फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel Iran Tension LIVE: ईरान ने मिसाइल कार्यक्रम प्रमुख की मौत की पुष्टि की, नेतन्याहू ने PM मोदी से की बात

Fri, 13 Jun 2025 02:51 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: बशु जैन Updated Fri, 13 Jun 2025 02:51 PM IST
खास बातें

Israel Iran Tension LIVE: ईरान और इस्राइल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइली सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और उसके 20 शीर्ष कमांडर मार गिराए हैं। इसके अलावा, उसके परमाणु ठिकानों पर भी हमले किए हैं। वहीं, ईरान ने भी पुष्टि की है कि उसके परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख की हमले में मौत हुई है। ईरान ने भी जवाब में इस्राइल पर हमला किया और 100 से ज्यादा ड्रोन दागे। हालांकि, इस्राइल ने दावा किया कि उसने इन ड्रोन को मार गिराया है। जानिए इस्राइल-ईरान टकराव से जुड़े अपडेट्स

विज्ञापन
Israel Iran Tension IDF preemptive airstrikes Nuclear Sites Defence Minister Katz emergency west asia unrest
इस्राइल ईरान टकराव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:06 PM, 13-Jun-2025
नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य देशों के नेताओं से बातचीत की। यह जानकारी नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में दी गई। यह ईरान पर हवाई हमलों को लेकर नेतन्याहू की अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कूटनीति मानी जा रही है।   
 
नेतन्याहू ने बीती रात से जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई विश्व नेताओं से बातचीत की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि नेतन्याहू जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी बातचीत करेंगे।

बयान के मुताबिक, इन नेताओं ने ईरान की ओर से मिल रही धमकियों के बीच इस्राइल की सुरक्षा जरूरतों को समझा। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि वह आने वाले दिनों में भी इन नेताओं के संपर्क में रहेंगे। भारत सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान और इस्राइल के बीच हालिया तनाव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है और स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए है। नई दिल्ली ने दोनों देशों से तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने की अपील की है।
04:50 PM, 13-Jun-2025
ईरान ने की मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह की मौत की पुष्टि
ईरान ने पुष्टि की है कि इस्राइली हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के मिसाइल कार्यक्रम के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह की मौत हो गई। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
04:47 PM, 13-Jun-2025
ईरान: खामेनेई ने दो नए शीर्ष सैन्य कमांडरों की नियुक्ति की
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को इस्राइल के हमलों में मारे गए दो शीर्ष सैन्य कमांडरों की जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि जनरल अब्दोलरहीम मौसावी को सशस्त्र बलों का नया प्रमुख बनाया गया है। वह जनरल मोहम्मद बाघेरी की जगह लेंगे। मूसेवी इससे पहले ईरानी सेना के प्रमुख थे। खामेनेई ने मोहम्मद पाकपौर को अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह जनरल हुसैन सलामी की जगह लेंगे। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड को 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद बनाई गई थी।
 
02:48 PM, 13-Jun-2025
इस्राइल में ईरान ने की थी ड्रोन की तस्करी
इस्राइल ने हमले से पहले ईरान में ड्रोन और अन्य हथियारों की तस्करी की थी। यह ड्रोन और हथियार मोसाद खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर आईडीएफ ने ईरान में पहुंचाए थे। अधिकारी के मुताबिक मोसाद एजेंटों ने तेहरान के पास ईरानी धरती पर ड्रोन बेस स्थापित किया। ड्रोन रात भर सक्रिय हो गए। इसके अलावा हथियार प्रणालियों से लदे वाहनों को भी ईरान में तस्करी कर लाया गया। इसने ईरान की हवाई सुरक्षा को नष्ट कर दिया तथा इस्राइली विमानों को ईरान पर हवाई प्रभुत्व और कार्रवाई की स्वतंत्रता प्रदान की। तीसरा गुप्त प्रयास मोसाद कमांडो द्वारा मध्य ईरान में विमान रोधी स्थलों के पास सटीक मिसाइलों की तैनाती करना था। अधिकारी ने कहा कि ये ऑपरेशन अभूतपूर्व सोच, साहसिक योजना और उन्नत तकनीकों, विशेष बलों और एजेंटों के सर्जिकल ऑपरेशन पर आधारित थे, जो स्थानीय खुफिया एजेंसियों की नजरों से पूरी तरह बचते हुए ईरान के मध्य में काम कर रहे थे।
02:38 PM, 13-Jun-2025
ईरान पर इस्राइल का हमला अनुचित: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर इस्राइल का हमला पूरी तरह से अनुचित था। ईरान ने इजरायल को उसके खिलाफ हमले करने का कोई कारण नहीं दिया। इजरायल ने अपनी मर्जी से देश के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया और इसे एक पूर्वव्यापी हमला बताया। यदि विश्व शक्तियां इस्राइल की आक्रामकता पर चुप रहती हैं तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा। आज इस्राइल ने वही किया जो रूस ने यूक्रेन के साथ किया था। आप रूस के खिलाफ आवाज उठाते हैं, और रूस के खिलाफ एक आंदोलन शुरू होता है, लेकिन जब इस्राइल ईरान पर हमला करता है, तो विश्व शक्तियां चुप हो जाती हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि यदि रूस जैसे किसी देश द्वारा दूसरे देश पर हमला गलत है, तो इस्राइल का ईरान पर हमला पूरी तरह अनुचित है। इससे मध्य पूर्व में स्थिति और खराब होगी और इसका विश्व पर तत्काल प्रभाव पड़ेगा। इसका असर हमारे ईंधन की कीमतों, हमारे शेयर बाजार और पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों पर पड़ता है। लेकिन इससे भी ज़्यादा इसका असर लोगों की भावनाओं पर पड़ता है। अब्दुल्ला ने एक्स पर कहा कि भारत के विदेश मंत्रालय से अनुरोध है कि वह ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई को तत्काल सुनिश्चित करे। उनके परिवार बहुत चिंतित हैं और हम इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं। हमारे छात्रों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाया जाना चाहिए।
02:07 PM, 13-Jun-2025
ईरान के छह परमाणु वैज्ञानिकों की मौत
इस्राइल द्वारा तेहरान पर किए गए हमले में कम से कम छह ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। हमले में मारे गए परमाणु वैज्ञानिकों में अब्दुलहामिद मिनोचेहर, अहमदरेज़ा ज़ोल्फ़ागरी, अमीरहुसैन फ़ेक़ी, मोटालेब्लिज़ादेह, मोहम्मद मेहदी तेहरानची और फ़ेरेदून अब्बासी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 13-Jun-2025

जॉडर्न में बजे सायरन
जॉर्डन में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। यहां ईरानी ड्रोन इस्राइल को निशाना बनाने के लिए आ रहे थे। 
दो इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ईरान से इस्राइल की ओर दागे गये 100 से अधिक ड्रोनों को इराकी हवाई क्षेत्र को पार करते हुए देखा गया। इस्राइली सेना ने कहा कि वह अपनी सीमा के बाहर ड्रोनों को रोक रही है।

12:21 PM, 13-Jun-2025
इस्राइली एयरलाइन इसरेयर ने कहा है कि वह तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से अपने विमानों को हटा रही है। उन्हें स्थानांतरित कर रही है। उसने कहा कि यह आकस्मिक योजना का हिस्सा है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब इस्राइल ईरान के परमाणु और सैन्य हमलों के जवाब की तैयारी कर रहा है। 
11:38 AM, 13-Jun-2025
इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को अगले आदेश तक सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया है। उसने कर्मचारियों से कहा कि वे तेल अवीव, येरुशलम और बीर्शेबा से आगे न जाएं।
10:50 AM, 13-Jun-2025
ईरान पर इस्राइल के हमले के बाद जॉर्डन ने सभी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed