फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2023 Live: : मकर संक्रांति आज भी, करें पुण्य काल में स्नान और दान

Sun, 15 Jan 2023 12:01 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 12:01 PM IST
खास बातें

Happy Makar Sankranti 2023 Messages, Quotes, Wishes, Images: देशभर में आज भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन से खरमास खत्म हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Happy Makar Sankranti 2023 Live Updates Snan Dhan Puja Vidhi Subh Muhurat Wishes News in Hindi
Happy Makar Sankranti 2023 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:53 AM, 15-Jan-2023

मकर संक्रांति पर पुण्य काल में करें स्नान दान

उदयातिथि के अनुसार, मकर संक्रांति आज 15 जनवरी 2023 को भी  मनाई जा रही है। मकर संक्रांति के दिन पुण्य और महापुण्य काल में स्नान और दान करना चाहिए। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को प्रातः  07 बजकर 17 मिनट से आरंभ हो चुका है और शाम 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।  

 
09:12 AM, 15-Jan-2023

मकर संक्रांति की तारीख को लेकर मतभेद क्यों ?

शास्त्रों के अनुसार सूर्य जब भी एक से दूसरे राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहा जाता है। सालभर में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं जिसमें माघ महीने में पड़ने वाली संक्रांति का विशेष महत्व होता है। सूर्य जब धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इस मकर संक्रांति कहते हैं। इस बार कुछ पंचांग में मकर संक्रांति 14 जनवरी तो कुछ में 15 जनवरी को बताया गया है। दरअसल इस वर्ष 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में गोचर रात 09 बजे के करीब हुआ है। ऐसे कई ज्योतिषाचार्यों का मनाना है कि सूर्य का गोचर सूर्य के अस्त होने पर हुए है इस कारण से मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना ज्यादा शुभ रहेगा। इसी के चलते कुछ जगहों पर मकर संक्रांति बीते 14 जनवरी को भी मनाई गई और कुछ जगहों पर आज मनाई जा रही है।
विज्ञापन
08:40 AM, 15-Jan-2023

देशभर में मकर संक्रांति आज भी

पंचांग भेद के कारण आज, 15 जनवरी 2023 को भी देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग गणना के मुताबिक सूर्य कल यानी 14 जनवरी 2023 को रात के समय धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश किया था। इस कारण मकर संक्रांति 14 जनवरी को भी मनाई गई और आज भी मनाई जाएगी।
05:49 PM, 14-Jan-2023

मकर संक्रांति पर 5 शुभ योग

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस बार मकर संक्रांति पर कई तरह के शुभ योग बन रहा है। मकर संक्रांति के दिन शनि, शुक्र और सूर्य मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इसके अलावा मकर संक्रांति चित्रा नक्षत्र, शश योग, सुकर्मा योग, वाशी योग, सुनफा योग और बालव करण योग बनेगा।
03:00 PM, 14-Jan-2023

मेष और वृश्चिक राशि वाले करें इन चीजों का दान

इन राशि के जातकों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए स्नान के बाद पुण्यकाल में तिल-गुड़, खिचड़ी, मिठाई, मसूर की दाल, मीठे चावल ,लाल या गुलाबी रंग के ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए इसके अलावा लाल चंदन, अनार, नीबू आदि मंदिर में दान देना बेहद लाभकारी रहेगा।
02:27 PM, 14-Jan-2023

मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा करते समय इन बातों का ध्यान 

  • सूर्य को जल अर्पित करते समय ध्यान रखें कि जल आपके पैरों पर न पड़ें। जल अर्पित करने के बाद उसी स्थान पर तीन बार परिक्रमा भी करें। 
  • यदि आप उगते सूर्य को जल नहीं दे पाते हैं, तो जब भी सूर्य देव को जल अर्पित करें तो उसमें चावल और फूल अवश्य डाल लें। 
  • सूर्य देवता को अर्घ्य देते समय ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जप करें और दिए गए जल पर कभी पैर न रखें।  
  • यदि संभव हो तो सूर्य देव को जल अर्पित करते समय तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:02 PM, 14-Jan-2023

मकर संक्रांति से जुड़े पौराणिक तथ्य

  • महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति के दिन को चुना था।  
  • मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भागीरथ के पीछे−पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में मिली थीं और महाराज भगीरथ के पूर्वजों को इस तरह मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। 
  • मकर संक्रांति के दिन गंगासागर में हर साल मेला लगता है। 
  • मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भूलाकर उनके घर गए थे। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजा आदि करने से पुण्य प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है। 
  • मकर संक्रांति के दिन से मलमास भी खत्म हो जाते हैं और शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। 
01:25 PM, 14-Jan-2023

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का धार्मिक महत्व 

मकर संक्रांति पर पतंग कब से और क्यों उड़ाई जा रही है, इसके बारे में कहीं कोई स्पष्ट उल्लेख तो नहीं मिलता, लेकिन तमिल की तन्दनानरामायण के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने पतंग उड़ाई थी और वह पतंग उड़कर इंद्रलोक में चली गई थी। तब से इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हो गई। इस प्रसंग का वर्णन गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के बालकांड में भी मिलता है। चौपाई इस प्रकार है- 'राम इक दिन चंग उड़ाई। इंद्रलोक में पहुँची जाई॥'
01:16 PM, 14-Jan-2023

मकर संक्रांति पर करें ये उपाय

  • मकर संक्रांति के पावन पर्व पर इन उपायों को करने से लाभ मिलेगा। 
  • मकर संक्रांति की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं। धीरे-धीरे ऊं सूर्याय नम: मंत्र बोलते हुए सूर्यदेव को जल देने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  • इस बार मकर संक्रांति पर व्रत रखें और दिन भर कुछ खाए नहीं। शाम को सूर्यास्त होने के बाद बिना नमक का भोजन करें। 
  • मकर संक्रांति पर सूर्य से शुभ फल पाने के लिए तांबे का सिक्का या चौकोर टुकड़ा नदी में प्रवाहित करना चाहिए। 
  • गुड़ एवं कच्चे चावल एक लाल कपड़े में बांधकर नदी में प्रवाहित करें। ऐसा करने से कुंडली में स्थित सूर्य दोषों में कमी आती है।
  • मकर संक्रांति पर सूर्य से संबंधित चीजें जैसे गेंहू, गुड़-तिल, घी, लाल कपड़े, कंबल, गर्म कपड़े आदि का दान करना चाहिए। 
12:37 PM, 14-Jan-2023
सुंदर कर्म, शुभ पर्व हर पल सुख,
और हर दिन शान्ति
आप सब के लिए लाए अबकी मकर संक्रांति।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed