फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth 2023 : सकट चौथ आज, कुछ जगहों पर दिखाई दिया चांद, जानिए पूजा विधि

Tue, 10 Jan 2023 09:14 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Jan 2023 09:14 PM IST
खास बातें

Sakat Chauth 2023 Live Updates: आज 10 जनवरी 2023 को संकष्टी चतुर्थी है। इस तिथि पर सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ पर व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से हर तरह की परेशानियां दूर होती है। सकट चौथ व्रत में महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समद्धि और सौभाग्य में वृद्धि की कामना के लिए भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा-आराधना करती हैं।

विज्ञापन
sakat chauth 2023 live moonrise time chand darshan timing aaj kab chand niklega
सकट चौथ 2023 लाइव अपडेट: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी आती है और इस दिन व्रत रखा जाता है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:09 PM, 10-Jan-2023

सकट चौथ का चांद न दिखाई देने पर करें ये काम

  • चंद्रमा दिखाई न दे तो शुभ मुहूर्त में पूजन किया जा सकता है। इसके लिए चौकी सजाएं। उस पर लाल कपड़े के ऊपर चावल से चांद की आकृति बनाएं। ओम चतुर्थ चंद्राय नमः मंत्र का जाप कर चंद्रमा का आह्वान करने के बाद विधि-विधान से पूजन कर व्रत पूरा किया जा सकता है। 
  • अगर चांद ना दिखाई दे तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर सकते हैं। फिर चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें।  
  • यदि हो सके तो जिस क्षेत्र में चंद्रमा दिखा है वहां से उसकी तस्वीर मंगवाकर उसके दर्शन कर महिलाएं व्रत खोल सकती हैं। 
  • यदि चांद न दिखे तो घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत तोड़ें।
  • चांद के दर्शन न होने पर थाली में चावल लेकर उसे चांद का आकार देकर अर्घ्य दें।
  • आप बड़े बुजुर्गों के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोल सकते हैं और साथ ही अगले चौथ पर चंद्र दर्शन का संकल्प अवश्य लें।
08:42 PM, 10-Jan-2023

धन-दौलत में वृद्धि के लिए 

गणेश जी की पूजा करते समय एक लाल रंग का कपड़ा लें। फिर इसमें श्रीयंत्र और उसके बीच में सुपारी रख दें। इसके बाद गणेश जी की पूजा करें। पूजा के बाद लाल कपड़ में रखे इस श्रीयंत्र और सुपारी को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन-दौलत में वृद्धि होगी। 
 
विज्ञापन
08:09 PM, 10-Jan-2023

सकट चौथ पर मनोकामनाओं को पूरा करने के उपाय

सुपारी और इलायची के उपाय बहुत कारगर होते हैं। इस दिन भगवान गणेश के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखें और इसकी पूजा करें। इस उपाय से गणेश भगवान की कृपा होती है। साथ ही कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।  
07:55 PM, 10-Jan-2023

आज सकट चौथ पर महिलाएं जरूर जपें भगवान गणेशजी के ये 12 नाम

1- नसुमुख
2- एकदंत
3- कपिल
4- गजकर्णक
5- लंबोदर
6- विकट
7- विघ्न-नाश
8- विनायक
9- धूम्रकेतु
10- गणाध्यक्ष
11- भालचंद्र
12- गजानन
07:43 PM, 10-Jan-2023

थोड़ी देर पर निकलेगा चांद

देश में चांद निकलने का समय आज शाम  08 बजकर 45 मिनट के बाद है। सकट चौथ की पूजा के बाद सभी महिलाएं चांद के दर्शन करते हुए जल अर्पित कर व्रत का पारण करेंगी। 
07:33 PM, 10-Jan-2023

जानिए साल 2023 में चतु्र्थी तिथि कब -कब

मंगलवार, 10 जनवरी    अंगारकी चतुर्थी
गुरुवार, 09 फरवरी      संकष्टी चतुर्थी
शनिवार, 11 मार्च         संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 09 अप्रैल        संकष्टी चतुर्थी
सोमवार, 08 मई          संकष्टी चतुर्थी
बुधवार, 07 जून           संकष्टी चतुर्थी
गुरुवार, 06 जुलाई        संकष्टी चतुर्थी
शुक्रवार, 04 अगस्त       संकष्टी चतुर्थी
रविवार, 03 सितंबर       संकष्टी चतुर्थी
सोमवार, 02 अक्टूबर    संकष्टी चतुर्थी
बुधवार, 01 नवंबर        संकष्टी चतुर्थी
गुरुवार, 30 नवंबर        संकष्टी चतुर्थी
शनिवार, 30 दिसंबर     संकष्टी चतुर्थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:04 PM, 10-Jan-2023

भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता

आज सकट चौथ का त्योहार है और इस दिन भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा होती है।  सनातन धर्म में भगवान गणेश का प्रथम पूज्य देवता माना गया है। कोई शुभ कार्य, पूजा, धार्मिक अनुष्ठान और विवाह में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इसमें माताएं संतान की दीर्घायु की कामना के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें प्रसन्न करती हैं और आशीर्वाद प्राप्त करती है। सकट चौथ पर पूजा करते समय भगवान गणेश की सबसे प्रिय चीज दूर्वा घास उन्हें जरूर अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।
06:32 PM, 10-Jan-2023

गणेश जी की आरती 

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
06:30 PM, 10-Jan-2023

आज सकट चौथ पर भूलकर न करें ये काम

शास्त्रों में भगवान गणेश की पूजा करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करना जरूरी होता है। सकट चौथ पर भगवान गणेशजी की पूजा करते समय तुलसी के पत्ते का प्रयोग न करें। इसके अलावा इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
 
06:06 PM, 10-Jan-2023

सकट चौथ पूजा सामग्री 

सकट चौथ में पूजा के लिए विशेष रूप से तिल से बने चीजों का विशेष महत्व होता है। सकट चौथ में इन पूजा सामग्री को करें इस्तेमाल- लकड़ी की चौकी, पीला कपड़ा, जनेऊ, सुपारी, पान का पत्ता, लौंग, इलायची, गंगाजल, गणपति की मूर्ति, लाल फूल, 21 गांठ दूर्वा, रोली, मेहंदी, सिंदूर, अक्षत, हल्दी, मौली, इत्र, अबीर, गुलाल, गाय का धी, दीप, धूप, 11 या 21 तिल के लड्डू, मोदक, मौसमी फल, सकट चौथ व्रत कथा की पुस्तक, चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध, गंगाजल, कलश, चीनी आदि चीजों की आवश्यकता होगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed