फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले मैच में मिली हार, ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से जीता

Sat, 30 Jul 2022 02:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Sat, 30 Jul 2022 02:01 PM IST
खास बातें

Commonwealth Games 2022 IND-W vs AUS-W 1st T20 Live: नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टीमें उतरीं। भारत पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतते-जीतते रह गया। उसे कंगारू टीम ने तीन विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 49 रन पर पांच विकेट गिर गए थे, लेकिन टीम इंडिया इसका फायदा नहीं उठा सकी।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 IND-W vs AUS-W 1st T20 Live Updates India vs Australia Women CWG Cricket Score
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:35 PM, 29-Jul-2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में तीन विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम ने 19 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने एक समय 49 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट झटक लिए थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई। कंगारू बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। अंतिम के 24 गेंद पर उसने 43 रन बनाकर मैच को जीत लिया। भारत के लिए रेणुका सिंह ने चार विकेट लिए।
06:14 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: जेस जोनासेन नहीं कर पाईं कमाल

भारत को सातवीं सफलता जेस जोनासेन के रूप में मिला। जोनासेन तीन रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर उनको ही कैच थमा बैठीं। उन्होंने पांच गेंद पर तीन रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 110 रन है।
विज्ञापन
06:08 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका मेघना ने दिया। उन्होंने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रेस हैरिस को आउट कर दिया। हैरिस का कैच कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में छह विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम को जीत के लिए 42 गेंद पर 55 रन चाहिए। वहीं, भारत को चार विकेट की दरकार है।
06:02 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: ऑस्ट्रेलिया के 12 ओवर में 5 विकेट 92 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 48 गेंद पर 64 रन बनाने हैं। एश्ले गार्डनर और ग्रेस हैरिस क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए पांच विकेट की दरकार है।
05:46 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका आठवें ओवर में लगा। दीप्ति शर्मा ने रेचेल हेंस को आउट कर दिया। हेंस ने 14 गेंद पर नौ रन बनाए। राधा यादव ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 49 रनों के अंदर पवेलियन लौट चुकी है। एश्ले गार्डनर और ग्रेस हैरिस क्रीज पर हैं।
05:32 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: रेणुका ने चौथा विकेट लिया

रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है। उन्होंने ताहिला मैकग्राथ को क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई। ताहिला ने आठ गेंदों में 14 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 34 रन के अंदर चार विकेट गंवा चुकी है। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38 रन पर चार विकेट है। रेणुका ने अपने तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:28 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

रेणुका सिंह के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी बेबस नजर आ रही है। 21 रन के स्कोर पर कंगारू टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं। तीनों विकेट रेणुका ने लिए हैं। उन्होंने एलीसा हीली और मेग लेनिंग के बाद बेथ मूनी को भी पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 10 रन बनाए। अब ताहिला मैकग्राथ और राचेल हायेंस क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद कंगारू टीम तीन विकेट गंवाकर 34 रन बना चुकी है। 
05:21 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया

रेणुका सिंह ने मेग लेनिंग को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने लेनिंग को राधा यादव के हाथों कैच आउट कराया। लेनिंग दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज हैं और वो भारत के लिए बड़ा खतरा थीं, लेकिन रेनुका ने उनको आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने आठ रन बनाए। 
05:11 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: रेणुका सिंह ने दिलाई बड़ी सफलता

रेणुका सिंह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज एलिसा हिली को आउट कर दिया। हिली के बल्ले से लगकर गेंद स्लिप में दीप्ति शर्मा के हाथों में चली गई। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग क्रीज पर उतर चुकी हैं। वह टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वहीं, दूसरे छोर पर टी20 की नंबर-2 बल्लेबाज बेथ मूनी खड़ी हैं।
05:03 PM, 29-Jul-2022

T20 Live: भारत ने 20 ओवर में बनाए 154 रन

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। उसने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को 155 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी 34 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। हरमन के अलावा शेफाली वर्मा ने 33 गेंद पर 48 और स्मृति मंधाना ने 17 गेंद पर 24 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेस जोनासेन ने चार ओवर में 22 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। मेगन सट को दो और डार्सी ब्राउन को एक सफलता मिली।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed