12:53 AM, 08-Aug-2022
T20I: भारत को क्रिकेट में पहली बार मिला पदक
भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार क्रिकेट में पदक मिला है। हालांकि, यह स्वर्ण पदक होता तो इसकी खुशी ज्यादा होती। क्रिकेट 1998 में इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा था। तब भारतीय पुरुष टीम कोई पदक नहीं जीत पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।
12:43 AM, 08-Aug-2022
T20I LIVE: भारतीय टीम ऑलआउट हुई
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। उसे जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे, लेकिन टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकीं। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच नौ रन से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 33 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सभी बल्लेबाज फेल रहीं। ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में इस मैच को एश्ले गार्डनर ने मोड़ दिया। उन्होंने एक ही ओवर में पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर को आउट कर मैच पलट दिया। गार्डनर ने तीन और मेगन सट ने दो विकेट लिए।
12:33 AM, 08-Aug-2022
T20I LIVE: भारत को बड़ा झटका
दीप्ति शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गई हैं। उन्हें मेगन सट ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। भारत ने 18.3 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए नौ गेंद पर 13 रन चाहिए।
12:29 AM, 08-Aug-2022
T20I LIVE: राधा यादव रनआउट हुईं
भारत को सातवां झटका 19वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। राधा यादव एक रन बनाकर रनआउट हो गईं। टीम इंडिया को जीत के लिए 11 गेंद पर 17 रन चाहिए।
12:26 AM, 08-Aug-2022
T20I LIVE: भारत को लगा छठा झटका
स्वर्ण पदक मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। स्नेह राणा 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर रनआउट हो गईं। उन्होंने छह गेंद पर आठ रन बनाए। टीम इंडिया ने 18 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 12 गेंद पर 17 रन चाहिए।
12:22 AM, 08-Aug-2022
T20I LIVE: भारत को तीन ओवर में चाहिए 28 रन
भारत ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। टीम को 18 गेंद पर 28 रन चाहिए। दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा क्रीज पर हैं।
12:14 AM, 08-Aug-2022
T20I LIVE: भारत को लगा दोहरा झटका
एश्ले गार्डनर ने 16वें ओवर मैच में रोमांच ला दिया है। उन्होंने चौथी गेंद पर पूजा वस्त्राकर और फिर पांचवीं गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर दिया। पूजा पांच गेंद पर एक रन बनाकर बेथ मूनी को कैच थमा बैठीं। उनके बाद अगली ही गेंद पर हरमनप्रीत स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर एलिसा हिली को कैच दे बैठीं। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 121 रन है। उसे जीतने के लिए अभी भी 25 गेंद पर 41 रन चाहिए।
12:09 AM, 08-Aug-2022
T20I LIVE: जेमिमा रोड्रिग्ज आउट
भारत को तीसरा झटका 15वें ओवर में लगा। जेमिमा रोड्रिग्ज 33 गेंद पर 33 रन बनाकर मेगन सट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जेमिमा ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। भारत ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 44 रन चाहिए।
11:57 PM, 07-Aug-2022
T20I LIVE: हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा अर्धशतक लगाया है और दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही। टीम इंडिया ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 47 गेंद पर 69 रन चाहिए। जेमिमा रोड्रिग्ज 25 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं।
11:48 PM, 07-Aug-2022
T20I LIVE: यास्तिका प्लेइंग -11 में, तानिया बाहर
ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान तानिया भाटिया के हेलमेट पर चोट लगने के बाद यास्तिका भाटिया भारत की एकादश में शामिल हो गई हैं। वह कनकशन सब्सिट्यूट के रूप में प्लेइंग-11 से जुड़ी हैं।