Manu Bhaker Highlights: पदक से चूकीं मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं
{"_id":"66adc5965df98b6be70db35f","slug":"manu-bhaker-live-updates-womens-25-meter-pistol-event-final-live-all-details-live-streaming-manu-bhaker-final-2024-08-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Manu Bhaker Highlights: पदक से चूकीं मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sat, 03 Aug 2024 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:31 PM IST
खास बातें
Manu Bhaker Highlights: आज पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने उतरी थीं। वह इस ओलंपिक में पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। हालांकि, वह पदक से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:20 PM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: पदक से चूकीं मनु भाकर
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पदक से चूक गई हैं। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। मनु आठ सीरीज के बाद 28 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। यानी 40 में से मनु के 28 शॉट्स ग्रीन हुए। बाकी निशाने पर नहीं लगे। आठवीं सीरीज में उनके और चौथे स्थान पर मौजूद हंगरी की वेरोनिका मेजर के बीच लड़ाई थी। इस सीरीज में मनु तीन शॉट चूक गईं, जबकि वेरोनिका ने दो शॉट मिस किए और तीन शॉट्स निशाने पर लगे। आठ सीरीज के बाद मनु 28 अंक के साथ हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी। इसके बाद शूट ऑफ में मनु पांच में से तीन निशाना ही लगा सकीं, जबकि मेजर ने चार सटीक निशाने लाए। इस तरह मनु पदक से चूक गईं। वेरोनिका ने कांस्य पर कब्जा जमाया। दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने स्वर्ण और फ्रांस की कैमिली ने रजत पदक जीता। 10 सीरीज के बाद दोनों का स्कोर 37-37 था। फिर दोनों के बीच शूटआउट हुआ, जिसमें जिन ने चार शॉट्स निशाने पर लगाए, जबकि कैमिली का सिर्फ एक शॉट निशाने पर लगा।01:15 PM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: सात सीरीज
सात सीरीज के बाद मनु दूसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने अब तक 35 में से 26 शॉट्स लगाए हैं। कोरियाई खिलाड़ी उनसे आगे हैं।
विज्ञापन
01:07 PM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: पांच सीरीज के बाद तीसरे स्थान पर मनु
पांच सीरीज की शूटिंग के बाद मनु संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्कोर 18 है। कुल 25 में से उन्होंने 18 शॉट लगाए हैं। चौथी सीरीज से एलिमिनेशन शुरू हो गया है। कुल 10 सीरीज हैं और 50 शॉट्स लगाए जाएंगे।01:05 PM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: मनु दूसरे स्थान पर पहुंचीं
तीसरी सीरीज की शूटिंग के बाद मनु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई हैं। उनका स्कोर 10 है। पहले स्थान पर कोरिया की जिन यांग 13 के स्कोर के साथ हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पांच लोग हैं।01:00 PM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: मुकाबला शुरू
25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मनु भाकर का मुकाबला शुरू हो चुका है। मनु स्वर्ण पर निशाना साधने उतरी हैं। इसमें दो राउंड हैं- स्टेज 1 और स्टेज-2 एलिमिनेशन। दोनों राउंड में तीन सीरीज के शॉट्स लगाए जाएंगे। एक सीरीज में पांच शॉट होंगे। यानी तीन सीरीज में कुल 15 शॉट्स। फिर स्टेज-2 में भी ऐसा ही होगा, लेकिन यहां से एलिमिनेशन शुरू हो जाएगा। स्टेज-1 में दो सीरीज के बाद मनु चौथे स्थान पर थी।11:33 AM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: क्या स्वर्ण जीत पाएंगी मनु
मनु ने दो कांस्य जीते हैं और अब उनसे स्वर्ण पदक की आस है। अगर वह स्वर्ण पर निशाना साधती हैं तो यह उनके ओलंपिक का सुखद अंत होगा। देशवासी उनके सफल होने की कामना कर रहे हैं। आज दोपहर एक बजे से उनका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: भारत ने तीन पदक जीते
भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग में ही आए हैं। आज मनु से भारत को चौथा पदक दिलाने की उम्मीद है और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। अब तक हजारों पाठकों ने मनु को शुभकामनाएं भेजी हैं। आप भी अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर विजिट कर शुभकामनाएं साझा कर सकते हैं।11:31 AM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: बोल्ट-फेलप्स की श्रेणी में शामिल होंगी
इतना ही नहीं मनु उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स के श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते। मनु के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में हार झेलनी पड़ी थी। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और लगन और पदक जीतने के जुनून ने यह कामयाबी दिलाई है।11:31 AM, 03-Aug-2024
Manu Bhaker Live: मनु से तीसरे पदक की आस
मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका है। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।11:30 AM, 03-Aug-2024