फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine News Live: रूस से छीनी आईआईएचएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप की मेजबानी, पुतिन के प्रवक्ता पर भी लगाया प्रतिबंध

Tue, 01 Mar 2022 07:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/ कीव/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को/ कीव/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Mar 2022 07:30 AM IST
खास बातें

 Ukraine Russia War, Talks in Belarus Live: यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates: Vladimir Putin vs Volodymyr Zelenskiy, Russia Ukraine Negotiations Talks Belarus, UNSC Voting, NATO News In Hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई-पीटीआई (फाइल)

लाइव अपडेट

07:28 AM, 01-Mar-2022

पुतिन के प्रवक्ता पर प्रतिबंध

यूरोपीय संघ ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता, कुलीन वर्ग, पत्रकार पर प्रतिबंध लगा दिया है।
07:13 AM, 01-Mar-2022

रूस से आईआईएचएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप की मेजबानी छीनी

आईआईएचएफ परिषद ने रूस से 2023 आईआईएचएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप की मेजबानी का अधिकार वापस ले लिए है। इस आयोजन के लिए एक नया मेजबान खोजने के लिए आने वाले महीनों में चर्चा शुरू होगी।
विज्ञापन
06:51 AM, 01-Mar-2022

इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन काउंसिल ने रूस-बेलारूस की टीमें निलंबित कीं

इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन काउंसिल ने एक बयान में कहा है कि सभी रूसी और बेलारूसी राष्ट्रीय टीमों और क्लबों को हर आयु वर्ग और सभी आईआईएचएफ प्रतियोगिताओं या आयोजनों में भाग लेने से अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।
06:36 AM, 01-Mar-2022

रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए मिलकर काम कर रहे : ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के क्रूर युद्ध की निंदा करते हुए अन्य देशों के नेताओं से बात की, और कहा कि हम रूस को जवाबदेह ठहराने और यूक्रेन का समर्थन करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
06:19 AM, 01-Mar-2022

विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो : भारत

यूएनजीए के 11वें आपातकालीन सत्र में यूक्रेन पर यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भारत की सतत स्थिति रही है। भारत सरकार का मानना है कि कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। भारत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की तत्काल निकासी के प्रयास करने के लिए जो कुछ भी कर सकता है वह कर रहा है... इस महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकता को तुरंत संबोधित किया जाना चाहिए। मैं यूक्रेन के सभी पड़ोसी देशों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोलीं और कर्मियों को सुविधाएं दीं। हम अपने पड़ोसी और विकासशील देशों के फंसे लोगों की मदद के लिए तैयार हैं।
06:05 AM, 01-Mar-2022

रूस विश्व रग्बी कार्यकारी समिति से निलंबित

विश्व रग्बी कार्यकारी समिति ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सिफारिशों के साथ, रूस और बेलारूस को सभी अंतरराष्ट्रीय रग्बी और सीमा पार क्लब रग्बी गतिविधियों से तत्काल और पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है, जब तक कि अगली सूचना नहीं दी जाती। रूस का रग्बी संघ भी विश्व रग्बी की सदस्यता से पूरी तरह से और तुरंत प्रभाव से अगली सूचना मिलने तक निलंबित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:41 AM, 01-Mar-2022

आठवीं और नौवीं उड़ान नई दिल्ली के लिए रवाना : विदेश मंत्री

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ऑपरेशन गंगा के तहत आठवीं उड़ान 216 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इसी क्रम में नौवीं उड़ान 218 भारतीय नागरिकों के साथ रोमानिया के बुखारेस्ट से नई दिल्ली के उड़ान भर चुकी है।
05:32 AM, 01-Mar-2022

यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में नो-फ्लाई जोन बनाने पर विचार नहीं : पेंटागन

एक संवाददाता सम्मेलन में पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन एफ. किर्बी ने यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में नो-फ्लाई जोन स्थापित करने पर विचार कर रहा है, इससे इनकार किया है।
05:14 AM, 01-Mar-2022

हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर रूस पर प्रतिबंध लगाएं : जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सभी वैश्विक हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर रूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि खार्किव में बमबारी के बाद रूसी मिसाइलों, विमानों और हेलीकॉप्टरों के लिए नो-फ्लाई जोन पर विचार करने का समय आ गया है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने 56 रॉकेट हमले किए हैं और पांच दिनों में 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं।
04:57 AM, 01-Mar-2022

आम नागरिकों को मार रहा रूस : यूक्रेन

यूएनएससी में यूक्रेन ने कहा कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे भयानक और बड़े पैमाने पर आक्रमण है... रूस किंडरगार्टन, अनाथालयों, अस्पतालों, मोबाइल चिकित्सा सहायता ब्रिगेड और एम्बुलेंस पर गोलाबारी के साथ हमला करता रहता है। यह नागरिकों को मारने के लिए उसकी दृढ़ संकल्पित कार्रवाई है।

पोलैंड के साथ सीमा पर और अधिक चौकियां खोली गई हैं, जिसमें 2 अतिरिक्त पैदल यात्री क्रॉसिंग शामिल हैं, जो उन सभी के लिए हैं जो सुरक्षित पड़ोसी देश में जाना चाहते हैं। इसके लिए एक इलेक्ट्रॉनिक संसाधन मंच कल लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर सभी सूचनाओं को प्रभावी संचार और आवश्यक वस्तुओं का वितरण व्यवस्थित किया जाएगा... रूस झूठ मत सुनिए, यूक्रेन के रोने की आवाज सुनिए। हमें आपकी मदद की जरूरत है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed