फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics Day-7 Live: लक्ष्य ने जीता बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल, तूर फाइनल में पहुंचने से चूके

Sat, 03 Aug 2024 12:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Aug 2024 12:37 AM IST
खास बातें

India at Paris 2024 Olympics Games Day 7 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन है। मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा जीतकर इस ओलंपिक में पदक की हैट्रिक लगाना चाहेंगी। वह फाइनल में पहुंच गई हैं। आज क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 7 Games Live Shooting Boxing Football Aquatics Result Medals Tally News in Hindi
तजिंदरपाल सिंह तूर - फोटो : @India_AllSports

लाइव अपडेट

12:34 AM, 03-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : तजिंदरपाल सिंह तूर क्वालिफाई करने से चूके

तजिंदरपाल सिंह तूर 18.05 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की शॉटपुट फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गए। वह ग्रुप ए में 15वें स्थान पर रहे।
12:20 AM, 03-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : तजिंदर ने फाउल किया

तजिंदरपाल सिंह तूर ने अपने दूसरे प्रयास में फाउल थ्रो किया। उनका शॉटपुट के फाइनल में पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन
12:13 AM, 03-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : सीएम योगी ने दी लक्ष्य सेन को बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लक्ष्य सेन को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "पेरिस ओलंपिक-2024 के बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन जी को हार्दिक बधाई! देश वासियों को हर्षित करने वाली आपकी यह सफलता अनेक खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा सिद्ध होगी। विजय का क्रम ऐसे ही अविराम चलता रहे, यही कामना है। जय हिंद!"
12:11 AM, 03-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : तजिंदर ने 18.05 मीटर भाला फेंका

तजिंदरपाल सिंह तूर ने 18.05 मीटर भाला फेंका और 14वें स्थान पर रहे। तजिंदर को फाइनल में पहुंचने के लिए शीर्ष 12 में जगह बनाने की जरूरत है।
11:41 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा शुरू हुई

तजिंदरपाल सिंह तूर अब एथलेटिक्स में पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में भाग लेंगे। विश्व में 24वें स्थान पर काबिज तूर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 21.77 मीटर और इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ 20.38 मीटर है।
10:50 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : पारुल 14वें स्थान पर रहीं

पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर राउंड 1 की हीट में 14वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 15:10:68 का अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे

लक्ष्य सेन बैडमिंटन में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय हैं। लक्ष्य ने ताइवान के चू टिन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। लक्ष्य सेन ने भारतीय बैडमिंटन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चू टिन चेन के खिलाफ तीन गेम की रोमांचक जीत के साथ सेन उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां कोई भी भारतीय पुरुष शटलर पहले नहीं पहुंच पाया है। लक्ष्य अब ओलंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए। अब वह पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। लक्ष्य से पहले किदांबी श्रीकांत (2016) और पारुपल्ली कश्यप (2012) क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। सेन पेरिस से बैडमिंटन पदक के लिए भारत की एकमात्र उम्मीद हैं।
10:07 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : अंकिता अंतिम स्थान पर रहीं

अंकिता ध्यानी महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ के पहले राउंड में 16:19:38 के समय के साथ अंतिम स्थान पर रहीं और 20वें स्थान पर रहीं। अब अगली रेस में पारुल चौधरी का नाम शामिल है।
09:37 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : लक्ष्य सेन दे रहे चू टिन चेन को चुनौती

बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ताइवान के चू टिन चेन को चुनौती दे रहे हैं।
09:34 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Live Updates : विष्णु सरवनन रेस तीन और चार में 20वें और 19वें स्थान पर रहे

भारत के विष्णु सरवनन सेलिंग पुरुष डिंगी इवेंट की रेस 3 में 51:40 के समय के साथ 20वें स्थान पर रहे। वह ऑस्ट्रेलिया के मैट वेयरन से 2.17 सेकंड पीछे रहे। वहीं, रेस चार में विष्णु 46:44 के समय के साथ 19वें स्थान पर रहे। वह फिलिप ज्यूरिसिक से 1.15 सेकंड पीछे रहे। वर्तमान में विष्णु समग्र स्टैंडिंग में 22वें स्थान पर हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed