Pakistan Election Result Live: इमरान समर्थित उम्मीदवार 96 सीटें जीते, शरीफ की सभी दलों से एकसाथ आने की अपील
Pakistan General Election Results 2024 Live Updates in Hindi: पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने धांधली, छिटपुट हिंसा और देशभर में मोबाइल फोन बंद होने के आरोपों के बीच मतदान समाप्त होने के 10 घंटे से ज्यादा समय बाद शुक्रवार तड़के चुनावों के पहले नतीजे का एलान किया। ईसीपी के विशेष सचिव जफर इकबाल ने शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में पहले नतीजे घोषित किए। मतगणना जारी है।
लाइव अपडेट
पाकिस्तान में चुनाव नजीते घोषित करने की तय समय सीमा समाप्त होने के बाद परिणाम में देरी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। पीटीआई की तरफ से एक्स पर पोस्ट किए गए एआई-जनरेटेड भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री खान ने समर्थकों से कहा कि आपने अपना वोट डालकर हकीकी आजादी की नींव रखी है और मैं आपको आम चुनाव 2024 में जीत के लिए बधाई देता हूं। खान ने कहा कि आपके वोट के कारण 'लंदन योजना' विफल हो गई है।
[English subtitles]
— PTI USA Official (@PTIOfficialUSA) February 9, 2024
Imran Khan's AI generated VICTORY SPEECH after an analysis of the primary data from all certified Forms 45 collected by candidates shows PTI winning approximately 180 of the 266 National Assembly seats in the 2024 Election.#SubtitledByPTI #PTIWon pic.twitter.com/LWNcwwsdQQ
पाकिस्तान के आम चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा कि वह समय पर पूरे नतीजे आने की उम्मीद कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा कि हम समय पर नतीजे घोषित किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो पाकिस्तानी लोगों की राय को दर्शाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक दल से ऊपर उठकर अगली पाकिस्तानी सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका व्यापार और निवेश के जरिये पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का समर्थन करके अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर है।
पाकिस्तान में आम चुनाव की मतणगना अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल असेंबली की कुल 265 में से 241 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 96 सीटों पर जीत हासिल की है। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने 69 सीटें और बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी ने 52 सीटें जीती है।
शरीफ ने किया गठबंधन सरकार बनाने का आह्वान
नेशनल असेंबली के त्रिशंकु नतीजों को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। शरीफ ने प्रतिद्वंद्वी पार्टियों से पाकिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए नई सरकार बनाने के लिए एकसाथ आने का आह्वान किया। लाहौर स्थित पीएमएल-एन के केंद्रीय सचिवालय में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए 74 वर्षीय शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों सहित सभी पार्टियों को मिले जनादेश का सम्मान करती है।
नवाज शरीफ 1.71 लाख से अधिक वोट से जीते, पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल
#WATCH | Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif greets his supporters at party office of Pakistan Muslim League (N) in Lahore.
— ANI (@ANI) February 9, 2024
As per Pakistan media, a tough contest is being seen between the Pakistan Muslim League-Nawaz (PML-N), the Pakistan Peoples Party (PPP) and the… pic.twitter.com/f3hEznRskH
165 सीटों के परिणाम घोषित; इमरान समर्थित नेताओं की बढ़त बरकरार, नवाज शरीफ नंबर दो
सरकार बनाने की संभावनाओं पर बात शुरू, नवाज शरीफ के भाई और पूर्व वित्त मंत्री को जिम्मा
त्रिशंकु संसद की अटकलें
74 वर्षीय शरीफ ने कहा कि उनकी पार्टी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की तरफ से समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों सहित सभी पार्टियों को मिले जनादेश का सम्मान करती है। देश को मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठने और सरकार बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम बार-बार चुनाव नहीं करा सकते। त्रिशंकु संसद की अटकलों के बीच नवाज शरीफ ने कहा, उनकी पार्टी पाकिस्तान को दोबारा संगठित करने के लिए आमंत्रित करती है।
नवाज शरीफ की पार्टी का दावा- उनकी पार्टी को सबसे अधिक सीटें; दूसरे सफल उम्मीदवारों को भी बधाई
बता दें कि पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को नेशनल असेंबली की 265 में से 133 सीटें चाहिए। एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। पाकिस्तानी संसद के निचले सदन और उच्च सदन को मिलाकर, 336 सीटों में से साधारण बहुमत हासिल करने के लिए 169 सीटों की जरूरत होती है। इसमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं।
नवाज़ शरीफ की पार्टी का दावा- 'विजयी भाषण' के लिए तैयार हैं पूर्व प्रधानमंत्री
नवाज के प्रतिद्वंद्वी और 71 साल के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी- पीटीआई भी जीत के दावे कर रही है। नवाज की पार्टी- पीएमएलएन और पीटीआई की जीत के दावों के बीच तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके 74 वर्षीय नवाज शरीफ के पास पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना का समर्थन होने की बात भी सामने आई है।
शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर लिखा, पिछली रात मीडिया के एक समूह ने जानबूझकर गलत धारणा बनाई। पीएमएल-एन केंद्र के साथ-साथ पंजाब में भी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा, कुछ नतीजों का इंतजार है। अंतिम नतीजे मिलते ही मियां नवाज शरीफ विजयी भाषण के लिए पीएमएल-एन मुख्यालय जाएंगे।
विदेशी मीडिया की नजर में पाकिस्तान का चुनाव