Germany vs Japan: दो दिन में दो एशियाई टीमों ने किया उलटफेर, अर्जेंटीना के बाद जर्मनी हुआ शिकार, जापान जीता
{"_id":"637e1441467a7c76bd07633e","slug":"germany-vs-japan-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-e-match-khalifa-international-stadium-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Germany vs Japan: दो दिन में दो एशियाई टीमों ने किया उलटफेर, अर्जेंटीना के बाद जर्मनी हुआ शिकार, जापान जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wed, 23 Nov 2022 09:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:14 PM IST
खास बातें
Germany vs Japan FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi : फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन जापान ने एक बड़ा उलटफेर किया। उसने ग्रुप-ई में बुधवार (23 नवंबर) को चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। इस विश्व कप में दो दिन में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। दोनों उलटफेर एशियाई टीमों ने ही किए हैं। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन
गोल करने के बाद जापान के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:32 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: जापान ने हासिल की जीत
जापान ने फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम मैच में पहला गोल करने के बाद हार गई। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया।जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। इससे पहले जर्मनी के लिए एल्काई गुंडोअन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था। विश्व कप में दो दिन में दो एशियाई टीमों ने उलटफेर किया है। मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने मैच को पलट दिया। यहां भी जापान ने दूसरे हाफ मैच को पलटा।
जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था। उसे सिर्फ स्वीडन के खिलाफ जीत मिली थी।
08:17 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: जापान ने दागा दूसरा गोल
जापान ने मैच में दूसरा गोल कर दिया है। उसने जर्मनी को पूरी तरह चौंका दिया। जापान के लिए 83वें मिनट में तकुमा असानो ने गोल किया। इस गोल के साथ ही जापान की टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
08:05 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: जापान ने की बराबरी
जापान के रित्सु दोआन ने 75वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। वह 71वें मिनट में सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान में आए थे। उन्होंने चार मिनट के अंदर ही गोल दाग दिया।07:55 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: दूसरे हाफ में अब तक नहीं हुआ गोल
पहले हाफ में जर्मनी की टीम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में अब तक करीब 20 मिनट का खेल हो गया है, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पाई है।07:23 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: हाफटाइम तक जर्मनी 1-0 से आगे
जर्मनी और जापान के बीच हाफटाइम का खेल हो चुका है। जर्मनी की टीम एल्काय गुंडोअन के गोल की बदौलत 1-0 से आगे है। उसके लिए काई हार्वत्ज ने हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम में गोल किया, लेकिन VAR ने उसे ऑफसाइड करार दिया।07:07 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: जर्मनी ने किया पहला गोल
जर्मनी के लिए पहला गोल एल्काय गुंडोअन ने किया। उन्होंने 33वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। इस तरह जर्मनी ने जापान के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जापान के गोलकीपर साकाई के कारण जर्मनी को यह पेनल्टी मिली। वह डेविड राउम को रोकने के प्रयास में उनके शरीर पर गिर गए। रेफरी ने इस कारण जर्मनी को पेनल्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:59 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: आधे घंटे का मैच पूरा
जर्मनी और जापान के बीच आधे घंटे का मैच हो गया है। जर्मनी की टीम लगातार हमले कर रही है, लेकिन वह गोल नहीं कर पा रही। जापान के खिलाड़ी बखूबी उसके हमलों को रोक रहे हैं। जापान ने अब तक गोल के लिए एक भी शॉट नहीं लगाया है। वहीं, जर्मनी ने पांच शॉट लगा दिए हैं और इनमें तीन टारगेट पर रहे हैं।06:41 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: जापान का गोल खारिज
जापान ने आठवें मिनट में जबरदस्त आक्रामण किया। उसने जर्मनी के डिफेंस को भेदते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया, लेकिन उसके गोल को खारिज कर दिया गया। दरअसल, जापान के स्ट्राइकर डाइजेन मीडा ऑफासाइड पाए गए। उनके कारण टीम को नुकसान उठाना पड़ा।06:28 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: पहले हाफ का खेल हुआ शुरू
जर्मनी और जापान के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। जर्मनी की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर है। वहीं, जापान इस मैच में उलटफेर करना चाहेगा।06:14 PM, 23-Nov-2022
Germany vs Japan Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
जापान: शुइची गोंडा (गोलकीपर), हिरोकी सकाई, को इटाकुरा, माया योशिदा, जुन्या इटो, यूटो नागाटोमो, वतरू एंडो, एओ तनाका, टेकफुसा कुबो, दाइची कामदा, डाइजेन माएडा।जर्मनी: मैनुअल नुएर (गोलकीपर), डेविड राउम, एंटोनियो रुड्रिगर, निकोलस सुएले, निको श्लोट्टरबेक, जोशुआ किमिच, एल्काय गुडोअन, जमाल मुसियाला, थॉमस मूलर, सर्ज ग्नब्री, काई हावर्त्ज।