फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live: कबड्डी-हॉकी और बैडमिंटन में भारत को मिली कामयाबी; सुचिका के साथ क्या हुआ?

Mon, 21 Sep 2026 01:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Sep 2026 01:36 PM IST
खास बातें

Asian Games Day 2 Results Medal Tally Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर हैं। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Asian Games Day 2 Live Updates: India Schedule Medal Tally Hockey Shooting Results News in Hindi
भारत ने शूटिंग में अब तक जीते पांच पदक - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:35 PM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: श्रीहरि नहीं जीत पाए पदक

तैराकी में पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में भारत के श्रीहरि नटराज कोई पदक नहीं जीत सके। वह 10 खिलाड़ियों के फाइनल में 25:52 सेकंड के समय के साथ आखिरी स्थान पर रहे।
01:28 PM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: बैडमिंटन में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया

बैडमिंटन पुरुष टीम इवेंट में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। लक्ष्य सेन ने अयमान जमान को सीधे गेम में 21-4, 21-12 से हराकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने यह मुकाबला 24 मिनट में अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी ने गौरब सिंघा को 21-4, 21-13 से हरा दिया। फिर तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने अल अमीन जुमार को 21-15, 21-9 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
12:54 PM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: बैडमिंटन में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 1-0 से बढ़त

लक्ष्य सेन ने अयमान जमान को सीधे गेम में 21-4, 21-12 से हराकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने यह मुकाबला 24 मिनट में अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी का सामना गौरब सिंघा से हो रहा है। आयुष ने पहला गेम 21-4 से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है।
12:11 PM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: सुचिका तरियाल फाइनल में क्यों नहीं पहुंच सकीं?

सुचिका तरियाल ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीता, लेकिन उनके फाइनल में पहुंचने की कहानी थोड़ी अलग है। भारतीय MMA खिलाड़ी सेमीफाइनल में तेओ हुई हून से हार गई थीं। हालांकि, वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं थीं। इसके बाद भारतीय MMA महासंघ ने मुकाबले के नतीजे को चुनौती दी। दोबारा समीक्षा के बाद मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया गया। इसके बाद विजेता तय करने के लिए MMA के नियमों का सहारा लिया गया।

नियम के मुताबिक बराबरी की स्थिति में वजन के आधार पर फैसला किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में सुचिका का वजन तेओ से अधिक पाया गया। इसी वजह से बराबरी टूट गई और जीत तेओ के नाम कर दी गई। इस तरह सुचिका फाइनल में पहुंचने से चूक गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस मामले में आधिकारिक विरोध दर्ज कराया गया, जिसके लिए 1,000 डॉलर की फीस जमा की गई। यह फीस महासंघ और निखिल कुंदर ने दी। इसके बाद मुकाबले के फैसले की दोबारा समीक्षा की गई। पूरा मामला यहां क्लिक कर पढ़ें
 
12:08 PM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: हॉकी में भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी बड़ी जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत जारी रखते हुए इंडोनेशिया को करारी शिकस्त दी। दीपिका, नवनीत कौर और रुतुजा ने हैट्रिक लगाई। भारत ने दो मैचों में अब तक कुल 36 गोल दाग दिए हैं। भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार, 23 सितंबर को थाईलैंड से होगा।

11:27 AM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: कबड्डी में भारत ने जापान को आसानी से हराया

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को हरा दिया। भारत ने पहले हाफ में 31 अंक जुटाकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली थी। इसके बाद दूसरे हाफ में टीम ने बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम अब दिन में बाद में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:08 AM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: हॉकी में भारतीय महिला टीम का दबदबा जारी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ नौ गोल दागकर मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। दीपिका, सुनेलिता टोप्पो और रुतुजा पिसाल ने दो-दो गोल कर भारत की बढ़त को मजबूत किया।

09:56 AM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: हॉकी में स्वर्णिम अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने शानदार अभियान को जारी रखने के इरादे से इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर की थी। अब टीम की नजर इंडोनेशिया के खिलाफ एक और बड़ी जीत दर्ज करने पर है।

09:46 AM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: शूटिंग में दो और पदक

भारत ने शूटिंग में दो और पदक जीत लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन ने रजत पदक जीता। स्पर्धा में रुद्रांक्ष 230.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु ने 252.4 अंक हासिल किए। चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शेन ने 254.2 पॉइंट हासिल किए। इस एशियाड में भारत ने शूटिंग में अब तक पांच पदक जीत लिए हैं,। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने इससे पहले भारत को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत दिलाया था। इनके तीसरे साथी पार्थ थे। वहीं, भारत महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत जीत चुका है। इसके अलावा इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता था। शूटिंग में गोल्ड का इंतजार जारी है। भारत भी अभी तक एक भी स्वर्ण नहीं जीत पाया है। ओवरऑल भारत के छह पदक हो चुके हैं। शूटिंग के अलावा भारत को सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य दिलाया।

09:37 AM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: भारत के दो और पदक पक्के

भारत ने शूटिंग में दो और पदक पक्के कर लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन और चीन शेन लिहाओ के बीच गोल्ड की लड़ाई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed