कूटनीति के जरिए समाधार ढूंढने की अपील दोहराई। पीएम मोदी ने रूट को यूक्रेन से भारतीय छात्रों की निकासी को लेकर भी जानकारी दी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed