PM Modi Brazil Visit Live: G20 शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित, वैश्विक नेताओं से भी की मुलाकात
PM Modi In Brazil Live updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर हैं। पीएम मोदी के रियो डी जेनेरियो में जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लिया और उसे संबोधित भी किया है। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
लाइव अपडेट
Commendable initiative by the Brazilian G20 Presidency for launching the Global Alliance against Hunger and Poverty at the G20 Summit in Rio De Janeiro.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
This collaborative initiative marks a significant stride towards ensuring food security and uplifting vulnerable communities… pic.twitter.com/ftwiieblhE
स्पेन राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से पीएम मोदी की मुलाकात
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियों में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान स्पेन राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से भी मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया- वडोदरा से रियो तक, बातचीत जारी है! स्पेन सरकार के राष्ट्रपति श्री पेड्रो सांचेज़ के साथ एक प्यारी बातचीत।From Vadodara to Rio, the interactions continue!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
A lovely interaction with the President of the Government of Spain, Mr. Pedro Sánchez. @sanchezcastejon pic.twitter.com/zge864DiI2
'नई दिल्ली के जन-केंद्रित फैसलों को ब्राजील ने आगे बढ़ाया'
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 'सामाजिक समावेशन और भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई' पर जी-20 सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सबसे पहले, मैं जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए किए गए भव्य प्रबंधों और जी-20 की सफल अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति लूला को बधाई देना चाहूंगा। पीएम मोदी ने आगे कहा- नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में लिए गए जन-केंद्रित निर्णयों को ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान आगे बढ़ाया गया है। यह बहुत संतोष की बात है कि हमने एसडीजी लक्ष्यों को प्राथमिकता दी... यह स्पष्ट है कि एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य, इस शिखर सम्मेलन में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि पिछले साल था।Rio de Janeiro, Brazil: At the G20 Session on "Social Inclusion and the Fight Against Hunger and Poverty”, PM Narendra Modi said, "At the outset, I would like to congratulate President Lula for the grand arrangements made for the organisation of the G20 summit and for his… pic.twitter.com/rO40N0DgUh
— ANI (@ANI) November 18, 2024
बाइडन से मुलाकात पर पीएम मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- "रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ... उनसे मिलकर हमेशा खुशी होती है।With @POTUS Joe Biden at the G20 Summit in Rio de Janeiro. Always a delight to meet him.@JoeBiden pic.twitter.com/Z1zGYIVEhm
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
यूएन महासचिव से भी मिले पीएम मोदी
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की।Met UN Secretary General Mr. António Guterres at the Rio G20 Summit.@antonioguterres pic.twitter.com/mTeFXDCs3d
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से पीएम की मुलाकात
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।A wonderful interaction with Prime Minister Lawrence Wong of Singapore during the G20 Summit in Rio de Janeiro. @LawrenceWongST pic.twitter.com/ukMEVEZoLI
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
ब्राजील में वैश्विक नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम वैश्विक नेताओं से मुलाकात हुई।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and other world leaders, at the G-20 Summit in Rio de Janeiro, Brazil
— ANI (@ANI) November 18, 2024
(Source: G20 Pool via Reuters) pic.twitter.com/lvz0VriaII
पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया।#WATCH | Handshake by Prime Minister Narendra Modi and US President Joe Biden during the G-20 Summit in Rio de Janeiro, Brazil
— ANI (@ANI) November 18, 2024
(Source: G20 Pool via Reuters) pic.twitter.com/dJKxpJhekR
स्वागत के लिए पीएम ने राष्ट्रपति लूला का जताया आभार
वहीं ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंन लिखा- रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन की कार्यवाही का बेसब्री से इंतजार है। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति लूला का आभार।Looking forward to the proceedings at the G20 Summit in Rio de Janeiro. Thankful to President Lula for the warm welcome.@LulaOficial pic.twitter.com/VnklRnWxWN
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे; ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने उनका स्वागत किया।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the venue of the G-20 Summit in Rio de Janeiro, Brazil; received by President of Brazil, Luiz Inácio Lula da Silva
— ANI (@ANI) November 18, 2024
(Source: G20 Pool via Reuters) pic.twitter.com/rwdwkNOhhm