Diwali 2022 Live: आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें दीपावली लक्ष्मी पूजन
{"_id":"6355ed034458ab5c234383bd","slug":"diwali-2022-live-updates-laxhmi-puja-vidhi-shubh-muhurat-deepawali-samagri-list-mantra-aarti-wishes-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022 Live: आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें दीपावली लक्ष्मी पूजन","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Mon, 24 Oct 2022 08:09 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 24 Oct 2022 08:09 PM IST
खास बातें
Diwali 2022 Laxhmi Pujan Vidhi Shubh Muhurat Mantra In Hindi: आज दीपोत्सव का महापर्व दिवाली मनाई जा रही है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और पांचवें दिन गोवर्धन पूजा होती है। दिवाली पर कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विध्नहर्ता भगवान गणेश,देवी सरस्वती और कुबेर देवता की पूजा होती है।
विज्ञापन
दिवाली 2022 लक्ष्मी गणेश पूजन शुभ मुहूर्त लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:02 PM, 24-Oct-2022
दिवाली पूजा में शामिल करें ये चीजें
- दिवाली के मौके पर घर पर मोर पंख घर लाना शुभ माना जाता है। मोर पंख को घर पर अपने काम की जगह के स्थान पर दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। इससे पैसों की तंगी खत्म हो सकती है।
- दिवाली पर इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा धन संपदा का आशीर्वाद देती है।
- दिवाली के दिन घर पर धातु से बना कछुआ लाने से सुख-शांति और धन की प्राप्ति हो सकती है।
- मिट्टी का घड़ा या सुराही में पानी भरकर इसे उत्तर दिशा की तरफ रख दें। इससे घर में पैसों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
- प्रकाश पर्व दिवाली पर पीतल या तांबे का पिरामिड भी बहुत शुभ माना जाता है। इस पिरामिड को खरीद लाएं और लिविंग रूम या ऐसी जगह पर रखें, जहां परिवार के लोग सबसे ज्यादा समय बिताते हैं।
04:49 PM, 24-Oct-2022
आज शाम लक्ष्मी-गणेश पूजन शुभ मुहूर्त
दिवाली 2022 तिथि और लक्ष्मी पूजन मुहूर्तकार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ: 24 अक्टूबर, 2022 को शाम 05 बजकर 29 मिनट से।
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर।
अमावस्या निशिता काल: 11 बजकर 39 से 00:31 तक।
कार्तिक अमावस्या सिंह लग्न का समय: रात 01:26 से 03:44 बजे।
अभिजीत मुहूर्त का समय: सुबह 11:19 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक है।
विजय मुहूर्त आरंभ: 24 अक्टूबर को 01:36 से 02:21 तक।
दिवाली 2022: लक्ष्मी पूजा का समय और मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 18:54 से 20:16 मिनट तक
पूजा अवधि: 1 घंटा 21 मिनट
प्रदोष काल: 17:43 से 20:16 मिनट तक
वृषभ काल: 18:54 से 20:50 मिनट तक
दिवाली 2022 महानिशिता काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 23:40 से 24:31 मिनट तक
पूजा अवधि: 0 घंटे 50 मिनट
महानिशीथ काल: 23:40 से 24:31 मिनट तक
सिंह काल: 25:26:25 से 27:44:05 तक
दीपावली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
संध्या मुहूर्त (अमृत, चर): 17:29 से 19:18 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): 22:29 से 24:05 मिन तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत,चल): 25:41:06 से 30:27:51
लक्ष्मी पूजन मंत्र
. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
. ॐ श्रीं श्रीयै नम:
. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥
. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
विज्ञापन
03:07 PM, 24-Oct-2022
जल्द कर लें पूजा की तैयारियां... इस मुहूर्त में होगी लक्ष्मी पूजा
अब बस कुछ ही घंटों बाद प्रदोष काल में दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इसलिए सभी तरह की तैयारियां जल्द से जल्द कर लें। सभी तरह के पूजन सामग्री को पूजा स्थल के पास जमा करके रख लें। पंचांग गणना के अनुसार लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम आज 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है।02:38 PM, 24-Oct-2022
- बही-खाता
- देवी लक्ष्मी के लिए एक लाल रेशमी कपड़ा और एक पीला कपड़ा
- भगवान के आसन के लिए एक लाल कपड़ा
- मूर्ति रखने के लिए लकड़ी का स्टूल
- पांच बड़े मिट्टी के दीपक
- 25 छोटे मिट्टी के दीपक
- एक मिट्टी का कलश
- फूलों की माला
- बिल्वपत्र और तुलसी पत्ती
- मिठाई, फल, गन्ना, लावा
- 3 मीठा पान
- दूर्वा घास
- पंच पल्लव
- जनेऊ, कपूर
- दक्षिणा, धूप,
- गेंहूं, खील, बताशे
02:15 PM, 24-Oct-2022
दिवाली 2022 रात्रि का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:19 बजे से 07:58 बजे तकलाभ-उन्नति: 11:16 बजे से देर रात 12:54 बजे तक
शुभ-उत्तम: देर रात 02:33 बजे से कल सुबह 04:12 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम: कल सुबह 04:12 बजे से कल सुबह 05:51 बजे तक
02:02 PM, 24-Oct-2022
दिवाली में पूजन में गणेशजी के इस मंत्र का करें जाप
गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।म् उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 24-Oct-2022
आज दिवाली पर क्या करें
- शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन की तैयारी सूर्योदय से पहले ही स्नान आदि से निवृत्त होकर कर लेनी चाहिए।
- पूजा से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए और घर को फूल, आम के पत्तों और रंगोली आदि से सजाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजा के दौरान लाल वस्त्रों को धारण करना शुभ माना जाता है।
12:55 PM, 24-Oct-2022
आज कार्तिक अमावस्या तिथि कब होगी शुरू और दिवाली पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव ?
Surya Grahan 2022
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कार्तिक अमावस्था तिथि पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा और दिवाली भी मनाई जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज यानी 24 अक्तूबर को कार्तिक अमावस्या की तिथि शाम 05 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगी और इसका समापन 25 अक्तूबर को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर हो जाएगा। लेकिन सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल सुबह तड़के शुरू हो जाएगा। इस तरह से 24 अक्तूबर को रात के समय लक्ष्मी पूजा की जाएगी। लेकिन 25 अक्तूबर को भोर में सूतक लगने के कारण लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्तियों समेत सभी मंदिर के दरवाजे या पर्दे बंद करना पड़ेगा।
25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण की सारी जानकारी यहां पढ़ें-
25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण की सारी जानकारी यहां पढ़ें-
Surya Grahan 2022 : क्या दिवाली पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया? दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ
12:40 PM, 24-Oct-2022
आज राशि के अनुसार दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी पूजा
दिवाली के दिन सुबह से घरों की साफ-सफाई करने की प्रक्रिया चलती है,फिर शाम होते ही लक्ष्मी-गणेश और कुबेर भगवान के पूजा करने की तैयारियां चलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर शाम को प्रदोष काल में पूजा का विधान होता है। दिवाली पर अगर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए राशि के अनुसार लक्ष्मी पूजन किया जाता है तो इस फल बहुत जल्दी से मिलता है। आइए जानते हैं इस दिवाली कैसे करें राशि अनुसार लक्ष्मी पूजा...यहां पढ़ें राशि अनुसार लक्ष्मी पूजा की विधि-
Diwali 2022: आज दिवाली पर राशि अनुसार करें महालक्ष्मी की पूजा,मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न,करेंगी धनवर्षा
12:05 PM, 24-Oct-2022
दिवाली पर धन प्राप्ति के उपाय
दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाए करते हैं। इन उपायों में सबसे कारगर उपाय कौड़ी के की जाती है। दिवाली के दिन कौड़ियों के उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं।यहां पढ़ें दिवाली के दिन कौड़ी के उपाय की विधि
Diwali Ke Upay: दिवाली पर कौड़ी के इन उपायों से धन-दौलत में हो सकती है वृद्धि, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न