फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan News: जारी हो चुकी है 15वीं किस्त, यहां चेक करें किन किसानों को नहीं मिला लाभ

Wed, 15 Nov 2023 07:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 Nov 2023 07:03 PM IST
खास बातें

PM Kisan Beneficiary List at PM Kisan nic.in, 15th Kist DBT Live: अब तक पात्र किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं।
लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 15वीं किस्त हस्तांतरित की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वीं किस्त जारी की।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment Status Live: PM Kisan 15 Kist Kab Aayegi PM Modi Release From Jharkhand
PM Kisan Yojana: पात्र किसानों को आज मिली 15वीं किस्त। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:57 PM, 15-Nov-2023

एक परिवार में कितने सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि एक परिवार में कितने सदस्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में केवल एक सदस्य ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है।  
06:39 PM, 15-Nov-2023

PM Kisan 15th Installment Live: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेतों की खसरा खतौनी, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
विज्ञापन
06:13 PM, 15-Nov-2023

60 की उम्र के बाद मिलती है तीन हजार रुपये की पेंशन

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं।  इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आपको हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये का निवेश करना होता है। निवेश की राशि आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर तय की जाती है।  किसान की उम्र जब 60 वर्ष हो जाती है उसके बाद उनको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
05:45 PM, 15-Nov-2023

PM Kisan News: पीएम किसान मानधन योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का संचालन भी कर रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन देगी। 
05:19 PM, 15-Nov-2023

PM Kisan Yojana 15th Installment: हर साल भेजी जाती है तीन किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल मिलने वाली 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को 3 किस्तों के रूप में जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। 
05:01 PM, 15-Nov-2023

PM Kisan News: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में सरकार 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:21 PM, 15-Nov-2023
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ईमेल भी कर सकते हैं आप
  • अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या है या कोई जानकारी चाहिए, तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी  pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करके भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
04:00 PM, 15-Nov-2023
PM Kisan Yojana 15th Installment: ये वेबसाइट है बड़े काम की
  • आपको योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या फिर आपको ई-केवाईसी करवानी है या अन्य कोई काम, तो आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं।
03:46 PM, 15-Nov-2023
PM Kisan Samman Nidhi: क्या अभी है अटकी हुई किस्त पाने का मौका?
  • कई किसानों की किस्त कुछ कारणों की वजह से अटक गई है, क्योंकि इन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, भू-सत्यापन नहीं करवाया है या फिर उनके फॉर्म में कोई गलती है आदि। ऐसे में अगर आप इन कामों को जितनी जल्दी पूरा करवा लेते हैं और राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देती है, तो आपको किस्त दे दी जाती है।
03:30 PM, 15-Nov-2023
PM Kisan Status: आवेदन की स्थिति कैसे जानें
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुडे़ है और आप अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं तो फिर आप 155261 नंबर पर कॉल करके जान सकते हैं।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed