फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Diwali: राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- जरूरतमंदों के साथ साझा करें खुशियां

Sun, 12 Nov 2023 06:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:51 AM IST
खास बातें

आज रोशनी का पर्व दिवाली है, जिसकी धूम देश सहित पूरे विश्व में छाई हुई है। भारत समेत तमाम देशों में धूम-धाम के साथ दिवाली मनाई जाएगी। राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।    

विज्ञापन
Diwali 2023 celebration in India and across the world greetings of festival of light news update in hindi
Happy Diwali 2022 Wishes - फोटो : Istock

लाइव अपडेट

04:08 AM, 12-Nov-2023
सुदर्शन पटनायक ने अपने तरीके से दी दिवाली की शुभकामनाएं
ओडिशा के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी में अपनी कला से लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रेत में एक कलाकृति बनाई, जिसमें हैप्पी दिवाली के संदेश के साथ दीया और भगवान राम की मूर्ति थी।
 
12:32 AM, 12-Nov-2023

गोवा आर्कबिशप ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
गोवा और दमन के आर्कबिशप फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। शनिवार को उन्होंने कहा कि रोशनी के त्योहार दिवाली के अवसर पर मैं अपने सभी हिंदू भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उनके घरों और समुदायों में खुशहाली की शुभकामनाएं भेजता हूं।




 
विज्ञापन
12:30 AM, 12-Nov-2023

Happy Diwali: राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- जरूरतमंदों के साथ साझा करें खुशियां

दिवाली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करें। दीपावली हर्षण और उल्लास का पर्व है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का त्योहार है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed