फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel Iran Live: ईरान के ताजा हमले में तेल अवीव में पांच की मौत; इस्राइल की धमकी- तेहरान के लोग कीमत चुकाएंगे

Mon, 16 Jun 2025 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Jun 2025 03:24 PM IST
खास बातें

Israel Iran Conflict Live News Updates in Hindi: इस्राइल की सेना ने सोमवार को बताया कि ईरान ने 100 से ज्यादा ड्रोन्स से इस्राइल पर हमला किया था, लेकिन इस्राइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें इंटरसेप्ट कर लिया। आईडीएफ ने बताया कि ईरान द्वारा पूरे इस्राइल में हमले किए जा रहे हैं। दक्षिणी गाजा से भी इस्राइल पर हमला किया गया। इस्राइली सेना ने भी हमले में ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक विमान को मार गिराया। यह इलाका इस्राइल से करीब 2300 किलोमीटर दूर है। यह इस्राइल द्वारा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू होने केबाद सबसे ज्यादा दूरी तक किया गया हमला है।
 

विज्ञापन
Israel Iran Conflict Live Nuclear Sites Us Donald Trump Benjamin Netanyahu Ballistic Missiles Strike Tehran
ईरान इस्राइल संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:38 PM, 16-Jun-2025
इस्राइली सेना का दावा- तेहरान के ऊपर पूरी तरह हवाई नियंत्रण हासिल किया
ईरान ने सोमवार तड़के इस्राइल पर मिसाइलें दागी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस्राइल ने तेहरान के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे नए हमलों से पहले वहां से निकल जाएं। यह चेतावनी संघर्ष के चौथे दिन दी गई, जब इस्राइली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान के ऊपर पूरी तरह से हवाई नियंत्रण हासिल कर लिया है और अब वह बिना किसी बड़े खतरे के ईरानी राजधानी के ऊपर उड़ान भर सकती है। इससे पहले भी इस्राइल ने गाजा और लेबनान के कुछ हिस्सों में हमलों से पहले नागरिकों को ऐसे ही निकालने की चेतावनी दी थी।

इस्राइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफरीन ने कहा, इस समय हम कह सकते हैं कि हमने तेहरान के आसमान पर पूरी हवाई बढ़त हासिल कर ली है। सेना ने यह भी कहा कि उसने मध्य ईरान में सतह से सतह पर मार करने वाले 120 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं, जो ईरान की कुल क्षमता का लगभग एक-तिहाई हिस्सा हैं। सेना ने बताया कि उसके लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की विशेष इकाई कुद्स फोर्स के 10 कमांड सेंटर पर हमला किया। यह वही इकाई है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया अभियान चलाती है।
05:23 PM, 16-Jun-2025
दक्षिण गाजा में खाद्य वितरण केंद्रों के पास गोलीबारी में 38 फलस्तीनियों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा के दक्षिणी हिस्से में खाद्य वितरण केंद्रों के आसपास हुई गोलीबारी में 38 फलस्तीनियों की मौत हो गई है। आज हुई गोलीबारी अब तक की सबसे घातक घटना है। हजारों फलस्तीनी खाद्य केंद्रों तक पहुंचने के लिए इस्राइली सेना द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों से गुजर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, इस्राइली सैनियो ने भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में गोलियां चलाईं। 
 
विज्ञापन
04:07 PM, 16-Jun-2025
तेहरान के ऊपर बिना किसी खतरे के भर सकते हैं उड़ान: इस्राइली सेना
इधर, इस्राइली सेना ने सोमवार को यह दावा किया कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई बढ़त हासिल कर ली है। सेना का कहना है कि उसने ईरान की वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों को इस हद तक कमजोर कर दिया है कि अब इस्राइल के विमान तेहरान के ऊपर बिना किसी बड़े खतरे के उड़ान भर सकते हैं। इस्राइल का कहना है कि अब वह पश्चिमी ईरान से लेकर तेहरान तक आसमान पर नियंत्रण रखता है।
 
03:23 PM, 16-Jun-2025

परमाणु अप्रसार संधि से बाहर आ सकता है ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी संसद एक ऐसा विधेयक तैयार कर रही है, जिससे ईरान परमाणु अप्रसार संधि से बाहर निकल जाएगा। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश परमाणु हथियार विकसित नहीं करना चाहता, लेकिन परमाणु ऊर्जा हासिल करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेगा। 
02:00 PM, 16-Jun-2025

इस्राइल-ईरान संघर्ष से पाकिस्तान में ईंधन का संकट

इस्राइल-ईरान संघर्ष से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईंधन का संकट हो गया है। दरअसल ईरान और बलूचिस्तान की सीमा लगती है। इसके चलते बलूचिस्तान के पेट्रोल पंप ईरान से तस्करी होकर आने वाले तेल पर निर्भर होते हैं। अब चूंकि ईरान, इस्राइल के साथ संघर्ष में फंसा है तो बलूचिस्तान में अधिकतर पेट्रोल पंप बंद होने शुरू हो गए हैं। इससे बलूचिस्तान के लोग काफी परेशान हैं। ईरान से आने वाला तेल बलूचिस्तान के लोगों को सस्ता पड़ता है। यही वजह है कि ईरान के तेल पर चलने वाले पेट्रोल पंप की संख्या ज्यादा है। खासकर ईरान से लगती ब्लूचिस्तान की सीमा पर स्थित जिले जैसे तुरबत, ग्वादर, पंजगुर, चगई, वाशुक और मशकैल में सबसे ज्यादा परेशानी का माहौल है। ईंधन के साथ ही बलूचिस्तान में खाने का सामान और खाद्य तेल भी आता है। इसकी भी कमी देखी जा रही है। 
01:53 PM, 16-Jun-2025

ईरान के मिसाइल हमले में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को नुकसान

ईरान के मिसाइल हमले में इस्राइल के तेल अवीव में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को भी नुकसान पहुंचा है। दरअसल ईरानी मिसाइल अमेरिका वाणिज्य दूतावास के नजदीक गिरी, जिसके असर से दूतावास में भी नुकसान हुआ। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे दिन के लिए वाणिज्य दूतावास और यरूशलम स्थित दूतावास को एहतियातन बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:40 PM, 16-Jun-2025

इस्राइल की ईरान को धमकी- अब तेहरान के लोग चुकाएंगे कीमत

इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने चेतावनी दी है कि ईरान द्वारा इस्राइल के नागरिक ठिकानों पर मिसाइल हमला किया जा रहा है और अब इसकी कीमत तेहरान के आम लोग चुकाएंगे। ईरान के हमलों में इस्राइल में 21 लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों घायल हैं। काट्ज ने कहा कि 'तेहरान का अहंकारी तानाशाह डरा हुआ हत्यारा बन गया है, जो इस्राइल के आम लोगों के घरों पर हमला कर रहा है ताकि आईडीएफ के उसकी क्षमताओं पर हमले को रोक सके। तेहरान के लोग इसकी कीमत चुकाएंगे और वो भी बहुत जल्द।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की मिसाइलें लगातार इस्राइल के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही हैं। 
12:02 PM, 16-Jun-2025

इस्राइल के लिए जासूसी के आरोपी को ईरान ने दी फांसी

ईरान ने इस्राइल के लिए जासूसी करने के आरोपी को फांसी दे दी। जिसे फांसी दी गई, उस व्यक्ति की पहचान इस्माइल फखीरी के रूप में हुई है, उस पर इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने का आरोप था। हाल के हफ्तों में इस्राइल के लिए जासूसी करने के तीन आरोपियों को ईरान ने फांसी दी है। 
11:55 AM, 16-Jun-2025

ईरान के ताजा हमले में इस्राइल में पांच की मौत

बीती रात ईरान ने इस्राइल पर कई मिसाइलों से हमला किया। यह हमला सेंट्रल इस्राइल में किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है और कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। आपात सेवाओं ने बताया कि 92 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मलबे को हटाया जा रहा है। 
11:20 AM, 16-Jun-2025

इस्राइल ने ईरान के 80 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्राइल ने बीती रात ईरान में 80 ठिकानों पर किया हमला। इस दौरान ईरानी सेना के ठिकानों और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस्राइल ने ईरान के दो तेल डिपो और तेल से समृद्ध अहवाज इलाके में भी हमले किए। इस्राइल ने तेहरान के पुलिस और रक्षा विभाग की इमारत पर भी हमला किया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed