PM Modi Visit Live: पीएम मोदी ब्रूनेई पहुंचे, क्राउन प्रिंस ने किया स्वागत; प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह
PM Narendra Modi's visits to Brunei, Singapore Latest News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ब्रूनेई और सिंगापुर की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी तीन और चार सितंबर को ब्रूनेई की यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रूनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यात्रा भारत और ब्रूनेई के कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत के 40 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ब्रूनेई से सिंगापुर की यात्रा करेंगे। वह सिंगापुर के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर उस देश का दौरा करेंगे।
लाइव अपडेट
पीएम मोदी ने ब्रुनेई में मस्जिद का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का भी दौरा किया।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi visits Omar Ali Saifuddien Mosque in Bandar Seri Begawan, Brunei.
— ANI (@ANI) September 3, 2024
(Video: DD) pic.twitter.com/Ek31ALCh6p
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग के नए परिसर का उद्घाटन किया। विदेश मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने आज ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन समारोह में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के रूप मं उनके योगदान की सराहना की।
#WATCH | Bandar Seri Begawan, Brunei: As he arrives at a hotel, Prime Minister Narendra Modi interacts with a child who presented him with his sketch and also gives her his autograph. pic.twitter.com/CYVxjkIxEZ
— ANI (@ANI) September 3, 2024
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई पहुंचे और उनका औपचारिक स्वागत किया गया। क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुतहादी बिल्लाह ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यह यात्रा विशेष है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और यह ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश इस साल राजनयिकों संबंधों की स्थापना के चालीस वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi lands in Brunei Darussalam, which is a first-ever bilateral visit by an Indian PM.
— ANI (@ANI) September 3, 2024
As a special gesture, the PM was received in Brunei Darussalam by the Crown Prince, Haji Al-Muhtadee Billah. pic.twitter.com/XMlif8D2bp
भारतीय प्रवासी ब्रुनेई के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
#WATCH | Bandar Seri Begawan, Brunei: Indian diaspora awaits the arrival of Prime Minister Narendra Modi at a hotel in Brunei.
— ANI (@ANI) September 3, 2024
PM Narendra Modi is on a three-day official visit to Brunei Darussalam and Singapore. pic.twitter.com/ZCOrolboFq
पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे पर मेरीटाइम सिक्योरिटी (समुद्री सुरक्षा) पर भी बातचीत होगी। मजूमदार ने कहा कि दक्षिणी चीन सागर की स्थिति को देखते हुए समुद्री सुरक्षा पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी म्यांमार के हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं।
विदेश मंत्रालय के पूर्व मामलों के सचिव जयदीप मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री ब्रुनेई के बाद सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। यह छह साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का सिंगापुर दौरा हो रहा है। मजूमदार ने बताया कि पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा व्यापार और निवेश के लिहाज से अहम है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर आसियान देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। साथ ही देश में बीते साल हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में सिंगापुर का बड़ा हिस्सा था। सिंगापुर भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी विभिन्न सीईओ के साथ बैठक करेंगे।
भारतीय विदेश मंत्रालय के पूर्व के मामलों के सचिव जयदीप मजूमदार ने कहा कि भारत और ब्रुनेई के संबंधों में रक्षा एक अहम स्तंभ है। पीएम मोदी के इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए संयुक्त कार्यकारी समूह बनाने पर चर्चा होगी। जयदीप मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के बुलावे पर ब्रुनेई जा रहे हैं। ब्रुनेई के सुल्तान साल 1992, 2008 में भारत का द्विपक्षीय दौरा कर चुके हैं। साथ ही वह साल 2012 और 2018 में आसियान देशों के सम्मेलन में भी शामिल होने भारत आए थे। जयदीप मजूमदार ने कहा कि ब्रुनेई के साथ रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीक, स्वास्थ्य, संस्कृति जैसे क्षेत्रों पर भी बात होगी।