06:45 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: भारत की शानदार जीत
भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली जीत हासिल कर ली है। उसने ग्रुप दौर के अपने दूसरे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। टीम को जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद दो रन बनाए। शेफाली वर्मा ने नौ गेंद पर 16 और एस मेघना ने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए तुबा हसन और ओमैमा सोहैल ने एक-एक विकेट लिए। भारत का अगला मुकाबला अब बारबाडोस से तीन अगस्त से होगा।
06:41 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा। ओमैमा सोहैल ने एस. मेघना को क्लीन बोल्ड कर दिया। मेघना ने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले। भारत को जीत के लिए सात ओवर में चार रन बनाने हैं।
06:29 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक
स्मृति मंधाना ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तुबा हसन की गेंद पर आगे बढ़कर शानदार छक्का लगाया। भारत ने आठ ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 60 गेंद पर 24 रन बनाने हैं।
06:10 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: भारत को लगा पहला झटका
भारत को पहला झटका छठे ओवर में लगा। शेफाली वर्मा नौ गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गईं। तुबा हसन की गेंद पर मुनीबा अली ने उनका कैच लिया। शेफाली ने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 61 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद एस मेघना बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
05:59 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान के 99 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सिमृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। पहले ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए दो रन बनाए हैं।
05:49 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान की टीम ऑलआउट
पाकिस्तान की टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 18 ओवर में 100 रन बनाने होंगे। बारिश के कारण मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया है। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मारूफ ने 17 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए स्नेह राणा और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए। रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को एक-एक सफलता मिली।
05:37 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान के सात बल्लेबाज आउट
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। ओमैमा सोहैल को राधा यादव और शेफाली वर्मा ने मिलकर रनआउट कर दिया। ओमैमा ने 13 गेंद पर 10 रन बनाए। उनके बाद आलिया रियाज भी रन हो गईं। आलिया को मेघना सिंह ने सीधे थ्रो पर रनआउट कर दिया। आलिया ने 22 गेंद पर 18 रन बनाए। आलिया के बाद अगली ही गेंद पर कायनात इम्तियाज पवेलियन लौट गईं। शेफाली वर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। कायनात खाता नहीं खोल सकीं।
05:12 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: रेणुका को मिली पहली सफलता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेने वाली रेणुका सिंह ठाकुर को पाकिस्तान के खिलाफ पहली सफलता मिली है। उन्होंने 12वें ओवर में आयशा नसीम को आउट किया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार कैच लिया। आयशा के आउट होने के बाद आलिया रिजाय क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर ओमैमा सोहैल टिकी हैं।
04:59 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान को दूसरा झटका स्नेह राणा ने नौवें ओवर में दिया। उन्होंने कप्तान बिस्माह मारूफ को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। मारूफ ने 19 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने मुनीबा अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। इसके बाद स्नेह राणा ने उसी ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने मुनीबा का कैच अपनी ही गेंद पर लिया। मुनीबा ने 30 गेंद पर 32 रन बनाए।
04:43 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान ने पावरप्ले में 26 रन बनाए
पाकिस्तान की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। टीम ने पांच ओवर में एक विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। मुनीबा अली 18 गेंद पर 14 रन और कप्तान बिस्माह मारूफ नौ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं।