फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel Hamas War LIVE: लेबनान से इस्राइल में दागे गए रॉकेट; IDF ने कहा- सेना दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार

Mon, 16 Oct 2023 01:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 01:46 AM IST
खास बातें

Israel Hamas War Live news and updates: इस्राइल और हमास के बीच जंग शुरू हुए अब नौ दिन हो चुके हैं। हमास के हमले और इसके बाद इस्राइल के गाजा पट्टी पर पलटवार के बाद से ही इस मानवीय संकट में अब तक 3600 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। जहां इस्राइल में अब तक 1300 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हुई है, तो वहीं गाजा पट्टी में अब तक 2300 से ज्यादा जानें जाने की बात सामने आई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल की बमबारी पर चिंता जताते हुए कहा है कि गाजा पट्टी को और रसातल में धकेला जा रहा है। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े ताजा अपडेट्स...

विज्ञापन
Israel Hamas War LIVE news and updates Palestine Conflict UN Gaza Strip Benjamin Netanyahu Hezabollah news in
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी। - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

01:46 AM, 16-Oct-2023
इस बीच, सामने आया है कि अब तक एक मिलियन से अधिक गाजा निवासी विस्थापित हुए हैं। वहीं दूसरी ओर इस्राइल के जमीनी हमले भी जारी हैं। 
01:04 AM, 16-Oct-2023
इस्राइल पर रॉकेटों की बौछार के कारण अमेरिकी सीनेटरों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देर हो गई। अमेरिकी सीनेट नेता का कहना है कि हमास को रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
12:18 AM, 16-Oct-2023
पानी की सप्लाई फिर से शुरू
इस्राइल के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि दक्षिणी गाजा में हम फिर से पानी की आपूर्ति शुरू कर रहे हैं। हवाई हमले के कारण गाजा के करीब 10 लाख लोगों ने पट्टी के उत्तरी इलाकों को खाली कर दिया है। 
12:17 AM, 16-Oct-2023
इस्राइली चौकी को बनाया निशाना
हिजबुल्लाह ने एक बार फिर लेबनान सीमा से सटे इस्राइली शहर अल्मा अल-शाब के पास फायरिंग कर दी। हिजबुल्लाह आतंकियों ने इस्राइली सेना की चौकी पर हमला किया। 
12:10 AM, 16-Oct-2023
लेबनान सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है हिजबुल्लाह
इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि गाजा में हमारी कार्रवाई को बधित करने के लिए हिजबुल्लाह लेबनान सीमा पर विवाद बढ़ा रहा है। वहीं, दूसरी ओर ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने बताया कि अगर गाजा में युद्ध बढ़ता है तो अमेरिका को भी इसका नुकसान झेलना पड़ेगा।
09:53 PM, 15-Oct-2023

बाइडन ने फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष अब्बास से बात की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फलस्तीन से संपर्क किया। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने इस्राइल पर हमास के हमले की निंदा करने के लिए फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष (फलीस्तीन के राष्ट्रपति) अब्बास से बात की। उन्होंने दोहराया कि हमास फलस्तीनी लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए खड़ा नहीं है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि हम गाजा में नागरिकों तक मानवीय आपूर्ति सुनिश्चित करने और संघर्ष को बढ़ने से रोकने के लिए अपने भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 PM, 15-Oct-2023
हमास की करनी निर्दोष फलस्तीनी भुगत रहे: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि फलस्तीन में नागरिक बिना किसी वजह के कही युद्ध झेल रहे हैं। उनको किसी और के कुकृत्य का परिणाम भुगतना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के अधिकांश लोगों का आतंकवादी समूह हमास से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी वे हमास की करनी का दंश झेल रहे हैं।
08:20 PM, 15-Oct-2023

इस्राइल में रह रहे एक भारतीय ने कही यह बात

पिछले 10 वर्षों से इस्राइल में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति ने कहा कि मैं यहां रहता हूं। मेरा घर और व्यवसाय यहां है। थोड़ा डर है, लेकिन अन्य परिवार भी यहां हैं। अन्य लोगों के साथ हम तैयारी करते हैं। मेरे आवास पर शाकाहारी, भारतीय भोजन मिलता है। मैं इस्राइली सैनिकों की मदद कर रहा हूं। मैं यहां 10 साल से रह रहा हूं और अपने लिए नाम कमाया है। इसलिए मैं इस कठिन समय में इस्राइल के साथ खड़ा हूं। मैं भी शांति चाहता हूं। इसे बहाल किया जाए और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाए।
08:17 PM, 15-Oct-2023

स्पाइसजेट तेल अवीव के लिए अपनी दूसरी उड़ान संचालित करेगा

स्पाइसजेट ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी से तेल अवीव के लिए अपनी दूसरी उड़ान संचालित करेगी। स्पाइसजेट की ओर से ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से भारतीयों को वापस लाने के लिए संचालित की जाने वाली दूसरी उड़ान होगी। एयरलाइन दिल्ली से तेल अवीव के लिए A340 विमान के साथ उड़ान संचालित करेगी और उड़ान सोमवार सुबह वापस आएगी।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इस्राइल से 320 भारतीय यात्रियों को लेकर स्पाइसजेट की पहली निकासी उड़ान रविवार सुबह 8.10 बजे दिल्ली पहुंची। इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने शुक्रवार से तेल अवीव के लिए और वहां से चार उड़ानें संचालित की हैं।
08:10 PM, 15-Oct-2023
मिस्र के राष्ट्रपति से मिले ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने काहिरा के एएल इत्तिहादिया पैलेस में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने कहा कि हम नागरिकों, किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचाने की कड़ी निंदा करते हैं। हम ऐसे किसी भी कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम उन निर्दोष नागरिकों के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमास की वजह से भुगत रहे हैं। हम इस संकट, इस संघर्ष से निपटने के लिए साथ काम करने के लिए भी आए हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed