FIFA WC: गत चैंपियन फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को हराया, फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना से होगा मुकाबला
{"_id":"639a149a531eb30e73311e41","slug":"france-vs-morocco-football-live-score-fifa-world-cup-2022-2nd-semi-final-match-at-al-bayt-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: गत चैंपियन फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को को हराया, फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना से होगा मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thu, 15 Dec 2022 02:32 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:32 AM IST
खास बातें
France vs Morocco FIFA World Cup 2022 2nd Semi-Final Score News in Hindi: कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने लगातार दूसरी और कुल चौथी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहां उसका मुकाबला लियोनल मेसी की अर्जेंटीना से 18 दिसंबर को होगा। वहीं, मोरक्को की हार से अफ्रीकी और अरब देशों का सपना टूट गया।वह अब तीसरे स्थान के लिए मैच में 17 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उतरेगा।
विज्ञापन
गोल करने के बाद फ्रांस के थियो हर्नांडेज
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
लाइव अपडेट
02:29 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: फ्रांस की शानदार जीत
फ्रांस ने मजबूत मोरक्को की टीम को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने दूसरे सेमीफाइनल में 2-0 से जीत दर्ज की। फ्रांस के लिए मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में थियो हर्नांडेज ने किया। उनके बाद 79वें मिनट में रैंडल कोलो माउनी ने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया।फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 में क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में हराया था। तब वह 1998 के बाद चैंपियन बना था। फ्रांस की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को अर्जेंटीना से होगा। दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया था।
02:09 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: फ्रांस ने किया दूसरा गोल
फ्रांस ने 79वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली। उसके लिए रैंडल कोलो मुआनी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे ही थे। उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। अब फ्रांस की टीम फाइनल में पहुंचने के करीब आ गई है।
विज्ञापन
01:42 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: दूसरे हाफ में मोरक्को की आक्रामक शुरुआत
फ्रांस और मोरक्को के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। मोरक्को की टीम दूसरे हाफ के बाद आक्रामक अंदाज में मैच खेल रही है। उसने 53वें मिनट में फ्रांस के गोलपोस्ट पर लगातार दो हमले किए, लेकिन उसे गोल नहीं मिला। मोरक्को की टीम फ्रांस को लगातार परेशान कर रही है।01:20 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: पहले हाफ का खेल समाप्त
फ्रांस और मोरक्को के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। गत चैंपियन फ्रांस फिलहाल 1-0 से आगे है। मोरक्को ने पांचवें मिनट में गोल खाने के बाद जबरदस्त वापसी की। उसने फ्रांस के खिलाफ लगातार हमले किए हैं। हालांकि, उसे सफलता नहीं मिली है। मोरक्को ने अभी तक गोल के लिए पांच शॉट लगाए हैं, जिनमें दो टारगेट पर रहे। वहीं, फ्रांस ने नौ में दो शॉट टारगेट पर लगाए। बॉल पजेशन में मोरक्को की टीम आगे है। उसके बाद 56 फीसदी पजेशन रहा है। वहीं, मोरक्को ने 261 और फ्रांस ने 204 पास किए हैं।01:01 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: मोरक्को को पहले गोल की तलाश
फ्रांस और मोरक्को के बीच मुकाबले में आधे घंटे का खेल हो चुका है। 30 मिनट तक फ्रांस की टीम 1-0 से आगे है। मोरक्को को अपने पहले गोल की तलाश है। उसने अब तक गोल के लिए तीन शॉट लगाए हैं। इनमें एक टारगेट पर रहा है। मोरक्को को अगर बराबरी करनी है तो उसे हमले तेज करने होंगे।12:37 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: फ्रांस ने किया पहला गोल
फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली है। थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया। हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दाग दिया। मोरक्को की टीम इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में 0-1 से पीछे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:32 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
मोरक्को और फ्रांस के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। मोरक्को की टीम पांच डिफेंडर के साथ मैदान में उतरी है। उसकी पूरी योजना फ्रांस को गोल से रोकने की है। अब देखना है कि किलियन एम्बाप्पे, ओलिवर जिरूड, एंटोनी ग्रीजमैन और ओस्मान डेम्बेले जैसे फ्रांस के स्टार किस तरह मोरक्के के डिफेंस को भेदते हैं।12:16 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: फ्रांस सातवीं बार सेमीफाइनल खेल रहा
फ्रांस सातवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में खेल रहा है। वह शुरुआती तीन सेमीफाइनल (1958, 1982 और 1986) में हारा था। पिछले तीन सेमीफाइनल (1998, 2006 और 2018) में उसे जीत मिली थी। दूसरी ओर, मोरक्को पहली बार सेमीफाइनल में खेलेगी। वह इस राउंड में खेलने वाली पहली अफ्रीकी टीम भी है।12:03 AM, 15-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: मोरक्को के खिलाफ कभी नहीं हारा फ्रांस
फ्रांस की टीम मोरक्को के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं। इस दौरान फ्रांस को तीन में जीत मिली और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। पिछली बार दोनों का मुकाबला 2007 में था। तब 2-2 से मैच ड्रॉ रहा था।11:56 PM, 14-Dec-2022
France vs Morocco Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन
मोरक्को: यासीन बूनौ (गोलकीपर), अशरफ हकीमी, जवाद एल यामीक, नायेफ एगुएर्ड, रोमेन सैस (कप्तान), नूस्सैर मजरौई, सोफियान अमरबात, हाकिम जिएच, एजेदीन औनाही, सौफियाने बौफाल, यूसुफ एन-नेसरी।फ्रांस: हूगो लॉरिस (गोलकीपर), जूल्स कौंडे, राफेल वरान, इब्राहिमा कोनाटे, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, किलियन एम्बाप्पे।