Israel-Hamas War LIVE: एयर इंडिया की तेल अवीव उड़ानें दो नवंबर तक निलंबित; इस्राइल ने भारत के समर्थन को सराहा
Israel Hamas War Live Updates In Hindi: इस्राइल और हमास संघर्ष में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ही तरफ से बीते तीन हफ्तों के दौरान वार-पलटवार में सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1400 से ज्यादा की मौत हुई है, वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के पलटवार में 5800 से ज्यादा की जान जा चुकी है। इस बीच इस्राइली सेना ने कहा है कि वह बंधकों को छुड़ाने और आतंकियों का सफाया करने के लिए गाजा में पैदल सैनिक भेजने के लिए तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
UN चीफ बोले- मेरे शब्दों की गलत व्याख्या की गई
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की उस टिप्पणी पर विवाद हो रहा है, जिसमें इस्राइल को लेकर उन्होंने कहा था कि हमास ने हमले यूं ही नहीं किए। हालांकि, एक दिन बाद गुटेरेस ने कहा कि उनकी टिप्णियों की गलत तरीके से व्याख्या की गई है। उन्होंने इस पर हैरानी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमास के आंतकवादी कृत्यों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।
एयर इंडिया ने तेल अवीव उड़ानें दो नवंबर तक निलंबित कीं
भारत हमास को एक आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करे: इस्राइल
इस्राइल और हमास के बीच बीते दो सप्ताह से ज्यादा समय से युद्ध जारी है। इस बीच, इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने बुधवार को कहा कि भारत हमास को एक आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करे, जैसा कि कई अन्य देशों ने किया है। उन्होंने हमास के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियानों में इजरायल को 'सौ फीसदी' समर्थन देने के लिए भी भारत को धन्यवाद दिया।
एर्दोगन ने इस्राइल यात्रा रद्द की
'दुश्मन एक ऐसी बीमारी, जिसका सिर काटने के अलावा कोई इलाज नहीं', आईडीएफ ने दिखाया हमास का असली चेहरा
UNSC में पाकिस्तान ने फिर किया कश्मीर का जिक्र, भारत ने नहीं दिया तवज्जो
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा के बीच पाकिस्तान की तरफ से बार-बार कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया जाना जारी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत अधिकतर मंचों पर उसे भारत की तरफ से हर बार करारा जवाब मिलता है। हालांकि इस बार सुरक्षा परिषद में एक बैठक के दौरान पाकिस्तान की तरफ से फिर कश्मीर मुद्दा उठाने के बाद भारत ने उसे जवाब न देने का निर्णय लिया। भारत ने साफ किया कि पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर सवाल न तो प्रतिक्रिया के लायक हैं, और न हीं भारत इस मुद्दे पर जवाब देकर मामले को तूल देना चाहता है। पढ़ें पूरी खबर...उम्मीद है आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में इजराइल विजयी होगा: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को इजरायली राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की और विश्वास जताया कि इजराइल ‘‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध’’ में विजयी होगा। रनौत ने ‘एक्स’ पर इजरायली राजदूत के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इजराइल के राजदूत के साथ इजराइल-हमास संघर्ष पर चर्चा की।आयरलैंड के डिप्टी PM ने की हमास की निंदा
डबलिन में मंगलवार को ग्लोबल आयरलैंड शिखर सम्मेलन के मौके पर आयरलैंड के उप प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने मीडिया से इस्राइल-हमास के बीच जरी युद्ध पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमास की निंदा करने में पूरा यूरोप एक साथ है, लेकिन इस्राइल द्वारा उठाया गया कोई भी कदम मानवीय कानून के मापदंडों के भीतर होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...ईंधन नहीं पहुंचा तो गाजा में कल ही रुक सकता है राहत कार्य
संयुक्त राष्ट्र की राहत कार्यों से जुड़ी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि गाजा में अगर कल तक ईंधन की डिलीवरी नहीं हुई तो यहां राहत कार्य रुक सकते हैं।🛑@UNRWA warning: If we do not get fuel urgently, we will be forced to halt our operations in the📍#GazaStrip as of tomorrow night.
— UNRWA (@UNRWA) October 24, 2023
🆘 @UN agency says its #Gaza operation will end tomorrow 'if we don't get fuel'@JulietteTouma @BBCNews https://t.co/JfQLPwmSGb