फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War israel defence force releases call recording of a hamas militant

Israel Hamas War: 'मैंने दस यहूदियों को मारा', इस्राइली रक्षा बल ने जारी की हमास के आतंकी की फोन रिकॉर्डिंग

Wed, 25 Oct 2023 10:24 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Oct 2023 10:24 AM IST
सार

गाजा सीमा के पास किबुट्ज में यहूदी महिला की हत्या करने के बाद आतंकी ने उसके फोन से अपने घरवालों से बात की। अपने घरवालों को वह व्हाट्सएप में भेजे गए तस्वीरों को देखने के लिए कहता है।

विज्ञापन
Israel Hamas War israel defence force releases call recording of a hamas militant
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल रक्षा बल ने एक फोन रिकॉर्डिंग जारी की है, जिसमें हमास के एक आतंकी को अपने घरवालों से बात करते हुए सुना गया। इस फोन कॉल में आतंकी अपने घरवालों से 10 यहूदियों को मारने का दावा करता है और उन्हें कुछ तस्वीरें भी भेजा है। हालांकि, आतंकी की पहचान गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन


आईडीएफ ने जारी की हमास के आतंकी की फोन रिकॉर्डिंग 
गाजा सीमा के पास किबुट्ज में यहूदी महिला की हत्या करने के बाद आतंकी ने उसके फोन से अपने घरवालों से बात की। अपने घरवालों को वह व्हाट्सएप में भेजे गए तस्वीरों को देखने के लिए कहता है। आतंकी ने कॉल पर कहा, 'देखो, कितनों को मैंने अपने हाथों से मार डाला। आपके बेटे ने यहुदियों को मारा।' उसने अपने पिता से कहा, 'मैंने 10 लोगों को मार डाला।' यह सुनकर उसके घरवाले उत्साहित हो गए। बेटे के इस काम पर उसके पिता ने गर्व से कहा, 'शाबाश मेरे बेटे।' 
विज्ञापन


आतंकी की मां ने उसके सुरक्षित घर वापसी की कामना कर रही थी। तभी उसने कहा, 'यहां से वापस नहीं आया जाता है, या तो मौत होती है या फिर जीत मिलती है।' उसने अपने घरवालों से तस्वीरें देखने को कहा, जिसे उसने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगरी ने बताया कि इस रिकॉर्डिंग को यूएन सुरक्षा परिषद के सामने पेश किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस्राइली अधिकारी ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुतारेस के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने सात अक्तूबर को हुए हमले का जिम्मेदार फलस्तीन क्षेत्रों पर लगातार इस्राइल का कब्जा जारी रखना को बताया था। गुतारेस के इस बयान के बाद यूएन में इस्राइली राजदूत ने उनके इस्तीफे की मांग की है। 

सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों द्वारा हमले के बाद इस्राइल ने भी इसका जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर कई हमले किए। इस दौरान जहां 1400 के करीब इस्राइली नागरिकों की तो वहीं लगभग 5800 गाजा पट्टी में लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed