Nepal Protest Live: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया उपद्रव; हालात पर काबू पाने के लिए सेना तैयार
Gen Z Protest in Nepal Today News Live: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे एक दिन पहले युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
लाइव अपडेट
हिंसक प्रदर्शनों के बीच नेपाल सेना सख्त, प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी
नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर सख्त रुख अपनाया है। सेना ने कहा कि कुछ समूह मौजूदा हालात का गलत फायदा उठाकर लूटपाट, आगजनी और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे रोकने के लिए नेपाल आर्मी और सभी सुरक्षा एजेंसियां नौ सितंबर की रात 10 बजे से सख्ती से तैनात रहेंगी। सेना ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी गतिविधियां नहीं रुकीं, तो सुरक्षाबलों की मुख्य जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बहाल करने और जनता व संपत्तियों की सुरक्षा होगी। बयान में कहा गया कि यह कदम नेपाल और नेपाली नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है। साथ ही पूरे देश से सहयोग की अपील की गई है। सेना ने साफ किया कि हालात की लगातार समीक्षा होगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।Nepal Army issues a release regarding the deployment of Army personnel and other security agencies in the wake of the current violence.
— ANI (@ANI) September 9, 2025
"Taking unfair advantage of the current adverse situation, some groups are causing extensive damage to civilians and public property, looting… pic.twitter.com/0HexDEiaWa
नेपाल संकट पर चीन की चुप्पी, ओली के इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल
नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे और राजनीतिक वर्ग के खिलाफ छात्रों के हिंसक आंदोलन पर चीन ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ओली को लंबे समय से चीन समर्थक नेता माना जाता है। मंगलवार को उन्होंने भारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के आवास, राजनीतिक दलों के दफ्तर और संसद भवन पर हमले किए। एक दिन पहले ही पुलिस कार्रवाई में कई लोगों की मौत हुई थी। चीन की चुप्पी नेपाल के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर और सवाल खड़े कर रही है।देश छोड़ दुबई भाग सकते हैं नेपाल के पीएम ओली- बोले पूर्व राजनयिक सुखदेव मुनी
पूर्व राजनयिक सुखदेव मुनी ने नेपाल की मौजूदा स्थिति को अराजक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली देश छोड़कर दुबई जा सकते हैं और सरकार लगभग गिर चुकी है। संसद, राष्ट्रपति का पैतृक घर और प्रधानमंत्री आवास तक जलाए जाने पर उन्होंने चिंता जताई। मुनी ने कहा कि अंतरिम प्रबंधन में मेयर बालन शाह को शामिल करने की चर्चा है, जिनकी ईमानदार और स्वतंत्र छवि जनता के बीच मजबूत है, लेकिन उनके सामने बड़ी चुनौतियां होंगी।काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने कांतिपुर टीवी मुख्यालय को किया आग के हवाले
नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच काठमांडू स्थित प्रमुख मीडिया संस्थान कांतिपुर टीवी के मुख्यालय में आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारत से धुआं और लपटें उठती हुई दिखाई दीं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रदर्शनकारी सरकारी दफ्तरों और नेताओं के घरों को निशाना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि आगजनी प्रदर्शनकारियों की तोड़फोड़ के कारण हुई। अभी तक जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।Nepali media outlet Kantipur TV’s headquarters seen on fire
— ANI (@ANI) September 9, 2025
(Source: User generated video with broadcast/digital rights granted to ANI) pic.twitter.com/eCR8fzRILr
काठमांडू में मंगलवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने आज दोपहर इस्तीफा दे दिया था। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
#WATCH | Nepal: Protestors set the Parliament building on fire as the protest turned violent in Kathmandu.
The Nepali PM resigned this afternoon amid demonstrations against the Government over alleged corruption. pic.twitter.com/UG50szWE25— ANI (@ANI) September 9, 2025
#WATCH | Kathmandu, Nepal: A protestor says, "The Parliament building is set on fire by the Gen-Z protestors. Yesterday, Nepal Police personnel killed at least 19 students. The protest is not because of the social media ban, but we are protesting because we want a youth leader.… https://t.co/l81EOa2H3y pic.twitter.com/XhFNjgSosB— ANI (@ANI) September 9, 2025
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत के नागरिकों को नेपाल की स्थिति स्थिर होने तक यात्रा स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने को मंगलवार दोपहर नक्खू जेल में प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए बाहर लाया गया है। यह भी बताया गया है कि उन्हें अन्य कैदियों की सुरक्षा के लिए रिहा किया गया है। सहकारी बचत घोटाले के आरोप में लामिछाने जेल में बंद थे। आरएसपी के केंद्रीय सदस्य क्रांतिशिखा धीतल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में भीड़ को संबोधित करते दिख रहे हैं।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व पीएम भी घायल हुए हैं। हमले में जख्मी हुए शेर बहादुर को सेना ने बचाया है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने इस्तीफे का पत्र राष्ट्रपति को सौंप दिया है। बता दें कि जनरेशन जेड के उग्र प्रदर्शन के बीच पीएम ओली ने इस्तीफा दिया है।