फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मिलेंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, अगले सप्ताह होगी मुलाकात

Fri, 22 Apr 2022 11:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Apr 2022 11:23 PM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन में पहुंच चुकी है। दो महीने पहले शुरू हुई यह जंग अभी भी जारी है, इस बीच रूस ने यूक्रेन के मैरियूपोल शहर पर जीत का दावा किया है। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को मैरियूपोल पर हमले रोकने का आदेश दिया है साथ ही इस शहर की मजबूत घेराबंदी के लिए भी कहा है। वहीं यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने विश्वबैंक के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में रूस पर युद्ध कर लगाने का प्रस्ताव रखा है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War live updates 58th Day Vladimir Putin Volodymyr Zelenskyy NATO news in Hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : फाइल

लाइव अपडेट

10:15 PM, 22-Apr-2022

अगले सप्ताह मिलेंगे पुतिन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव

रूस के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अगले सप्ताह बैठक होने वाली है। यूक्रेन के खिलाफ हमले को लेकर पूरी दुनिया की ओर से आलोचना का सामना कर रहे रूसी राष्ट्रपति की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के ठीक दो महीने बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अगले सप्ताह मास्को का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनका स्वागत करेंगे।

इस सप्ताह की शुरुआत में गुटेरेस ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन में शांति लाने के लिए तत्काल कदमों पर चर्चा करने के लिए मास्को और कीव दौरे की बात कही थी। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के 24 फरवरी के आक्रमण के दो महीने बाद गुटेरेस 26 अप्रैल को मास्को का दौरा करेंगे।
09:08 PM, 22-Apr-2022

मारियूपोल में स्टील प्लांट पर लगातार बमबारी

मारियूपोल में अजोवस्ताल स्टील प्लांट पर रूस की ओर से लगातार बमबारी हो रही है। शहर के मेयर के सहयोगी पेट्रो आंद्रुशेंको ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हजारों नागरिकों ने इस प्लांट में शरण ले रखी है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस प्लांट को लेकर अपनी सेना को रणनीति बदलने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
03:58 PM, 22-Apr-2022

युद्ध बंदियों के बदले पुतिन के सहयोगी को रिहा करने के लिए तैयार यूक्रेन

यूक्रेन की नेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस काउंसिल के सचिव ओलेक्सी डैनिलोव ने कहा है कि यूक्रेन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी मेदवेदचुक की अदला-बदली करने के लिए तैयार है लेकिन रूस इसमें रुचि नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन क्रेमलिन समर्थक सांसद विक्टर मेदवेदचुक को युक्रेनी युद्ध बंदियों के बदले रिहा करने के लिए तैयार है।
02:38 PM, 22-Apr-2022
असम के बदरपुर रेलवे स्टेशन पर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन में यूक्रेन के दो नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। जीआरपी अधिकारी डुलन बोरो ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों अपना पासपोर्ट नहीं दे सके। उनके पास से बांग्लादेशी करेंसी और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस दिल्ली स्थित यूक्रेन के दूतावास से संपर्क कर रही हैं।
12:27 PM, 22-Apr-2022

आज यूक्रेन में कोई मानवीय गलियारा नहीं

युद्धग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए यूक्रेन में 22 अप्रैल यानी आज कोई मानवीय गलियारा नहीं खोला गया है। उप प्रधानमंत्री ने बताया कि, जिन रास्तों से लोगों को निकाला जाना है, उन पर खतरे के करण मानवीय गलियारा नहीं बनाया गया है। 
09:43 AM, 22-Apr-2022

अब तक 13414 रूसी सैनिकों की मौत का दावा

क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं। इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी। हालांकि, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:35 AM, 22-Apr-2022

रूस ने जपोरिजिया पर दागीं मिसाइलें, आठ घायल

रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर मिसाइल से हमला किया है। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए हैं। ये मिसाइलें खोरित्सिया द्वीप पर दागी गई हैं। 
07:50 AM, 22-Apr-2022

हर महीने चाहिए सात अरब डॉलर- जेलेंस्की

विश्व बैंक के साथ हुए गोलमेज सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक, आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रति माह सात अरब डॉलर की आवश्यकता होगी। 
07:34 AM, 22-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मिलेंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, अगले सप्ताह होगी मुलाकात

विश्व बैंक के एक अनुमान के मुताबिक, रूसी हमले में यूक्रेन को अब तक 60 अरब डॉलर से ज्यादा के बुनियादी ढांचे का नुकसान हो चुका है। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपॉस ने कहा कि यह अनुमान केवल अब तक हुए नुकसान का है। आगे जंग जारी रहती है तो इसमें वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed