Basant Panchami 2023 : वसंत पंचमी पर आज करें ये उपाय, छात्रों को मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद
{"_id":"63d16928da1a7b02cc518996","slug":"basant-panchami-2023-live-updates-date-puja-vidhi-subh-muhurat-timing-wishes-saraswati-puja-news-in-hindi-2023-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basant Panchami 2023 : वसंत पंचमी पर आज करें ये उपाय, छात्रों को मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Thu, 26 Jan 2023 01:43 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:43 PM IST
खास बातें
Saraswati Puja 2023 Puja Vidhi Muhurat Timing News in Hindi: आज वसंत पंचमी का त्योहार है। वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा करने का महत्व होता है। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, विद्यारंभ और नया कार्य करना काफी शुभ होता है। वसंत पंचमी एक अबूझ मुहूर्त है, जिसमें किसी भी तरह के शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त का विचार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी 2023 की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
12:24 PM, 26-Jan-2023
शास्त्रों में वसंत पंचमी का महत्व
- महाकवि कालिदास ने ऋतुसंहार नामक काव्य में वसंत पचंमी को ''सर्वप्रिये चारुतर वसंते'' कहकर अलंकृत किया है।
- गीता में भगवान श्री कृष्ण ने ''ऋतूनां कुसुमाकराः'' अर्थात मैं ऋतुओं में वसंत हूं कहकर वसंत को अपना स्वरूप बताया है ।
- वसंत पंचमी के दिन ही कामदेव और रति ने पहली बार मानव ह्रदय में प्रेम और आकर्षण का संचार किया था।
- इस दिन कामदेव और रति के पूजन का उद्देश्य दांपत्त्य जीवन को सुखमय बनाना है , जबकि सरस्वती पूजन का उद्देश्य जीवन में अज्ञानरुपी अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश उत्त्पन्न करना है ।
11:57 AM, 26-Jan-2023
कैसे हुआ देवी सरस्वती का जन्म
सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा जी ने जीवों खासतौर पर मनुष्य योनि की रचना की । अपनी सर्जना से वे संतुष्ट नहीं थे , उन्हें लगा कि कुछ कमी रह गई है जिसके कारण चारों ओर मौन छाया हुआ है । भगवान विष्णु से अनुमति लेकर ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़का , पृथ्वी पर जलकण बिखरते ही उसमें कम्पंन होने लगा , इसके बाद एक चतुर्भुजी स्त्री के रूप में अदभुत शक्ति का प्राकट्य हुआ जिसके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ वर मुद्रा में था । अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थीं । ब्रह्मा जी ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया । जैसे ही देवी ने वीणा का मधुर नाद किया , संसार के समस्त जीव-जंतुओं को वाणी प्राप्त हो गई । जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया व पवन चलने से सरसराहट होने लगी । तब ब्रह्माजी ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा । सरस्वती को बागीश्वरी , भगवती , शारदा , वीणावादिनी और बाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है । ये विद्या और बुद्धि की प्रदाता हैं ,संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी कहलाती हैं ।
विज्ञापन
11:26 AM, 26-Jan-2023
बसंत पंचमी पर छात्र करें ये उपाय
पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा ध्यान और शांति की दिशा मानी गई है व सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव भी इसी दिशा में सबसे अधिक होता है। अतः ध्यान रहे कि अध्ययन कक्ष इन्हीं दिशाओं में हो और पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहें।11:08 AM, 26-Jan-2023
मां सरस्वती करती हैं हंस की सवारी
मां सरस्वती का वाहन हंस जो कि सफेद होता है। दूध और पानी को अलग करने की शक्ति हंस में होती है। यह प्रतीक हमें सही और गलत में फर्क करना सिखाता है और सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है।10:31 AM, 26-Jan-2023
मां सरस्वती के हाथ में पुस्तक क्यों ?
vasant panchami 2023
- फोटो : अमर उजाला
10:12 AM, 26-Jan-2023
मां सरस्वती के हाथ में वीणा सुशोभित
वसंत पंचमी 2023 की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 AM, 26-Jan-2023
सरस्वती वंदना
basant panchami 2023
- फोटो : अमर उजाला
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता,
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं,
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।
हस्ते स्फाटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्,
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्॥
09:53 AM, 26-Jan-2023
मां सरस्वती को पीला रंग बेहद की प्रिय
Basant Panchami 2023
- फोटो : अमर उजाला
09:22 AM, 26-Jan-2023
मां सरस्वती का स्वरूप
वसंत पंचमी 2023 की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
Happy Basant Panchami 2023 : वसंत पंचमी का यही संदेश, विद्या और ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण...
Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी आज, सरस्वती पूजा के दौरान पढ़ें ये आरती और वंदना
Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता
09:13 AM, 26-Jan-2023
वसंत पंचमी पर इन मंत्रों का करें जाप
"या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।"
"ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि,
तन्नो देवी प्रचोदयात्।"
"पद्माक्षी ॐ पद्मा क्ष्रैय नमः।"
"विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्ति:।।"