Pakistan: गिरफ्तारी के बाद लाहौर पहुंचे इमरान खान का जोरदार स्वागत, बोले- शांतिपूर्ण विरोध के लिए तैयार रहें
{"_id":"645daa2a19903af675040e1a","slug":"pakistan-latest-news-live-imran-khan-islamabad-high-court-current-situation-in-pakistan-pti-leader-arrested-2023-05-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Pakistan: गिरफ्तारी के बाद लाहौर पहुंचे इमरान खान का जोरदार स्वागत, बोले- शांतिपूर्ण विरोध के लिए तैयार रहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sat, 13 May 2023 05:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 13 May 2023 05:20 AM IST
खास बातें
Pakistan Imran Khan News Live Updates: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में खान को सुरक्षात्मक जमानत दी है। अब उन्हें 17 मई तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इसी बीच पीएम शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक बुलाई। साथ ही शरीफ सरकार के 2-3 मंत्रियों ने देश में इमरजेंसी की सिफारिश की है। इस दौरान पाकिस्तान में काफी सियासी हलचल है। पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
इमरान खान।
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:13 AM, 13-May-2023
दो दिन की नजरबंदी के बाद लाहौर स्थित आवास पर पहुंचे इमरान खान
लाहौर स्थित आवास पर पहुंचे इमरान खान
- फोटो : ANI
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दो दिन की नजरबंदी के बाद शनिवार तड़के लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पीटीआई समर्थकों ने इस्लामाबाद से लाहौर आते समय रास्ते में उनका स्वागत किया गया। इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से लाहौर आए। लाहौर की अपनी यात्रा के दौरान पीटीआई चेयरमैन ने खुलासा किया कि इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक ने उन्हें लाहौर जाने से रोकने के लिए व्यापक प्रयास किए। यह तीन घंटे की यात्रा बेहद खतरनाक रही। खान ने कहा कि वह जबरन हिरासत में लेने के कृत्य के बारे में पूरे राष्ट्र को सूचित करेंगे। साथ ही खान ने कहा कि हम अपनी रिहाई सुरक्षित करने में कामयाब रहे।
04:54 AM, 13-May-2023
100 से अधिक सैन्य अफसर गिरफ्तार
पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड मेजर आदिल रजा ने ट्विटर पर दावा किया कि इमरान समर्थक होने के आरोप में 100 से अधिक सैन्य अधिकारियों को उनकी पत्नियों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। सेना के लाहौर स्थित कोर कमांडर सलमान फैय्याज गनी को बर्खास्त कर दिया गया है। गनी के ही घर इमरान समर्थकों ने आगजनी कर मोर, मुर्गे समेत कई चीजें चुराई थीं। उपद्रवियों पर सख्ती नहीं करने पर उन्हें हटाया गया है। रजा ने दो बड़े सैन्य अफसरों को इमरान के प्रति सहानुभूति रखने के आरोप में हटाए जाने का भी दावा किया। हालांकि स्वतंत्र स्रोतों से इनकी पुष्टि नहीं हुई। पंजाब प्रांत के पुलिस आईजी डॉ. उस्मान अनवर ने बताया, हिंसक संघर्ष मामले में 3000 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
02:12 AM, 13-May-2023
तीन दिन बाद पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बहाल
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने शुक्रवार को देशभर में इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया। इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के चलते इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थी। पीटीए ने एक बयान में कहा कि देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब का एक्सेस भी बहाल किया जा रहा है। दूरसंचार नियामक ने आंतरिक मंत्रालय के निर्देश पर नौ मई को देशभर में मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित कर दिया था। इमरान खान की गिरफ्तारी से नाराज पीटीआई समर्थकों ने लाहौर, रावलपिंडी और पेशावर में सैन्य और सरकारी इमारतों में आगजनी की थी।
01:03 AM, 13-May-2023
11 घंटे के ड्रामे के बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से रवाना हुए इमरान खान
पीटीआई चेयरमैन इमरान खान शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) परिसर से लाहौर में अपने निवास के लिए रवाना हुए। इससे पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर में 11 घंटे तक ड्रामा होता रहा। इमरान ने अपनी जमानत पर लिखित फैसला आने तक अदालत परिसर के भीतर ही रहने का फैसला करने किया था और आईएचसी में घंटों तक रहे। उन्हें डर था कि बाहर निकलने के बाद पुलिस उन्हें फिर से गिरफ्तार कर सकती है। आईएचसी परिसर छोड़ने से पहले इमरान खान ने एक बयान में अपने समर्थकों से कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाइए। मेरी जमानत मंजूर होने के बावजूद मुझे तीन घंटों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है और उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है, फिर भी उन्हें रोक कर रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली व्यक्ति असंवैधानिक तरीके से व्यवहार कर रहे हैं और अदालत के आदेश को नहीं सुन रहे हैं।
10:45 PM, 12-May-2023
पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "अब तीन घंटे हो गए हैं। तीन घंटे से मुझे इन्होंने यहां अदालत के अंदर रखा हुआ है, जाने नहीं दे रहे हैं। कभी कोई बहाना मार रहे हैं, कभी कोई बहाना मार रहे हैं। मैं आज सारी कौम से कहना चाहता हूं कि अदालत ने मुझे हर जगह जमानत दे दी है। मेरे ऊपर अब कोई केस नहीं है। मैं आजाद हूं। उसके बावजूद इन्होंने मुझे यहां किडनैप कर रखा हुआ है। जबरदस्ती रखा हुआ है। मैं सारी कौम को बताना चाहता हूं कि इनकी बदनीयती है। ये फिर से कुछ करना चाहते हैं। सारी कौम तैयार हो जाएं। जब अदालतों के फैसले नहीं माने जा रहे हैं। जिस मुल्क के अंदर कानून की हैसियत ही खत्म हो गई है, तो आवाम को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहिए। नहीं तो हम अब भेड़-बकरियां बन जाएंगे।"
09:23 PM, 12-May-2023
इमरान की गिरफ्तारी से गुस्साए समर्थकों ने रेडियो पाकिस्तान की इमारत में तोड़फोड़ की
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी से गुस्साए सैकड़ों समर्थकों ने पेशावर स्थित ऐतिहासिक रेडियो पाकिस्तान की इमारत में तोड़फोड़ की। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैकड़ों हिंसक प्रदर्शनकारियों ने पेशावर के उत्तर-पश्चिमी शहर में रेडियो पाकिस्तान की इमारत पर हमला किया और आग लगाने से पहले उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:20 PM, 12-May-2023
इमरान की गिरफ्तारी के बाद पंजाब प्रांत में 3000 लोगों को पकड़ा गया: पाकिस्तान पुलिस
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि इस हफ्ते की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के बाद इमरान खान के समर्थकों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान महिलाओं सहित 3,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में सुरक्षात्मक जमानत दिए जाने के बाद शुक्रवार को पंजाब प्रांत में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।
07:48 PM, 12-May-2023
पंजाब सरकार ने जनता से जिन्ना हाउस में आग लगाने वालों की पहचान करने में मदद की अपील की
पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने जनता से जिन्ना हाउस में आग लगाने वाले उपद्रवियों की पहचान करने के अलावा अन्य सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी चिन्हित करने की अपील की है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने जिन्ना हाउस में तोड़फोड़ की थी। जिन्ना हाउस वह स्थान है जहां लाहौर कॉर्प्स कमांडर और उनका परिवार रहता है।
07:19 PM, 12-May-2023
फजलुर रहमान ने इमरान की सुरक्षात्मक जमानत के लिए न्यायपालिका की आलोचना की
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान को सुरक्षात्मक जमानत देने के लिए न्यायपालिका की आलोचना की है। इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप खुद कल्पना कर सकते हैं कि हमारी न्यायपालिका कहां खड़ी है और यह कैसे कानून और संविधान के खिलाफ फैसले दे रही है।
06:42 PM, 12-May-2023
आजम स्वाति ने इमरान को जमानत देने के आईएचसी के फैसलों की सराहना की
सीनेटर आजम स्वाति ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जमानत देने के इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की है। एक वीडियो संदेश में पीटीआई नेता ने कहा कि हर किसी का मानना है कि देश में मामलों को कानून के अनुसार निपटाया जाना चाहिए।