Israel Hamas War Live: हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा, कतर ने की मध्यस्थता
{"_id":"6531da4691e57af8320c16e5","slug":"israel-hamas-war-live-news-and-updates-palestine-conflict-gaza-strip-west-bank-benjamin-netanyahu-joe-biden-2023-10-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War Live: हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा, कतर ने की मध्यस्थता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
खास बातें
Israel Hamas War Live News Updates : इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 14 दिन हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस्राइल में हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1400 से ज्यादा है। उधर गाजा पट्टी में हुई बमबारी में 3500 की मौत हो चुकी है। इस्राइल-हमास संघर्ष पर ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े अमर उजाला डॉट कॉम के साथ...
विज्ञापन
Israel Hamas War
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:03 AM, 21-Oct-2023
इस्राइली सेना ने की बमबारी
आईडीएफ ने बताया कि गाजा में रात भर 100 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर इस्राइली हवाई हमले किए गए। हमले में
हमास नौसैनिक के एक वरिष्ठ अधिकारी की भी मौत हो गई। सेना ने गाजा के जबालिया पड़ोस में एक इबादतगाह के अंदर रखे आतंकियों के हथियारों को भी नष्ट कर दिया।
11:13 PM, 20-Oct-2023
लुफ्थांसा ने इस्राइल के लिए उड़ान पर रोक 31 अक्तूबर
कंपनी लुफ्थांसा ने ने शुक्रवार को कहा कि लुफ्थांसा और उसकी सभी एयरलाइंस ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं के कारण इस्राइल के लिए उड़ानों का निलंबन 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने कहा कि निलंबन में तेल अवीव के साथ-साथ बेरूत से आने-जाने वाली सभी उड़ानें शामिल हैं, जिसमें स्विस, ऑस्ट्रियन और ब्रसेल्स एयरलाइंस भी शामिल हैं।

09:43 PM, 20-Oct-2023
व्हाइट हाउस ने की तेजी से कार्रवाई की मांग
व्हाइट हाउस ने यूक्रेन, इस्राइल और अन्य देशों के लिए 105 अरब डॉलर की योजना का विवरण दिया है और सदन में हंगामे के बावजूद तेजी से कार्रवाई की मांग की है।

09:31 PM, 20-Oct-2023
सीमा की दूसरी ओर अब हमास सरकार नहीं हो सकती: आईडीएफ
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा सीमा के पास आईडीएफ (इस्राइल रक्षा बल) विशेष बलों द्वारा गश्त चल रही है। आईडीएफ के एक सीनियर रिजर्विस्ट ने कहा, यह (हमास) एक हत्यारा, बर्बर आतंकवादी संगठन है, जिसने यह पता लगाने में बहुत समय बिताया कि इस समुदाय (यहूदी) के कितने सदस्य और अन्य समुदाय, नागरिक मारे जा सकते हैं और आप परिणाम देख सकते हैं। जहां तक आईडीएफ का सवाल है, अब सीमा के दूसरी तरफ हमास सरकार नहीं हो सकती है। आईडीएफ हर चीज के लिए तैयार है।
गाजा सीमा पर आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, हम किसी भी चीज के लिए तैयार हैं। आईडीएफ यह सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन पर फोकस है कि हमास नेतृत्व ऊपर से नीचे तक कोई और अत्याचार करने में असमर्थ हो।

05:07 PM, 20-Oct-2023
गाजा में 'अधिकांश' बंधक जीवित हैं: इस्राइली
इस्राइली सेना ने कहा कि हमास आतंकवादियों द्वारा इस्राइल से अगवा किए गए और गाजा पट्टी में ले जाए गए करीब 200 लोगों में से अधिकांश अभी भी जीवित हैं।

04:39 PM, 20-Oct-2023
गाजा में 'अगले दिन या उसके बाद' होगा प्राथमिक चिकित्सा वितरण: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि मिस्र के साथ रफा सीमा क्रॉसिंग के माध्यम से घिरे गाजा पट्टी में प्राथमिक चिकित्सा वितरण 'अगले दिन या उसके बाद' होगा। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स के प्रवक्ता जेन्स लेर्के ने उनके हवाले से कहा, 'हम सभी संबंधित पक्षों के साथ गहन बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गाजा में सहायता अभियान जल्द से जल्द शुरू हो, पहली खेप की आपूर्ति अगले दिन शुरू होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
04:36 PM, 20-Oct-2023
इस्राइली विदेश मंत्री और 22 राजदूतों ने की बंदी बनाए लोगों की रिहाई की मांग
इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन और 22 राजदूतों व राजनयिकों ने बंदी बनाए गए लोगों की तत्काल रिहाई और अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के लिए यात्रा की अनुमति देने का आह्वान किया है। कोहेन ने कहा कि अपहृत लोगों की रिहाई इस्राइल की 'सबसे बड़ी प्राथमिकता' है। इस्राइली सेना ने गुरुवार को कहा कि गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए करीब 200 बंधकों में से लगभग 30 बच्चे हैं। इस्राइली सेना के एक बयान में कहा है कि 10 से ज्यादा लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और अधिकारियों को 100 से अधिक लापता इस्रालियों के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

04:31 PM, 20-Oct-2023
युद्ध के बीच बच्चों के लिए 29 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने की अपील
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच कैलाश सत्यार्थी ने कई नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने युद्ध में सभी बच्चों के लिए सहानुभूति दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस्राइल और गाजा में सभी बच्चे हमारे बच्चे हैं और उन्हें सुरक्षा व तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता है। संयुक्त बयान में 29 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं। सभी छह नोबेल क्षेत्रों के पुरस्कार विजेताओं ने अपहृत बच्चों की तत्काल रिहाई और संघर्ष से दूर सभी बच्चों के लिए एक सुरक्षित मार्ग की भी मांग की।

02:32 PM, 20-Oct-2023
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक संकट वार्ता के लिए मिस्र गए
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस्राइल-हमास संघर्ष को पूरे क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए संकट वार्ता के लिए अपने मध्य पूर्व दौरे के तहत शुक्रवार को मिस्र की यात्रा करेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ उनकी बातचीत गुरुवार को सऊदी अरब में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ चर्चा के बाद हुई।
बैठक के बाद सुनक ने ट्वीट किया कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मेरी एक महत्वपूर्ण और सार्थक बैठक हुई। हम क्षेत्र में आगे की वृद्धि को रोकने, गाजा में महत्वपूर्ण मानवीय सहायता प्रदान करने और स्थिरता का समर्थन करने के लिए समन्वित कार्रवाई पर सहमत हुए। संघर्ष को बढ़ने से रोकने के प्रयास में ब्रिटिश प्रधानमंत्री गुरुवार से मध्य पूर्व की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की यात्रा के ठीक बाद हो रही है।

01:22 PM, 20-Oct-2023
हमास ने दूसरे जानवरों का शिकार करने वाले जानवरों की तरह व्यवहार किया: मंत्री
गाजा अस्पताल में बमबारी पर इस्राइली मंत्री एवी डाइचर ने सेडरोट में कहा कि गाजा के एक अस्पताल में जो हुआ, वह फलस्तीनी काम था। यह कोई संयोग नहीं है कि यह उस दिन हुआ, जिस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति को यहां आना था। ऐसा हवाई हमले के जरिए फेंके गए बम से नहीं हुआ। हमास पर मंत्री ने कहा कि हमास ने दूसरे जानवरों का शिकार करने वाले जानवरों की तरह व्यवहार किया। हम उन इंसानी जानवरों को निशाना बनाने जा रहे हैं, कोई भी भागने वाला नहीं है।