Denmark vs Tunisia: डेनमार्क-ट्यूनिशिया मैच 0-0 से ड्रॉ, इस विश्व कप में पहली बार गोलरहित छूटा कोई मुकाबला
{"_id":"637cc35b3c353a585e641d62","slug":"denmark-vs-tunisia-football-live-score-fifa-world-cup-2022-group-d-match-at-education-city-stadium-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Denmark vs Tunisia: डेनमार्क-ट्यूनिशिया मैच 0-0 से ड्रॉ, इस विश्व कप में पहली बार गोलरहित छूटा कोई मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tue, 22 Nov 2022 08:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:36 PM IST
खास बातें
Denmark vs Tunisia FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi : फुटबॉल विश्व कप के तीसरे दिन मंगलवार (22 नवंबर) को ग्रुप-डी में डेनमार्क का मुकाबला ट्यूनिशिया से हुआ। दोनों टीमें इस मैच में गोल नहीं नहीं कर सकीं। मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में एक भी गोल नहीं हुआ।
विज्ञापन
डेनमार्क बनाम ट्यूनिशिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:30 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: ट्यूनिशिया से नहीं जीत पाया डेनमार्क
डेनमार्क और ट्यूनिशिया का मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में एक भी गोल नहीं हुए। मुकाबले में फेवरेट के तौर पर उतरी डेनमार्क की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह ट्यूनिशिया की रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाई। उसके लिए स्टार क्रिश्चियन एरिक्सन ने सबसे बेहतर खेल दिखाया और गोल के लिए कई अवसर बनाए।डेनमार्क की टीम पजेशन, पास और पास एक्यूरेसी में आगे रही। उसने 62 फीसदी पजेशन अपने पास रखा। डेनिश खिलाड़ियों ने 596 पास किए। वहीं, ट्यूनिशिया 374 पास किए। डेनमार्क की टीम की पासिंग एक्यूरेसी 84 फीसदी रही। ट्यूनिशिया के खिलाड़ियों की पासिंग एक्यूरेसी 74 फीसदी रही। दोनों टीमें अब 26 नवंबर को मैदान पर दिखेंगी। तब डेनमार्क का मुकाबला फ्रांस और ट्यूनिशिया का ऑस्ट्रेलिया से होगा।
08:05 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: क्रिश्चियन एरिक्शन का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में अब तक डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी क्रिश्चियन एरिक्सन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गोल करने के लिए चार मौके बनाए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। 76 मिनट का खेल हो चुका है और दोनों टीमों को पहले गोल की तलाश है।
विज्ञापन
07:50 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: एक घंटे तक नहीं हुआ कोई गोल
डेनमार्क और ट्यूनिशिया के मैच में एक घंटे का खेल हो चुका है। दोनों टीमें अभी तक एक भी गोल नहीं कर सकी है। ट्यूनिशिया लगातार हमले कर रही है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है। उसने गोल करने के लिए 13 शॉट्स लगाए हैं। सिर्फ एक ही शॉट टारगेट पर लगा।07:37 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू
डेनमार्क और ट्यूनिशिया के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। दोनों टीमें पहले गोल की तलाश में है। दूसरे हाफ में देखना है कि पहले किसे सफलता मिलती है।07:21 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: पहले हाफ के बाद स्कोर 0-0
डेनमार्क और ट्यूनिशिया के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमें अभी तक गोल करने में सफल नहीं हुई हैं। डेनमार्क ने गोल के लिए तीन और ट्यूनिशिया ने आठ शॉट्स लगाए। इनमें से डेनमार्क के दो और ट्यूनिशिया के एक शॉट टारगेट पर रहे। पजेशन के मामले में डेनमार्क आगे रहा है। वह 62 फीसदी पजेशन के साथ ट्यूनिशिया से आगे रहा।06:51 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: 20 मिनट में नहीं हुआ कोई गोल
पहले 20 मिनट में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई। डेनमार्क ने गोल के लिए दो शॉट लगाए हैं तो ट्यूनिशिया ने चार। हालांकि, ट्यूनिशिया अपने एक भी शॉट को टारगेट पर नहीं रख पाया। वह पजेशन में अभी डेनमार्क से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:33 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू
डेनमार्क और ट्यूनिशिया के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। ट्यूनिशिया ने शुरुआती मिनटों में आक्रमण किया। उसने डेनमार्क के खराब डिफेंस का फायदा उठाया है, लेकिन उसे शुरुआती तीन मिनट में गोल करने में सफलता नहीं मिली।06:11 PM, 22-Nov-2022
Denmark vs Tunisia Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
डेनमार्क: कैस्पर स्माइकल (गोलकीपर), जोकिम एंडरसन, सिमोन केर (कप्तान), एंड्रियास क्रिस्टेंसन, जोकिम माहेले, पियरे-एमिल होएबर्ग, थॉमस डेलाने, क्रिश्चियन एरिक्सन, एंड्रियास स्कोव ओल्सन, कैस्पर डॉल्बर्ग, रैसमस क्रिस्टेंसन।ट्यूनिशिया: आयमन डाहमेन (गोलकीपर), अली आब्दी, मोंटासर तल्बी, यासीन मरियाह, डायलन ब्रॉन, मोहम्मद ड्रेगर, आइसा लादौनी, एलिस स्कीरी, अनीस बेन स्लीमेन, यूसुफ मस्कनी (कप्तान), इस्साम जेमबाली।
06:08 PM, 22-Nov-2022