फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Olympics Closing Ceremony: 33वें ओलंपिक का समापन, मनु-श्रीजेश ने थामा तिरंगा, टॉम क्रूज-बिलि एलिश ने समा बांधा

Mon, 12 Aug 2024 04:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Aug 2024 04:56 AM IST
खास बातें

2024 Paris Olympics Closing Ceremony: 33वें ओलंपिक में अमेरिका और चीन ने बाजी मारी। दोनों के स्वर्ण पदकों की संख्या 40-40 ही रही, लेकिन रजत और कांस्य में अमेरिका चीन से आगे निकल गया और अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। चीन दूसरे नंबर पर रहा। पेरिस ओलंपिक में कुल 10,500 एथलीट्स चुनौती पेश करने उतरे थे। भारत के 117 खिलाड़ियों ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और दमखम दिखाया। भारत मेडल्स टैली में 71वें स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Closing Ceremony Live Tom Cruise Billie Eilish Snoop Dogg Performance
श्रीजेश और मनु भाकर तिरंगे के साथ - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

03:35 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: पेरिस में 33वें ओलंपिक का समापन

पेरिस में 33वें ओलंपिक का समापन हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक ने लॉस एंजिलिस के मेयर को ओलंपिक ध्वज सौंप कर इसका अंत किया। अंत में लियोन मैरचेंड समेत कुछ चुनिंदा एथलीट्स समेत बाक ने ओलंपिक मशाल को बुझाकर इसका आधिकारिक तौर पर अंत कर दिया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। तीन घंटे चले समारोह की शुरुआत एक फ्रेंच गीत से हुई थी। स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में परेड ऑफ नेशंस के बाद बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने परफॉर्म किया। फिर ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलिंपिक की खोज दिखाई। इसे थॉमस जॉली ने डायरेक्ट किया था। गोल्डन वॉयजर के बाद फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा ने परफॉर्म किया। इसके बाद पांच ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने अमेरिका का नेशनल एंथम गाया। स्टेड डी फ्रांस से टॉम क्रूज ने स्टंट दिखाते हुए ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस ले गए। वहां, पॉप गायिका बिलि एलिश, रैपर स्नूप डॉग और डॉक्टर ड्रे ने परफॉर्म किया। फिर मशाल बुझाकर इसका अंत किया गया। पेरिस ओलंपिक में अमेरिका 40 स्वर्ण समेत 126 पदक जीत कर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत छह पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने तिरंगा थामा। 
 
03:19 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: गैब्रिएला, बिली एलिश और स्नूप डॉग ने भी किया परफॉर्म

पांच ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली USA की गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने भी परफॉर्म किया। वे ऑस्कर और एमी अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा पॉप गायिका और ग्रैमी अवॉर्ड विनर बिली एलिश ने भी लॉस एंजिलिस से परफॉर्म किया। इसके अलावा दिग्गज रैपर स्नूप डॉग ने भी रैप सॉन्ग गाया और फैंस को एंटरटेन किया। इस दौरान स्नूप डॉग के साथ दिग्गज रैपर डॉक्टर ड्रे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
03:16 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: क्रूज ध्वज लेकर लॉस एंजिलिस पहुंचे

टॉम क्रूज ने स्टंट परफॉर्म किया। वह स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम के रूफ से एक रोप के जरिये नीचे उतरे और स्टंट परफॉर्म किया। फिर सिमोन बाइल्स और एलए के मेयर से ओलंपिक ध्वज लिया और बाइक से उस ध्वज को लेकर एल पहुंचे। ये सीन पहले ही शूट कर लिया गया था। उन्होंने एक प्लेन से ध्वज के साथ जंप किया और लॉस एंजिलिस में उतरे। फिर उन्होंने हॉलीवुड के साइन बोर्ड पर ओलंपिक के छल्ले की झलकियां दिखाई। फिर अमेरिका के महान धावक माइकल जॉनसन को ध्वज सौंपा गया। टॉम क्रूज को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस और एथलीट्स उत्साह से भर गए।
03:14 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: बाक ने लॉस एंजिलिस के मेयर को सौंपा ओलंपिक ध्वज

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक ने लॉस एंजिलिस के मेयर को ओलंपिक ध्वज सौंपा। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और बाक ने फैंस और एथलीट्स को पेरिस ओलंपिक को सफल बनाने के लिए शुक्रिया कहा।
03:14 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: गोल्डन वॉयजर ने दिखाई ओलंपिक की खोज

फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा जैसे स्टार्स शामिल हुए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलिंपिक की खोज दिखाई। इसे थॉमस जॉली ने डायरेक्ट किया।
02:06 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: गोल्डन वॉयजर की बैंड परफॉर्मेंस जारी

फिलहाल, गोल्डन वॉयजर की बैंड परफॉर्मेंस जारी है। इस दौरान ओलंपिक छल्ले की कहानी के बारे में बताया जा रहा और उसे नाटक के रूप में पेश किया जा रहा है। कुछ देर में पांच ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली USA की गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन परफॉर्म करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: आर्टिस्ट का परफॉर्मेंस जारी

स्टेड डी फ्रांस के अंदर विभिन्न प्रकार के कलाकारों का परफॉर्मेंस जारी है। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यह प्रदर्शन ओलंपिक के पुनर्जन्म और ओलंपिक छल्ले कैसे बने, इस पर आधारित एक नाटक है। पहली बार 1900 में पेरिस द्वारा आयोजित, यह अधिनियम 2024 में प्राचीनता से आधुनिक युग में परिवर्तन का प्रतीक है। प्राचीन ग्रीस का सबसे पुराना गाना, अपोलो का भजन, पियानो पर बजाया जा रहा है। फिलहाल स्टेड डी फ्रांस में शांति का वातावरण व्याप्त है। पिछले कुछ मिनटों में डांस करने वाले एथलीटों से लेकर माहौल में काफी बदलाव आया है।
01:33 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: महिलाओं का मैराथन पदक समारोह

स्टेड डी फ्रांस में फिलहाल महिला मैराथन का पदक समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह पेरिस 2024 के अंतिम दिन के कार्यक्रमों में से एक था। केन्या की हेलेन ओबिरी ने कांस्य पदक जीता, इथियोपिया की टाइगस्ट अससेफा ने रजत पदक जीता और नीदरलैंड की सिफान हसन ने अपने गले में गौरवपूर्ण सोना पहना।
01:24 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: श्रीजेश और मनु की तस्वीर आई सामने

श्रीजेश और मनु - फोटो : PTI
भारत के समापन समारोह में ध्वजवाहक श्रीजेश और मनु भाकर तिरंगे के साथ नजर आए। दोनों की तस्वीर सामने आई है। मनु ने इस ओलंपिक में दो पदक जीते थे, जबकि श्रीजेश ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
01:00 AM, 12-Aug-2024

Olympics Closing Ceremony Live: एथलीट का आना शुरू

एथलीट अब स्टेड डी फ्रांस में प्रवेश कर रहे हैं। सभी देश के एथलीट्स इस समारोह को खूब एंजॉय कर रहे हैं। सारे देश के एथलीट्स स्टेडियम आ चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed