Asian Games: भारत की झोली में अब तक कुल 25 पदक, निशानेबाजों का फिर स्वर्णिम निशाना, वूशु में रोशिबिना की चांदी
Asian Games 2023 Highlights: एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चार दिन में भारत की झोली में 22 पदक आए। पांचवें दिन भी कई खिलाड़ियों ने भारत की झोली में पदक डाले। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ पदक मिले और पांचवें दिन तीन पदक मिले।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 6
रजतः 8
कांस्यः 11
कुलः 25
लाइव अपडेट
Asian Games Live: आज का लेखाजोखा
भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में अपने स्वर्णिम प्रदर्शन का क्रम गुरुवार को भी जारी रखा। सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का स्वर्ण 1734 के स्कोर के साथ मेजबान चीन (1733) को महज एक अंक के अंतर से परास्त कर जीता। वियतनाम (1730) ने कांस्य जीता। यह निशानेबाजों की ओर से जीता गया अब तक चौथा स्वर्ण और कुल 13वां पदक है। हालांकि सरबजोत और अर्जुन चीमा फाइनल में कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। सरबजोत चौथे और अर्जुन यहां आठवें स्थान पर रहे। बृहस्पतिवार को रोशिबिना देवी वूशु में रजत पदक जीतने वाली देश की दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं। इससे पहले 2010 के ग्वांग्झू एशियाई खेलों में संध्या रानी ने रजत जीता था। घुड़सवारी के ड्रेसेज में अनुश ने व्यक्तिगत मुकाबलों में कांस्य पदक जीता।सरबजोत-अर्जुन फाइनल में पहुंचे
टीम मुकाबले में भारतीय शूटरों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सरबजोत ने पहली दो सीरीज 95, 95, अर्जुन ने 97, 96 की सीरीज खेलीं, लेकिन टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पैरा निशानेबाज मनीष नरवाल के छोटे भाई शिवा नरवाल ने 92 और 96 की सीरीज खेलीं। इस दौरान भारतीय टीम पदक की दौड़ में नहीं थी, लेकिन इसके बाद सरबजोत ने 97,98,97,98 की सीरीज के साथ कुल 580, अर्जुन ने 97,97, 96, 95 की सीरीज के साथ 578 और शिवा ने 97, 99, 97, 95 की सीरीज के साथ 576 का स्कोर किया। सरबजोत क्वालिफाइंग में पांचवें और अर्जुन आठवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। शिवा 14वें स्थान पर रहे। वियतनाम के फाम कुआंग ने स्वर्ण जीता।
नरूका-गनेमत की जोड़ी फाइनल में पहुंचने से चूकी
इस साल भोपाल विश्वकप में स्वर्ण जीतने वाले सरबजोत ने फाइनल में 9.8, 9.4 और 8.9 का स्कोर कर अपने को पदक की दौड़ से बाहर कर लिया। वह पदक जीत सकते थे, लेकिन चौथे स्थान पर रहे। वहीं अर्जुन यहां आठवें स्थान पर रहे। वहीं स्कीट की मिश्रित स्पर्धा में गनेमत सेखों और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी शीर्ष छह के फाइनल में स्थान नहीं बना सकी। यह जोड़ी सातवें स्थान पर रही। गनेमत ने 75 में से 67 और नरूका ने 71 निशाने लगाकर 138 का स्कोर किया। नरूका ने इससे पहले बुधवार को व्यक्तिगत मुकाबलों में रजत और टीम का कांस्य पदक जीता था।
वूशु के सांडा में 60 भार वर्ग के फाइनल में रोशिबिना देवी के सामने चीन की वू जियाओ वेई थीं। वह पिछली बार की विजेता भी हैं। रोशिबिना फाइनल में वू को कड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाईं और वह यह मुकाबला 0-2 से हार गईं। वूशु में भारत का यह इकलौता पदक रहा। जकार्ता एशियाड में भारत ने चार पदक जीते थे, इनमें रोशिबिना का नाम भी शामिल था। घुड़सवारी में एक और पदक भारत की झोली में आया। अनुश ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अनुश और उनका घोड़ा एट्रो व्यक्तिगत ड्रेसेज में तीसरे स्थान पर रहे और 73.030 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक जीता। टीम स्वर्ण के बाद अनुश और एट्रो के लिए एशियाई खेलों में यह दूसरा पदक रहा।
Asian Games Live: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के पूल-ए के मैच में जापान को 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अब तक पूल-ए के अपने तीनों मैच जीत लिए हैं। उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराने के बाद टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से शिकस्त दी थी। अब जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अब 30 सितंबर को पाकिस्तान से सामना होगा।Asian Games Live: भारत का तीसरा गोल
तीसरे क्वार्टर में 34वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक के लॉन्ग पास और सुखजीत के पास पर अमित रोहिदास ने ड्रैग फ्लिक पर शानदार गोल किया। भारत ने 35 मिनट के खेल के बाद 3-0 की बढ़त बना ली है।Asian Games Live: हाफटाइम तक भारत 2-0 से आगे
दूसरे क्वार्टर में 24वें मिनट में भारत ने दूसरा गोल दागा। मनदीप ने निलकांता के फ्लिक पास को सर्किल के बाहर से गोल में तब्दील किया। हाफटाइम तक भारत 2-0 से आगे है।Asian Games Live: भारत का पहला गोल
पुरुष हॉकी के पूल-ए के मैच में भारत ने जापान के खिलाफ पहले क्वार्टर में गोल दागा। पेनल्टी कॉर्नर पर अभिषेक ने रिवर्स स्टिक से पहला गोल दागा। पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका है और शुरुआती 15 मिनट में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना रखी है।Asian Games Live: पुरुष हॉकी के पूल-ए में भारत बनाम जापान
पुरुष हॉकी के पूल-ए में भारत का सामना जापान से जारी है। जापान की टीम 2018 एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट है। भारत को जापान से कड़ी चुनौती मिल सकती है। दोनों टीमें 35 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 28 बार जीत हासिल की है, जापान ने तीन बार जीत हासिल की है और चार मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। पिछली बार दोनों टीमें चेन्नई में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने जापान को 5-0 से हराया था।#TeamIndia 🇮🇳 lines up at the Gongshu Canal Sports Park Stadium in Hangzhou this evening to take on the defending champions Japan 🇯🇵
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 28, 2023
📆 28th Sept 6:15 PM IST
📍Hangzhou, China.
📺 Streaming on Sony LIV and Sony Sports Network.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames #TeamIndia… pic.twitter.com/euQK4RuoAk
Asian Games Live: टेनिस में बोपन्ना-रुतुजा की जोड़ी ने भी पदक पक्का किया
टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारत के रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने कजाखस्तान के झिबेक कुलमबयेवा और ग्रीगोरी लोमाकिन की जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इन्होंने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम पदक पक्का कर लेती है।Asian Games Live: भारत-सऊदी अरब फुटबॉल मैच जारी
एशियाई खेलों में फुटबॉल में भारत का सामना सऊदी अरब से प्री क्वार्टरफाइनल यानी राउंड ऑफ 16 में जारी है। पहले हाफ में सऊदी अरब लगातार काउंटर अटैक कर रहा है। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने अब तक कड़ी चुनौती दी है।Asian Games Live: रामनाथन-साकेत की जोड़ी ने टेनिस में किया कमाल
रामकुमार रामनाथन और साकेत मयनेनी की जोड़ी ने एशियाई खेलों के टेनिस के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की सियोंगचान होंग और सूनवू क्वोन की जोड़ी को हरा दिया है। इसी के साथ रामनाथन और साकेत ने टेनिस के पुरुष युगल में कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए लड़ते दिखेंगे। भारत ने पिछले पांच एशियाई खेलों में से चार में पुरुष युगल में स्वर्ण जीता है। रामनाथन और साकेत के पास इसे पांच करने का मौका होगा। साकेत इससे पहले 2014 एशियाई खेलों में पुरुष युगल में रजत और 2014 एशियाई खेलों में ही मिश्रित युगल में स्वर्ण जीता था। 2018 के स्क्वॉड में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।Asian Games Live: अनुश ने कांस्य जीता
घुड़सवारी में एक और पदक भारत की झोली में आया है। अनुश ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अनुश और उनका घोड़ा एट्रो व्यक्तिगत ड्रेसेज में तीसरे स्थान पर रहे और 73.030 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक जीता! टीम स्वर्ण के बाद अनुश और एट्रो के लिए यह दूसरा पदक है।Medal Alert🚨 in Equestrian🏇
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2023
Bronze🥉 it is for Anush Agarwalla in Individual Final Event, marking 🇮🇳's 1⃣st ever individual🎖️in Dressage
Well done & many congratulations on your🥉#Cheer4India#HallaBol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 pic.twitter.com/P4Cf9G9KZK