Haldwani News Live: हल्द्वानी हिंसा पर नया अपडेट, उपद्रवियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी
{"_id":"65c6f6dd803efa03e10ee82c","slug":"haldwani-violence-news-live-death-toll-in-violent-clashes-curfew-today-uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-2024-02-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haldwani News Live: हल्द्वानी हिंसा पर नया अपडेट, उपद्रवियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 10 Feb 2024 05:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:13 PM IST
खास बातें
Haldwani Violence Today News Live: हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने एसओ मुखानी, सहायक नगर आयुक्त और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति की मौत बरेली ले जाते समय हो गई, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Haldwani Violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:13 PM, 10-Feb-2024
हल्द्वानी हिंसा में बदायूं के युवक की भी हुई थी मौत
हल्द्वानी में हुए बवाल में बदायूं के सहसवान कस्बे के एक युवक की भी मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी थी। उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उसके परिवार वालों ने शव को चुपचाप लाकर दफन कर दिया।
03:49 PM, 10-Feb-2024
पांच लिए गए हिरासत में
हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, फोटो से उपद्रवियों की तलाश कर रही है। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
02:48 PM, 10-Feb-2024
वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, फोटो से उपद्रवियों की तलाश
अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस से चूक हुई है। तभी इतनी बड़ी घटना घटित है। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, फोटो से उपद्रवियों की तलाश कर रही है। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।01:58 PM, 10-Feb-2024
मुख्य सचिव के साथ डीजीपी ने किया निरीक्षण
शुक्रवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ डीजीपी अभिनव कुमार ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस सुनियोजित तरीके से थाना फूंका गया। वाहन फूंके गए। पुलिस पर पथराव किया गया, उससे साफ है कि इसके पीछे बड़ी साजिश रची गई है।01:47 PM, 10-Feb-2024
उपद्रवियों पर लगाया जाएगा यूएपीए और एनएसए
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चुन-चुनकर इनके खिलाफ यूएपीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह साजिश की ओर इशारा कर रहा है। कहा कि इसकी जांच की जाएगी।01:19 PM, 10-Feb-2024
हिंसा की होगी मजिस्ट्रीयल जांच
हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना इलाके में हुई हिंसा की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी और निकटवर्ती इलाकों में हुई हिंसात्मक घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश पर मंडलायुक्त दीपक रावत मजिस्ट्रीयल जांच करेंगे। कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 10-Feb-2024
बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटाया
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है। हालांकि बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में ही धार्मिक स्थल तोड़ने पर भीड़ ने गुरुवार को आगजनी और तोड़फोड़ की थी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने एसओ मुखानी, सहायक नगर आयुक्त और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है।11:56 AM, 10-Feb-2024
दमुवाढूंगा में किराएदार को हटाने के लिए 5 दिन का दिया समय
बनभूलपुरा में हुए बवाल का असर शहर के अन्य इलाके में भी देखने को मिला है। दमुवाढूंगा के मल्ला चौफला क्षेत्र में राजू आर्या के एक घर में रह रहे समुदाय विशेष के परिवार को हटाने के लिए कुछ लोग पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पांच दिन में परिवार से घर छोड़ने को कहा गया है। वहीं तारा सिंह मेहरा के किराए की दुकान को भी खाली करने के लिए स्थानीय लोगों ने कहा है।11:36 AM, 10-Feb-2024
कर्फ्यू के कारण कम दिखे वाहन
कर्फ्यू के कारण नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड में सन्नाटा दिखाई दिया। हालांकि नैनीताल रोड में वाहन चले लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी। अधिकतर वाहन विभागीय अधिकारियों, पुलिस और प्रशासन के ही घूमते दिखे। शाम को सड़कों में लोग भी नहीं दिखाई दिए।11:26 AM, 10-Feb-2024