फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Austria Visit: भारतवंशियों से बोले पीएम- ऑस्ट्रिया का उत्साह-उमंग अद्भुत; सफल यात्रा के बाद भारत रवाना

Thu, 11 Jul 2024 12:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jul 2024 12:48 AM IST
खास बातें

रूस में दो दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे के लिए ऑस्ट्रिया पहुंचे। एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलेन के साथ बैठक की। पीएम मोदी ने वियना दौरे को बेहद खास करार दिया। इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी गए।

विज्ञापन
PM Modi Austria Visit live updates meeting with President Bellen and indian diaspora news in hindi
ऑस्ट्रियाई चांसलर के साथ पीएम मोदी ने ली सेल्फी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:20 AM, 11-Jul-2024

सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया से भारत रवाना

पहले आधिकारिक दौरे पर ऑस्ट्रिया गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपनी सफल यात्रा के बाद भारत रवाना हो गए।
11:45 PM, 10-Jul-2024
दरअसल, 41 साल से अधिक समय में मध्य यूरोपीय राष्ट्र ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी केवल दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने आस्ट्रिया का दौरा किया था। पीएम मोदी ने भारतवंशियों से कहा, लोकतंत्र भारत और ऑस्ट्रिया दोनों को जोड़ता है। भौगोलिक दृष्टि से दो अलग-अलग छोर पर होने के बावजूद दोनों देशों के बीच कई समानताएं हैं। स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हमारे साझा मूल्य हैं। दोनों देशों के समाज बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी हैं।

सार्थक रही पहली ऑस्ट्रिया यात्रा
पीएम मोदी ने कहा, हाल ही में हुए चुनाव में 650 मिलियन लोगों ने मतदान किया और कुछ ही घंटों में परिणाम घोषित कर दिए गए। यह हमारे चुनावी लोकतंत्र की शक्ति है। भारत ने हमेशा दुनिया को शांति और समृद्धि दी है। भारत 2047 में एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। आज, भारत सबसे अच्छा, सबसे उज्ज्वल, सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने और सबसे ऊंचे मील के पत्थर तक पहुंचने की दिशा में काम कर रहा है। स्वदेश रवानगी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया की अपनी पहली यात्रा को 'सार्थक' करार दिया।
Image
विज्ञापन
11:17 PM, 10-Jul-2024

ऑस्ट्रिया के समाज में भारतीयों का योगदान प्रशंसनीय- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में ऑस्ट्रिया की कंपनिया, यहां के निवेशक ज्यादा से ज्यादा भारत में अपना विस्तार करेंगे। ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीयों की संख्या बहुत बड़ी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रिया के समाज में आपका योगदान प्रशंसनीय है। यहां के हेल्थ केयर सेक्टर में आप लोगों की बड़ी प्रशंसा होती है। मुझे खुशी है कि ये संस्कार आप यहां भी अपने साथ लेकर चलते हैं। मैं आप सभी का आभार जताता हूं।’

11:14 PM, 10-Jul-2024

भारत हर क्षेत्र में शानदार काम कर रहा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत आज शिक्षा, अनुसंधान और स्किल के मामले में शानदार काम कर रहा है। 10 वर्षों में हर दिन दो नए कॉलेज भारत में खुलेंगे। हर सप्ताह एक नया विश्वविद्यालय खुला है। पिछले साल हर दिन 250 से ज्यादा पेटेंट को अनुमति दी गई है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्सटम है। आज दुनिया का हर 10वां यूनिकॉर्न भारत में है। बाकी पूरी दुनिया में जितना रियल टाइम डिजिटल ट्राजेक्शन आज होता है, उतना अकेले भारत में होता है। हमारे पेमेंट और प्रोसेस डिजिटल है। भारत शीट लैस इकॉनमी की तरफ बढ़ रहा है। हम आज भारत को हरित भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। भारत की इस विकास यात्रा का फायदा ऑस्ट्रिया को भी हो रहा है। भारत में 150 से अधिक ऑस्ट्रियन कंपनियां काम कर रहीं हैं।’ 

11:09 PM, 10-Jul-2024

आर्थिक शक्ति बन रहा है भारत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत आठ प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है। इस रफ्तार के साथ हम दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।



हमारा मिशन 2047 है... शताब्दी विकसित भारत की होगी
उन्होंने कहा, 'मैंने वादा किया है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाऊंगा। हमारा मिशन 2047 है। 1947 में देश आजाद हुआ और 2047 में देश शताब्दी मनाएगा। वो शताब्दी विकसित भारत की शताब्दी होगी।’

11:06 PM, 10-Jul-2024

‘हिंदुस्तान ने युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं’

पीएम मोदी ने कहा,‘आज मुझे नोबेल पुरस्कार विजेता जाइलिंगा से मुलाकात का अवसर मिला। क्वांटम पर जाइलिंगा का काम दुनिया को प्रेरित करता है। आज भारत की पूरी दुनिया में बहुत चर्चा हो रही है। हजारों वर्षओं से हम दुनिया का ज्ञान को साझा किया। हिंदुस्तान ने युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं। भारत ने हमेशा शांति की बात की है। इसलिए 21वीं सदी की दुनिया में भी भारत अपनी भूमिका को सशक्त करने वाला है। आज दुनिया भारत को विश्व बंधु के रूप में देखती है, ये हमारे लिए गर्व की बात है। आज भारत के बारे में सुनकर आपका सीना भी 56 इंच का हो जाता होगा’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:04 PM, 10-Jul-2024

‘सिर्फ संस्कृति का रिश्ता नहीं है बल्कि विज्ञान भी हमें जोड़ता है’

पीएम मोदी ने कहा, ‘करीब दो सौ साल पहले ही वियना की यूनिवर्सिटी में संस्कृत की पढ़ाई शुरू हो गई। 1880 में इसे और अधिक ऊंचाई मिली। आज मुझे यहां के जाने माने इंडोलॉजिस्ट से मिलने का अवसर मिला। भारत को लेकर उनकी रुचि बहुत ज्यादा है। भारत के अनेक महान लोगों ने भी ऑस्ट्रिया से बहुत प्यार पाया है। वियना में रवींद्र नाथ टैगोर और नेताजी सुभाज चंद्र बोस जैसे हमारे अनेक महान लोगों ने शिरकत की है। हमारा सिर्फ संस्कृति का रिश्ता नहीं है बल्कि विज्ञान भी हमें जोड़ता है।’
 

10:58 PM, 10-Jul-2024

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय की तारीफ की

‘मेरा हमेशा ये मत रहा है कि दो देशों के बीच के रिश्ते सिर्फ सरकारों की वजह से नहीं बनते। इनकी मजबूती में जन भागीदारी भी जरूरी है। मैं आपकी भागीदारी को इन रिश्तों के लिए अहम मानता हूं। आपने वियना की सड़कों में भारत के रंग भर दिए हैं। आप दिवाली हो या क्रिसमस, एक जैसे उत्साह के साथ मनाते हैं। आप ऑस्ट्रिया की फुटबॉल टीम और भारत की क्रिकेट टीम को एक तरह से सपोर्ट करते हैं।’
 

10:57 PM, 10-Jul-2024

तीसरी बार लगातार सेवा करने का अवसर मिला- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘साठ वर्षों के बाद एक सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर करने का अवसर भारत में मिला है। फिर से चुनकर आना एक प्रकार से बड़ी चुनौती साबित हुआ। भारत की जनता ने मुझ पर, मेरी पार्टी पर और एनडीए पर भरोसा किया। ये जनादेश इस बात का भी प्रमाण है कि भारत स्थिरता चाहता है।’
 

10:53 PM, 10-Jul-2024

ये हमारे लोकतंत्र की ताकत है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ है। आज दुनिया के लोग भारत के चुनाव के बारे में सुनकर हैरान रह जाते हैं। जो चुनाव कुछ सप्ताह पहले खत्म हुआ, उसमें 650 मिलियन से अधिक लोगों ने मतदान किया। इतना बड़ा चुनाव होता है लेकिन कुछ ही घंटों में चुनाव के नतीजे सामने आ जाते हैं। ये भारत की चुनावी प्रणाली और हमारे लोकतंत्र की ताकत है।’

 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed