Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से होगा मैच
{"_id":"63c940ef8e997d028d2bad15","slug":"india-vs-wales-hockey-live-score-ind-vs-wal-hockey-men-s-world-cup-match-2023-at-bhubaneswar-news-in-hindi-2023-01-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से होगा मैच","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Thu, 19 Jan 2023 09:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:10 PM IST
खास बातें
FIH Hockey Men’s World Cup 2023 India vs WalesScore News in Hindi : हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया गुरुवार (19 जनवरी) को अपना तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ खेली। उसने पूल डी में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रहा। वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब क्रॉस ओवर मैच खेलेगा। वहां उसका मुकाबला 22 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा।
विज्ञापन
शमशेर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:04 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : भारत ने वेल्स को दी शिकस्त
भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर उसके सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया पीछे रह गई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को शाम 7:00 बजे से खेलेगी।भारतीय टीम के लिए मैच में शमशेर सिंह ने पहला गोल 21वें मिनट में किया। उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। शमशेर के बाद आकाशदीप ने लगातार दो गोल किए। आकाशदीप ने दोनों फील्ड गोल किए। उन्होंने 32वें और 45वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मैच के चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इस विश्व कप में उनका पहला गोल है। आकाशदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
08:45 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : भारत ने किया तीसरा गोल
भारत ने मैच में तीसरा गोल कर लिया है। चौथे क्वार्टर के शुरू होते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आक्रामकता दिखाई। आकाशदीप सिंह ने 45वें मिनट में बेहतरीन गोल किया। टीम इंडिया अब मैच में 3-2 से आगे हो गई है।
विज्ञापन
08:39 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : वेल्स ने किया दूसरा गोल
वेल्स ने मैच में शानदार वापसी की। उसने दो मिनट में दो गोल कर भारत की बराबरी कर ली। वेल्स के लिए ड्रैपर जैकब ने शानदार गोल कर टीम को मैच में वापस ला दिया। उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया।08:34 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : वेल्स ने किया पहला गोल
वेल्स ने भारत के खिलाफ तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। उसके लिए गैरेथ फुरलॉग ने 42वें मिनट में गोल कर भारत के अंतर को कम कर दिया। टीम इंडिया अब एक और गोल अपने खिलाफ नहीं होने देना चाहेगी। अगर ऐसा होता है तो टीम मुश्किल में पड़ जाएगी।08:20 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : भारत ने किया दूसरा गोल
भारत ने दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उसने तीसरे क्वार्टर में दूसरा गोल किया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद टीम इंडिया को 32वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिली, लेकिन उस पर गोल नहीं आया।08:07 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : हाफटाइम तक भारत 1-0 से आगे
भारत और वेल्स के बीच मैच में दूसरे क्वार्टर का भी खेल हो गया। इस तरह दो क्वार्टर यानी हाफटाइम के बाद टीम इंडिया मैच में 1-0 से आगे है। भारत को पहले हाफ दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले। टीम इंडिया एक पर गोल नहीं कर पाई। शमशेर ने दूसरी पेनाल्टी को गोल में बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:57 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : भारत ने किया पहला गोल
भारत को मैच के 21वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। टीम इंडिया पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर पाई, लेकिन गेंद जब दोबारा टीम इंडिया के पास आई तो शमशेर सिंह ने जबरदस्त शॉट लगाया। गेंद सीधे गोलपोस्ट में चली गई। टीम इंडिया मैच में अब 1-0 से आगे हो गई है। शमशेर ने अपने 50वें मैच में बेहतरीन गोल किया।07:49 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : भारत ने गंवाया पेनल्टी कॉर्नर
भारत को दूसरे क्वार्टर में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला। टीम इंडिया ने 17वें मिनट में मिली इस पेनल्टी को गंवा दिया। हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर पाए। वेल्स के डिफेंडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल से वंचित रखा।07:47 PM, 19-Jan-2023
IND vs WAL Hockey Live : पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0
भारत और वेल्स के बीच मैच में पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी गोल नहीं किया है। टीम इंडिया को अगर बड़ी जीत हासिल करनी है तो उसे जल्द से जल्द गोल हासिल करनी होगी। पहले क्वार्टर में भारत एक भी पेनाल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सका।07:32 PM, 19-Jan-2023