फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wrestlers Protest Live: धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचे साई के अधिकारी, दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

Mon, 24 Apr 2023 08:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Apr 2023 08:58 PM IST
खास बातें

Top Wrestler Resume Protest Against Wfi Chief Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर एक समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन पहलवानों को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 दूसरे दिन भी जारी है।

विज्ञापन
Wrestlers Protest Live Indian Wrestlers Bajrang Punia Vinesh Phogat Delhi Jantar Mantar Protest WFI Brij Bhusa
जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:54 PM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों से मिलने पहुंचे साई के अधिकारी

साई के अधिकारी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से मिलने पहुंचे हैं। भारत के नामी पहलवान दूसरी बार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। पहलवानों के दूसरे धरने का यह दूसरा दिन है। हालांकि, अब पहलवानों ने साफ कर दिया है कि इस बार बातचीत से सुलह नहीं होगी और सरकार को एक्शन लेना होगा।
02:13 PM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: आईओए करेगा तदर्थ समिति का गठन

भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की कार्यकारी समिति के गठन के 45 दिनों के भीतर चुनाव कराने और उसके दिन-प्रतिदिन के मामलों का प्रबंधन करने के लिए एक तदर्थ समिति का गठन करेगा।
 
विज्ञापन
02:10 PM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: WFI के चुनाव को रोका गया

सात मई को भारतीय कुश्ती संघ के होने वाले चुनाव को फिलहाल रोक दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
01:01 PM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट जाने का किया फैसला

विनेश फोगट और सात अन्य पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

11:14 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पीएम मोदी ने खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर को वर्चुअली किया संबोधित

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में चल रहे खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''पिछले साल भारत के एथलीटों ने इतने सारे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में कमाल का प्रदर्शन किया। उनकी जीत का जश्न मनाने के साथ-साथ हमें यह भी सोचना चाहिए कि हम उनकी और मदद कैसे कर सकते हैं।''
 
10:13 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: धरने पर क्यों बैठे पहलवान

पहलवानों का कहना है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर निगरानी समिति की जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज हो। इससे पहले जनवरी में पहलवान धरने पर बैठे थे और उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिन्हें बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: दिल्ली पुलिस ने जांच समिति से मांगी रिपोर्ट

पहलवानों के धरने के बीच दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है। उसने सोमवार को बयान जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, ''भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है।''
09:06 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: बजरंग पुनिया का बयान

बजरंग पुनिया ने कहा, "इस बार सभी दलों का हमारे धरने में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो। हम किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं।'' पिछली बार जनवरी में पहलवानों ने किसी भी पार्टी के सदस्य को मंच पर नहीं आने दिया था।
 
09:00 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: विनेश फोगाट का भावुक ट्वीट

विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने एक भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''पोडियम से फुटपाथ तक, आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में।''
 
08:46 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचे साई के अधिकारी, दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर एक समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन पहलवानों को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 दूसरे दिन भी जारी है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed