फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: सिंगापुर-ब्रुनेई की यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Thu, 05 Sep 2024 03:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 03:14 PM IST
खास बातें

PM Modi Singapore Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी सिंगापुर यात्रा शुरू की। इसका मकसद द्विपक्षीय मित्रता को मजबूत करना, रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना और दक्षिण पूर्व एशियाई देश से निवेश आकर्षित करना है। पीएम मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे हैं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने रात्रिभोज के लिए अपने श्री तेमासेक बंगले पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
PM Modi Singapore Visit Live Updates Meet Lawrence Wong Sign Mous in Field of Digital Tech & Semiconductor
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:21 PM, 05-Sep-2024
पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने, साझेदारी को मजबूत करने और दो दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से निवेश आकर्षित करने के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, एक सफल यात्रा संपन्न हुई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की परिणामोन्मुखी यात्रा के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं एक्स पर पीएम मोदी ने कहा कि सिंगापुर की उनकी यात्रा बहुत फलदायी रही। उन्होंने कहा, इससे निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आएगी और हमारे देशों के लोगों को लाभ होगा। मैं सिंगापुर की सरकार और लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।
05:04 PM, 05-Sep-2024
पीएम मोदी ने की सिंगापुर के राष्ट्रपति के साथ बैठक 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षनमुगरत्नम के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमारी बातचीत हमारे देशों के बीच द्विपक्षी संबंधों पर केंद्रित थी। हमने कौशल विकास, स्थिरता, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
03:56 PM, 05-Sep-2024
पीएम मोदी ने सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों से मुलाकात की
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों से मुलाकात की। पीएम से मुलाकात करने वालों में ब्लैकस्टोन सिंगापुर, टेमासेक होल्डिंग्स, सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कैपिटललैंड इंवेस्टमेंट, एसटी टेलीमिडिया ग्लोबल डाटा सेंटर, सिंगापुर एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शामिल थे। 
 
03:12 PM, 05-Sep-2024
प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा पर विदेश मंत्रालय में सचिव पूर्व जयदीप मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा कर रहे हैं। वे ब्रुनेई की बहुत सफल यात्रा के बाद सिंगापुर में हैं। प्रधानमंत्री के रूप में यह प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर की पांचवीं यात्रा है। कल, प्रधानमंत्री मोदी का गृह और कानून मंत्री के. षणमुगम ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। कल शाम को प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि आज संसद भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, उसके बाद आधिकारिक वार्ता हुई और उन्होंने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, फिनटेक और डिजिटल अर्थव्यवस्था, हरित गलियारे और स्थिरता, खाद्य सुरक्षा, अर्धचालक सहित उन्नत विनिर्माण, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं सहित कई विषयों पर सहयोग पर चर्चा और समीक्षा की। चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया, और ये समझौता अर्धचालक पारिस्थितिकी तंत्र, डिजिटल प्रौद्योगिकियों, कौशल विकास और शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में सहयोग पर आधारित हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों में अगला चरण भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन द्वारा निर्धारित किया गया है, जिसकी हाल ही में बैठक हुई थी और जिसमें हमारे भविष्य के सहयोग के छह स्तंभों की पहचान की गई थी, और उपरोक्त 4 समझौता ज्ञापन उन छह स्तंभों में से 4 को संबोधित करते हैं। भारत और सिंगापुर के संबंधों को भविष्य के लिए तैयार किया गया है और तदनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों ने संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।
01:50 PM, 05-Sep-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मुलाकात की।
 
01:50 PM, 05-Sep-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 05-Sep-2024
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के अपने पूर्व समकक्ष ली सीन लूंग से मुलाकात की। पीएम ने उन्हें ‘भारत-सिंगापुर संबंधों का मजबूत समर्थक’ बताया। दोनों नेताओं ने हरित ऊर्जा तथा फिनटेक जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे मित्र और सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मिलकर हमेशा खुशी होती है। वह हमेशा भारत-सिंगापुर संबंधों के मजबूत समर्थक रहे हैं।' इस साल मई में 72 वर्षीय ली सीन लूंग ने दो दशकों के बाद अपना पद छोड़ दिया था और एक योजनाबद्ध राजनीतिक परिवर्तन में वोंग के बागडोर संभालने के लिए मार्ग प्रशस्त किया था। वह अब सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ मंत्री हैं।
01:06 PM, 05-Sep-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मुलाकात की।
 
11:45 AM, 05-Sep-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में हिस्सा लिया।
 
10:42 AM, 05-Sep-2024
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, "PMO ने घोषणा की है कि सिंगापुर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र खोला जाएगा। तमिल भाषा, सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देने और बनाए रखने के लिए सिंगापुर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की घोषणा करने के लिए PM मोदी को धन्यवाद।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed